चर्चित खबरें
भाजपा सरकार में बेटियों का सम्मान पूर्वक जीना मुस्किल : अखिलेश यादव
भाजपा सरकार में बेटियों का सम्मान पूर्वक जीना मुस्किल
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेटियों का सम्मान पूर्वक जीना मुस्किल है। आए दिन उनके साथ होनेवाली दुष्कर्म की घटनाओं पर कोई रोक नहीं लग रही है। अराजकता का ऐसा तांडव पहले कभी नहीं देखा गया। मुख्यमंत्री जी ने जैसे-तैसे साढ़े तीन साल से ऊपर के दिन निकाल लिए हैं, उनके अपराध के प्रति जीरो टालरेंस का दावा एक बड़े जीरों में बदल गया है। उनका रोमियो स्क्वाड लापता हैं अब चलते-चलाते मुख्यमंत्री जी जिलों में रोल माॅडल चुनने का कथित मिशन शक्ति अभियान चलाने जा रहे हैं। इसका हश्र भी वही होना है जो अब तक उनके वादो-निर्देशों-आदेशों का होता रहा है।
पुलिस और प्रशासन कर रहा लीपापोती
प्रदेश की जनता पूछती है कि आखिर कितने हाथरस, बलिया, झांसी, बलरामपुर और बाराबंकी काण्ड दुहराए जाएंगे। इन सभी काण्डों में बच्चियों से दुष्कर्म के मामलों में पुलिस और प्रशासन की लीपापोती की ही नीति रही है। बच्चियों से बर्बरतापूर्ण कृत्य अमानवीयता की हद, निंदनीय और शर्मनाक हैं। हाथरस में दलित बेटी की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या के बाद आधीरात में पुलिस ने जबरन उसका दाहसंस्कार कर दिया। घरवालों को उसका मुंह भी देखने नहीं दिया। बाराबंकी में भी बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई।
बलिया में 15 अक्टूबर 2020 को बैरिया क्षेत्र में राशन दुकान के
आंवटन के विवाद में भाजपा नेता दिनदहाड़े एक युवक जयप्रकाश पाल
की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मौके पर मौजूद सीओ और एसडीएम
ने आरोपी को पकड़ लिया था फिर भी उसे छोड़ दिया। पुलिस-प्रशासन के
अधिकारी के सामने गोली चलाने वाले दुस्साहसी को भाजपा नेता होने के
कारण छूट मिल गई। क्षेत्रीय भाजपा विधायक भी हत्यारोपित की पैरवी में उतर आए हैं।
भाजपा राज में बेलगाम अपराध, बेखौफ अपराधी इसलिए हैं कि सत्ताधीश ही उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। राज्य सरकार माफियाओं के आगे नतमस्तक है। लुटेरों को संरक्षण गरीब को गोली यही भाजपा सरकार की जनता को देन है। महामहिम राज्यपाल को प्रदेश में रोज-ब-रोज बढ़ती अराजक स्थिति का संज्ञान लेना चाहिए और अपने संवैधानिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना चाहिए।
जरूर पढ़े :- समाजवादी पार्टी के चार राज्यसभा सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल, अगले माह होगा चुनाव
जरूर पढ़े :- समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

