चर्चित खबरें
कोरोना से ज्यादा भाजपा की गलत नीतियों से जनता त्रस्त :- अखिलेश यादव
लखनऊ :- समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि कोरोना संकट
से तो लोग त्रस्त हैं ही उससे ज्यादा जनता भाजपा राज की गलत नीतियों की शिकार हो रही है। बेरोजगारी और
आर्थिक मार से मध्य वर्ग के लोग बुरी तरह पीड़ित हैं। छोटे व्यापारियों को कोई मदद न मिलने से उनका कारोबार
नहीं चल रहा है। डीजल पेट्रोल की बढ़ती मंहगाई से जनसामान्य के साथ किसानों को भी चोट पहुंच रही है।
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
भाजपा राज में रोज बढ़ पेट्रोल-डीजल के दाम
अखिलेश यादव ने कहा भाजपा राज में पेट्रोल-डीजल के दाम लगभग रोज ही बढ़ रहे हैं।
7 जून से 18 जून 2020 तक 12 दिनों के अंदर पेट्रोल के दाम 4.58 रूपए और डीजल के
दाम 4.96 रूपए बढ़ गए हैं।
जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव
क्रूड ऑयल के दामों में उतार चढ़ाव के आधार पर तेल कम्पनियां बाजार के
दाम तय करती हैं पर आश्चर्यजनक यह है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दाम घटने
पर भी भारत में दाम घटते नहीं। इसमें एक बड़ा कारण भाजपा
सरकार द्वारा भारी टैक्स लगाना भी है।
भाजपा राज में किसान सबसे ज्यादा परेशान:- अखिलेश यादव
उन्होंने कहा पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी से किसान सबसे ज्यादा परेशानी झेल रहा है।
कृषि यंत्र, डीजल-पेट्रोल से चलते हैं। सब्जी की फसल, खेत, बगीचे, फूलों में भी किसान पानी
नहीं लगा पा रहे है। किसान की आमदनी का कोई रास्ता नहीं निकल रहा है। किसान के ट्रैक्टर
तथा अन्य परिवहन साधन पेट्रोल-डीजल की मंहगाई के चलते खड़े हैं। किसान की मूलभूत आवश्यकता
की अनदेखी कर भाजपा सरकार उसे गहरे आर्थिक संकट में ढकेल रही है।
भाजपा सरकार न तो किसानों की दुश्वारियों पर ध्यान दे रही है और नहीं छोटे-मझोले व्यापारियों
की दुर्दशा देख रही है। उसने इन कमजोर लोगों की मदद के बजाय बड़े पूंजी घरानों को ही रियायते दी हैं।
प्रधानमंत्री जी का राहत पैकेज उनके लिए है जो पहले से बैंकों का धन लूटकर बैठे हैं। गरीब, किसान,
छोटा व्यापारी भाजपा सरकार की किसी प्राथमिकता में नहीं आते हैं।
समाजवादी खबरों से रहे हमेशा अपडेट Visit SamajwadiVoice.in
जरूर पढ़े :- ‘मिशन 2022’ सख्त हुये अखिलेश 3 सपा नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
जरूर पढ़े :- मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते नेपाल दिखाने लगा आंख :– अखिलेश यादव
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

