चर्चित खबरें

सपा से विकास दुबे के संबंधों पर अखिलेश यादव ने दिया जवाब…

लखनऊ:- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कानपुर के आतंकी विकास दुबे के समाजवादी पार्टी से कथित संबंधों पर मीडिया को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि विकास दुबे के भाजपा नेताओं के साथ संबंधों का खुलासा न हो जाए इसलिए उसे मार दिया गया।

जरूर पढ़े :- भाजपा के बड़े बड़े नेता आतंकी विकास दुबे के मददगार

विकास दुबे की सदस्यता पर्ची पर अखिलेश यादव ने कहा

उन्होंने कहा कि जो पर्ची सपा की सदस्यता की दिखाई जा रही है हो सकता है कि वो कानपुर एनकाउंटर के बाद बनाई गई हो क्योंकि भाजपा के लोग साजिश करते हैं इसलिए जरूरी है कि विकास दुबे और उससे जुड़े लोगों के मोबाइल की सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) निकलवाई जाए जिससे कि पता चल जाए कि उससे किन लोगों के संबंध थे।

विकास दुबे की माँ को भी षडयंत्र का मोहरा बनाया

अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे तो दुख है कि विकास दुबे की मां
से भी यह कहलवा दिया गया कि वो सपा में था और सभी जानते हैं कि
भाजपा के लोग षडयंत्र करने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के
विधानसभा चुनाव में उस सीट पर सपा की उम्मीदवार एक अन्य महिला थीं।
उन्होंने कहा कि अगर संभव है तो पांच साल की सीडीआर जनता के सामने
रख दी जाए तो पता चल जाएगा कि विकास दुबे को कौन संरक्षण दे रहा था?

जरूर पढ़े :- विकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार

बता दें कि विकास दुबे के एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था कि दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गई है। अखिलेश यादव ने सपा सरकार के दौरान विकास दुबे को सजा न देने पर कहा कि 2001 में भाजपा सरकार के दौरान थाने के अंदर घुसकर एक राज्यमंत्री की हत्या कर दी गई थी अगर तब कार्रवाई हो जाती तो आज ये दिन न देखना पड़ता।

बता दें कि पुलिस के दावों के अनुसार, शुक्रवार सुबह विकास दुबे को कानपुर ला रही एसटीएफ की गाड़ी पलट गई। जिस पर विकास दुबे ने पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- विकास दुबे का सत्ता से कनेक्सन, सपा को बदनाम करने की साजिश,दम हैं तो CDR..

जरूर पढ़े :- यूपी में हर दो घंटे में बलात्कार,डेढ़ घंटे में एक बच्चा अपराध का शिकार,योगी का रामराज ?

Click to comment

Trending

Exit mobile version