चर्चित खबरें
भाजपा सरकार केवल नाम बदलने में विशेषज्ञ और काम करने में जीरो : अखिलेश यादव
भाजपा सरकार केवल नाम बदलने में ही खुश, उन्हें काम करने की कोई जरूरत नहीं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार केन्द्र की हो या प्रदेश की बस नाम बदलने में विशेषज्ञता हासिल करके ही खुश है, काम करने की कोई जरूरत नहीं है। इस नाम बदल में भी उनकी कोई मौलिकता नहीं दिखती है क्योंकि पहले की भी सरकारें ये खेल कर चुकी हैं।
उत्तर प्रदेश में तो भाजपा ने अब तक अपनी एक भी योजना नहीं लागू की, समाजवादी सरकार की योजनाओं पर ही अपना नाम चस्पा कर खुद की वाहवाही कर लेती है लेकिन भाजपा नेतृत्व के इस छल प्रपंच को जन साधारण के साथ भाजपा विधायक-सांसद जान गए हैं और वे भी अब विरोध में आवाज उठाने लगे हैं।
जो सरकार सामाजिक समरसता एवं सद्भाव के सांस्कृतिक मूल्यों एवं संविधान के सिद्धांतों को निरन्तर नष्ट कर रही हैं और उनसे स्वयं कोई शिक्षा नहीं ले रही है, वह शिक्षा नीति में कोई भी बदलाव कर ले या मंत्रालय का नाम बदल लें उससे कुछ होने वाला नहीं है। भाजपा बच्चों के भविष्य का राजनीतिकरण न करें। शिक्षा-व्यवस्था ऐसी हो, जिसमें उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो!
भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के पीछे उद्देश्य आरएसएस : अखिलेश यादव
भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के पीछे उद्देश्य आरएसएस के एजेण्डा को लागू करना है। इस एजेण्डा के मुताबिक नई पीढ़ी को ढालने की कोशिश में अब पाठ्यक्रम को भी एक विशेष रंग में प्रस्तुत किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में तो पूरी शैक्षिक व्यवस्था ही गड़बड़ है। यहां शैक्षिक समय सारिणी तक का पालन नहीं हो पा रहा है।
भाजपा के विधायकों और सांसदो में असंतोष
भाजपा नेतृत्व के तमाम जनविरोधी कृत्यों से इस दल के सांसदों एवं विधायकों में भी असंतोष पनप रहा है।
विधानसभा में तो 100 विधायक एक बार सामूहिक विरोधप्रदर्शन कर चुके हैं। उन्नाव के सदर से विधायक ने सदर कोतवाली
में 5 घंटे तक धरना दिया। विधायक ने कहा कि पुलिस कर्मी और
सदर सीओ जनता को प्रताड़ित करते हैं और अभद्रता करते हैं।
अपनी सरकार से ही परेशान विधायक की बात नहीं सुनी जाती।
हरदोई के भाजपा विधायक अपनी सरकार के विरोध
में आवाज उठा रहे है। भाजपा के सांसद भी अपनी मायूसी जता चुके हैं।
मगर भाजपा सरकार पर इस सबसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री जी भी जानते हैं कि चलाचली की बेला में कुछ ही दिन
बाकी बचे है, वे दिन भी रो-गाकर कट ही जाएंगे।
भाजपा सरकार में अपराधी बने मुख्यमंत्री लेकिन सवाल अखिलेश यादव से पूछे जा रहे ।
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

