चर्चित खबरें
अखिलेश के जन्मदिन पर फरिश्ता बने समाजवादी, शादी के लिए बेटी को दिये उपहार
समाजवादी पार्टी प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन
आज प्रदेश के सपा नेता कार्यकर्त्ता गरीब असहाय लोगो की मदद
करके मनाया।
- अखिलेश यादव के जन्मदिन पर असहाय लोगों के मददगार बने समाजवादी।
- एक बेटी को शादी के लिये पांच हजार रूपये दिए।
- साथ ही शादी के लिए साइकिल, पंखा, तमाम स्टील के बर्तन, गैस व गैस चूल्हा,तख्त, नियामतखाना, गेहूं-चावल आदि उपहार दिए।
जरूर पढ़े :- अखिलेश यादव का संदेश लेकर गाँव-गाँव दौड़ेगी साइकिल
लखीमपुरखीरी में समाजवादी नेताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर एक बेटी को शादी के लिये पांच हजार की नकदी एवं दहेज का तमाम सामान तोहफे में दिए। जन्म दिवस को सहयोग दिवस के रूप में मनाया गया। सपा नेताओं के द्वारा ग्राम सहदेवा के मजरा जिन्दपुर में रहने वाली रेशमा बेगम पत्नी गुड्डू को अपनी पुत्री के विवाह की चिन्ता सता रही थी।
तीन जुलाई को होने वाली शादी को लेकर विधवा गरीब खासी परेशान थी। इसकी जानकारी युवा सपा नेता मोनिस अंसारी एवं दानिश अब्दुल्ला को हुई तो पार्टी से प्राप्त निर्देशों पर बिटिया की शादी की पूरी जिम्मेदारी संभाल ली। सपा नेताओं ने महिला के घर जाकर दहेज का सामान व पांच हजार की नकदी की व्यवस्था कर उसे साइकिल, पंखा, तमाम स्टील के बर्तन, गैस व गैस चूल्हा,तख्त, नियामतखाना, गेहूं-चावल आदि सौंपा।
जरूर पढ़े :- डिम्पल यादव ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादियों से की अपील
समाजवादियो से ये तोहफे पाकर रेशमा की आंखो से खुशी के आंसू छलक आये कि अल्लाह ने इन सपा नेताओ को मदद का फरिश्ता बनाकर भेज दिया। अब वो अच्छे से अपनी बिटिया को बिदा करेगी।
इस मौके पर क्रांति कुमार सिंह,मोनिस अंसारी, दानिश अब्दुल्ला, सैफ आलम, शहनवाज खां, मोइन मंसूरी आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जरूर पढ़े :- अखिलेश यादव का संदेश लेकर गाँव-गाँव दौड़ेगी साइकिल
जरूर पढ़े :- चाचा शिवपाल सिंह यादव से हमारा समझौता हो जाएगा :- अखिलेश यादव
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

