चर्चित खबरें
कानून-व्यवस्था पर CM योगी की आंखे बंद, अब उनके चलने की बेला आ गई:- अखिलेश
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की उत्तर प्रदेश में जब चलाचली की बेला आ गई है तब मुख्यमंत्री जी कहीं शिलान्यास की औपचारिकता निभाने का टोटका कर रहे हैं तो कहीं वृक्षारोपण के रिकार्ड बनाने में लग गए हैं यद्यपि राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती दशा पर वे आंख बंदकर बैठ
गए हैं। अपने कार्यकाल के अधिकांश समय तो वे जनहित की कोई योजना सामने
नहीं ले पाए अब विदाई में पत्थरों पर अपना नाम छपवाने में सक्रियता दिखा रहे हैं।
लेकिन जनता सच्चाई जानती है कि जब अभी तक कुछ नहीं कर पाए तो अब
आखिर में क्या खाक हवा महल बना देंगे?
जरूर पढ़े :- कानपुर के शातिर अपराधी विकास दुबे का भजपा कनेक्शन
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी हस्तिनापुर पहुंच कर तथाकथित वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत करेंगे। इसमें नई बात क्या है? महाभारत काल में देश की राजधानी हस्तिनापुर को इससे क्या मिलने वाला है? हस्तिनापुर को रेल मार्ग और हाइवे से जोड़ने की मांग पिछले 70 वर्षों से जनता करती आ रही है। भाजपा सरकार का भी ध्यान इधर न गया है और न जाने वाला है।
भाजपा सपने तो अच्छे अच्छे दिखाती हैं लेकिन..
भाजपा सपने दिखाकर लोगों को बहकाने का काम बड़ी चतुराई से करती हैं जबकि समाजवादियों का काम खुद बोलता है। समाजवादी पार्टी सरकार के समय ही हस्तिनापुर में एक बड़ा बिजलीघर बना जिससे किसानों, नगरवासियों की बिजली सम्बंधी समस्या दूर हो गई। आश्रम पद्धति का एक हाईस्कूल और गल्र्स हास्टल बना। बूढ़ी गंगा पर पुल बनवाया गया। बस्तौरा गांव में गंगा के पानी से गांवों को बचाने के लिए बांध बना। डेयरी फार्म की जमीन समतल कराई। यानी जो भी विकास हुआ, समाजवादी सरकार के कार्यकाल में ही हुआ हैं।
जरूर पढ़े :- यूपी में गांजे की सब्जी खाकर बेहोश हुआ परिवार तो अखिलेश यादव ने किया मजेदार Tweet
बीजेपी सरकार की एक विशेषता यह भी है कि वह अपने काम का ब्यौरा देने से कतराती है।
कोरोना की जांच के सही आंकड़े नहीं मिलते हैं। भाजपा सरकार यह नहीं बताती कि
पिछले तीन वर्षों में उसने जो वृक्षारोपण किया उसके पौधे कहां किस हालत में है।
पर्यावरण संरक्षण भाजपा के लिए भ्रष्टाचार का एक रास्ता है।
भाजपा सरकार केवल विकास के मंत्र फूंकती हैं:-अखिलेश
भाजपा सरकार ने लगता है कोई ऐसा मंत्र फूंक दिया है कि अब सदा के लिए बुन्देलखण्ड की प्यास भी बुझ जाएगी। भाजपा नेतृत्व की समस्या यह है कि उनमें सच्चाई का सामना करने की हिम्मत नहीं है। बुन्देलखण्ड में समाजवादी सरकार के समय ही पानी की टंकी लगी, पाइप बिछा दिए गए थे। चरखारी में 8 तालाबों का जीर्णोद्धार हुआ। चंद्रावल नदी को पुनर्जीवित करने के साथ सैकड़ों तालाब गहरे किए गए।
जरूर पढ़े :- अखिलेश यादव का संदेश लेकर गाँव-गाँव दौड़ेगी साइकिल
भाजपा की सत्ता जाने का अब केवल डेढ़ वर्ष शेष :अखिलेश
अब तो भाजपा की सत्ता जाने में डेढ़ वर्ष ही बचा हैं। अब तक भाजपा ने प्रदेश को बदहाल बनाने का ही काम किया। समाज का हर वर्ग परेशान हुआ है। न नदियां साफ हुई न लोगों को बिजली, पानी, मकान जैसी बुनियादी सुविधाएं मिली। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आघात हुआ। जन-मन की आकांक्षाओं को कुचलने और लोकतंत्र को आहत करने में ही भाजपा ने अब तक पूरा समय लगा दिया है।
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
जरूर पढ़े :- “वाह रे मेरा देश अपराधी बन गये शेर” हत्यारे विकास दुबे को बताया जा रहा ब्राह्मण शेर
जरूर पढ़े :- विकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

