चर्चित खबरें
कोरोना की चपेट में सपा MLC सुनील सिंह साजन
सुनील सिंह साजन कोरोना पॉजिटिव
लखनऊ:- कोरोना वायरस लगातार देश और प्रदेश में अपने पैर पसारता जा रहा है समाजवादी पार्टी के एक के बाद एक कई नेता कोरोना वायरस की चपेट में आते जा रहे हैं।
अब खबर आ रही है सुनील सिंह साजन जो समाजवादी पार्टी के एमएलसी हैं और अखिलेश यादव के काफी करीबी माने जाते हैं उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। सपा नेता ने दो दिन पहले लखनऊ के सिविल अस्पताल में अपना सैंपल दिया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में उनके कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
जरूर पढ़े :- विकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
गौरतलब है कि इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता अखिलेश यादव के चचेरे भाई पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। तब उन्हें सैफई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। इसी तरह नेता प्रतिपक्ष व सपा विधायक दल के नेता राम गोविंद चौधरी भी जून के आखिरी सप्ताह में कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था। जून में ही पूर्ववर्ती सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे और विधायक शैलेंद्र यादव ‘ललई’ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
बता दें कि देश व प्रदेश में टेस्ट बढ़ने के साथ ही संक्रमित मरीजों के मिलने का आंकड़ा भी तेजी से उछला है। शुक्रवार को लखनऊ के केजीएमयू में प्रदेश भर के कुल 3895 सैंपल की जांच गयी है।
जिनमें से 275 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। इन 275
लोगों में से 142 संक्रमित नए मरीज लखनऊ के हैं। यह पहली बार है
जब लखनऊ में 24 घण्टे में 100 से अधिक कोरोना के नए मरीज सामने
आए हैं। पूरे देश की बात करें तो अब तक 8 लाख से अधिक लोगों में
कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 22,123 लोगों की मौत हो चुकी है।
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
जरूर पढ़े :- विकास दुबे का सत्ता से कनेक्सन, सपा को बदनाम करने की साजिश,दम हैं तो CDR..
जरूर पढ़े :- यूपी में हर दो घंटे में बलात्कार,डेढ़ घंटे में एक बच्चा अपराध का शिकार,योगी का रामराज ?
जरूर पढ़े :- भाजपा के बड़े बड़े नेता आतंकी विकास दुबे के मददगार
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

