चर्चित खबरें
2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा और महान दल में गठबंधन, साथ लड़ेगे चुनाव
समाजवादी पार्टी और महान दल दोनों के बीच 2022 में होने बाले विधानसभा चुनाव साथ साथ लड़ने को लेकर सहमति बन गई हैं। सपा और महान दल में गठबंधन से भाजपा के नेताओ में खलवली मच गई हैं। अखिलेश यादव से महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने भेंट की और इस बात की जानकारी दी।
सपा और महान दल में गठबंधन
लखनऊ :- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने भेंट की। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि सन् 2022 का विधानसभा चुनाव श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में साथ मिलकर लड़ा जाएगा। दोनों दलों द्वारा मिलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने का भी निश्चय किया गया। महान दल समाजवादी सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेगा।
हमारे समाज के साथ अन्याय हो रहा : केशव देव मौर्य
केशव देव मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में शाक्य, सैनी, कुशवाहा,
मौर्य समाज के साथ अन्याय हो रहा है। महान दल इस समाज के हितों के लिए संघर्ष करता रहा है।
पीड़ित समाज को भाजपा सरकार से न्याय मिलने की कतई उम्मीद नहीं है।
इसलिए उक्त समाज का भरोसा श्री अखिलेश यादव पर है कि वे उनके हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़े रहेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के एकाधिकारवादी और
विकास विरोधी शासन को जनता सन् 2022 में करारा जवाब देने का इंतजार कर रही है।
समाजवादी सरकार में सामाजिक न्याय के आधार पर प्रतिनिधित्व मिलेगा।
उन्होंने संकेत दिया कि महान दल को विधानसभा चुनाव के समय समझौते में शामिल किया जाएगा।
भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं मौर्य समाज
केशव देव मौर्य ने भाजपा सरकार में अपने समाज के प्रति होने
वाले अन्याय की घटनाएं बताते हुए कहा कि ललितपुर में देवेन्द्र कुशवाहा
को पुलिस ने 50,000/-रूपये घूस लेने के बावजूद भी थर्ड डिग्री देकर हत्या कर दी।
कासगंज में करमवीर शाक्य को दबंगों ने चाकू मार दिया। पीड़ित पक्ष को मुआवजा भी नहीं मिला।
मुरादाबाद में लक्षिमन सैनी की खेत में सोते समय हत्या कर दी गई। उसकी कटी गर्दन नहीं मिली।
श्री मौर्य ने बताया कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद में दबंगो ने सरजू शरण कुशवाहा की हत्या कर दी।
केस हल्की धाराओं में दर्ज हुआ।
कोई भाजपा नेता मदद में नहीं गया। लखीमपुर खीरी में रामकुमार मौर्य के ऊपर गौकशी का फर्जी मुकदमा दर्ज करने के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा उनके समाज पर इतने अन्याय भाजपा सरकार से पहले किसी भी सरकार में नहीं हुए थे।
मौर्य के साथ महान दल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार यादव, कोषाध्यक्ष श्री जेपी मौर्य तथा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गजेन्द्र शाक्य ने भी अखिलेश यादव से भेंट की।
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव
भाजपा सरकार में अपराधी बने मुख्यमंत्री लेकिन सवाल अखिलेश यादव से पूछे जा रहे ।
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

