चर्चित खबरें
योगी के मंत्री की दवंगई, सपा नेता के घर को भगवा रंग में पेंट किया।
प्रयागराज:- उत्तर प्रदेश योगी सरकार का अत्याचार जनता पर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। योगीराज में अपराधियों के साथ-साथ अब योगी सरकार के मंत्री भी बेलगाम हो गए हैं और जनता पर अपनी तानाशाही दिखा रहे हैं। तानाशाही यहां तक बढ़ गई कि प्रयागराज में जबरजस्ती सपा नेता के साथ साथ अन्य लोगों के घरो को भगवा रंग से पेंट कर दिया गया।
जरूर पढ़े :- यूपी में हर दो घंटे में बलात्कार,डेढ़ घंटे में एक बच्चा अपराध का शिकार,योगी का रामराज ?
भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने प्रयागराज में अपने मोहल्ले के मकानों को रातों-रात भगवा रंग में रंगा दिया है। जब लोगों ने आपत्ति की तो उनके साथ मारपीट करने की धमकी दी गई। मोहल्ले के लोग लगातार इसका बिरोध कर रहे हैं लेकिन शासन से लेकर प्रशासन तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है तो कुछ लोगों ने अपने आप ही अपने मकानों को पुराने रंग में रंगना शुरू कर दिया है।
सपा नेता के घर को भगवा रंग में पेंट किया
समाजवादी पार्टी के नेता रविंद्र गुप्ता के घर को भी योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद कुमार नंदी ने भगवा रंग में रंगवा दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें मारने पीटने की धमकी भी दी गई।
समाजवादी पार्टी युवा नेता संदीप यादव को इस पूरे मामले की
जानकारी हुई तो वह अपने साथियों के साथ रविंद्र गुप्ता के घर
पहुंचे और उनके मकान को पुन: पुराने रंग में ही रंगवा दिया।
इसी के साथ संदीप यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के तानाशाही
रवैया से हम समाजवादी लोग डरने बाले नहीं हैं। समाजवादी किसी
की धमकी से नहीं डरते गुंडई और अत्याचार के खिलाफ समाजवादी
पार्टी हमेशा से खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। हमारे नेता
अखिलेश यादव हमेशा से ही आम जनमानस के साथ होने वाले
अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहे हैं। उन्हीं के आदर्शों
पर चलकर हम समाजवादी लोग अत्याचार के खिलाफ आवाज को
ऐसे ही बुलंद करते रहेंगे।
जरूर पढ़े :- मोदी सरकार एक बार फिर RBI से पैसा लेने की तैयारी में, पहले भी ले चुकी है 1.76 लाख करोड़ रूपया
जरूर पढ़े :- विकास दुबे का सत्ता से कनेक्सन, सपा को बदनाम करने की साजिश,दम हैं तो CDR..
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

