चर्चित खबरें
महंगाई से बेहाल जनता की जेब पर एक और डकैती डालने की तैयारी में सरकार:अखिलेश
लखनऊ :- समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार महंगाई से
परेशान जनता की जेब पर एक और डकैती डालने की तैयारी में है।
जब से भाजपा सत्ता में आई हैं जनता की परेशानियां बढ़ी हैं। मंहगाई का मुंह रोज-ब-रोज
बढ़ता ही जा रहा है। खाद्य वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं।
किसान और जनता पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से
बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अभी बदहाली के इस दौर से लोग निकल नहीं पा रहे हैं कि
अब ईंधन गैस और बिजली की दरें बढ़ाकर लोगों पर भारी बोझ डाल दिया गया है।
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
इधर भाजपा ने पहले तो डीजल-पेट्रोल तथा ईंधन गैस के दामों में असाधारण वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ दी अब प्रदेश में बिजली भी मंहगी करने की तैयारी हो गई है। पिछले 6 सालों से भाजपा केन्द्र में सत्तासीन है। उसने डीजल पर उत्पाद कर में नौ गुना वृद्धि की है। सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरने के बावजूद देश में दाम कम नहीं किए। उसने स्वयं मुनाफाखोरी का यह एक दयनीय उदाहरण पेश किया है। पेट्रोलियम कम्पनियों ने घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं।
जरूर पढ़े :- यूपी में गांजे की सब्जी खाकर बेहोश हुआ परिवार तो अखिलेश यादव ने किया मजेदार Tweet
भाजपा सरकार को जनता की जेब पर डकैती डालने से लाज भी नहीं आती
भाजपा सरकार बेहाल जनता को अब मंहगी बिजली का झटका देने की तैयारी में है।
घरेलू बिजली 8 प्रतिशत तक ज्यादा मंहगी हो सकती है। राजस्व के नाम पर जनता की
जेब पर डकैती डालने से भाजपा सरकार को लाज भी नहीं आती। भाजपा सरकार ने
ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के फिक्स चार्ज में 500 प्रतिशत तथा शहरी घरेलू
उपभोक्ताओं के फिक्स चार्ज में 69 प्रतिशत की वृद्धि की है। केवल यही नहीं,
अब विद्युत विभाग द्वारा अभियान चलाकर बिजली के बिल जमा न होने के
बहाने हजारों किसानों के निजी टयूबवेलों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। किसानों
ने अपनी जमा पूंजी लगाकर धान की फसल लगाई थी जो अब नष्ट होने के कगार पर है।
भाजपा सरकार ने एक यूनिट बिजली का नहीं बनाई
सच तो यह है कि आज जो भी बिजली उपलब्ध है वह समाजवादी सरकार की देन है। उस समय लगभग 300 से ज्यादा नए विद्युत सब स्टेशनों का निर्माण हुआ। भाजपा के कार्यकाल में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। कोई विद्युत प्लांट भी नहीं लगाया गया।
बुनकरों को बिजली की जो रियायतें समाजवादी सरकार में दी गई थी उन्हें भी समाप्त कर दिया गया है। उनकी हालत बिगड़ रही है। छोटे कारोबारियों का धंधा बिजली की बढ़ी दरों से चौपट हो जाएगा। भाजपा सिर्फ धोखा देती रही है। नागरिकों से छल करने और उनकी गाढ़ी कमाई की लूट का भाजपा का खेल अब जनता की निगाहों में आ चुका है। जनता समय पर अपना निर्णय सुनाएगी।
जरूर पढ़े :- डिम्पल यादव ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादियों से की अपील
जरूर पढ़े :- अखिलेश यादव का जन्मदिन यहाँ पर ‘काम बोलता है’ दिवस के रूप में मनाया जाएगा
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

