चर्चित खबरें
यूपी में ‘डबल इंजन’ नहीं ‘डबल दुर्गति’ वाली सरकार : अखिलेश यादव
यूपी में ‘डबल इंजन’ नहीं ‘डबल दुर्गति’ वाली सरकार
लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यूपी में ‘डबल इंजन की नहीं, डबल दुर्गति’ की सरकार है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के नाम पर विकास के बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे। भाजपा ने बिना कुछ काम किए साढ़े तीन साल बिता दिए। अब तो सभी यह मानने लगे हैं कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन नहीं डबल दुर्गति की सरकार है।
आंख मूंदकर बैठ गये योगी : अखिलेश यादव
उन्होंने कहा कि इस सरकार के गठन के समय मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि अपराधी या तो जेल में होंगे या फिर प्रदेश के बाहर हो जाएंगे। लगता है, मुख्यमंत्री ने भी भाजपा की पंरपरा को निभाते हुए अपने वादों को जुमला मानकर, कोई सख्त कदम उठाने के बजाय, आंख मूंदकर बैठ गए हैं।
सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध थम नहीं रहे हैं।
चाहे गोरखपुर मंडल हो या अन्य मंडल सब में अपराधों के आंकड़ों में एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ लगी है।
पिछले दो वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष आठ माह में ही महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं।
महिलाओं, बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं 8 माह में गत वर्ष के बराबर घटी है।
जरूर पढ़े :- शिवपाल सिंह यादव ने फिर की 2022 के चुनाव से पहले संयुक्त समाजवादी मंच की बात
सपा अध्यक्ष ने कहा कि रायबरेली, बलिया के बाद श्रावस्ती
के गिलौला थाने में आठ दिन ननके दर्जी को हिरासत में रखकर थर्ड डिग्री टार्चर किया गया,
जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के पीड़ित परिजनों से मिलने और
संवेदना जताने जा रहे समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ़ राजपाल कश्यप और
श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को समाजवादी पार्टी एक लाख रुपये की मदद देगी। भाजपा सरकार कम से कम 25 लाख रुपये की मदद दे।
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

