amar singh - Samajwadi Voice बुलंद आवाज | Samajwadi Voice । Samajwadi Party | Mulayam Singh Yadav | Akhileh Yadav Sun, 02 Aug 2020 03:43:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://samajwadivoice.com/wp-content/uploads/2020/06/cropped-samajwadivoice.in-logo-main-32x32.png amar singh - Samajwadi Voice 32 32 राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि https://samajwadivoice.com/2020/08/amar-singh-death/ https://samajwadivoice.com/2020/08/amar-singh-death/#respond Sun, 02 Aug 2020 03:43:18 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=2818 अम​र सिंह का सिंगापुर में निधन समाजवादी पार्टी पूर्व महासचिव और राज्यसभा सांसद रहे अम​र सिंह का 64 साल की आयु में शनिवार, 1 अगस्त दोपहर बाद निधन हो गया। वो पिछले काफी दिनों से बीमार थे। वे सिंगापुर के अस्पताल में वे पिछले छह म​हीने से भर्ती थे और हाल ही में उन्होंने किडनी […]

The post राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
अम​र सिंह का सिंगापुर में निधन

समाजवादी पार्टी पूर्व महासचिव और राज्यसभा सांसद रहे अम​र सिंह का 64 साल की आयु में शनिवार, 1 अगस्त दोपहर बाद निधन हो गया। वो पिछले काफी दिनों से बीमार थे। वे सिंगापुर के अस्पताल में वे पिछले छह म​हीने से भर्ती थे और हाल ही में उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। अमर सिंह की साल 2013 में किडनी खराब हो गई थी। मुंबई मिरर की हाल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया था कि वह आईसीयू में थे और उनका परिवार वहीं पर था।

  • उनका जन्म 27 जनवरी 1956 को अलीगढ़ में हुआ था।
  • अमर सिंह ने 1987 में पंकजा कुमारी सिंह से शादी की थी।
  • शादी के 14 साल बाद अमर सिंह पिता बने थे।
  • अप्रैल 2001 में पंकजा ने 2 जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था।
  • उनकी बेटियों का नाम दृष्टि और दिशा है।
  • अमर सिंह ने मई 2016 में सबमिट किए राज्यसभा एफिडेविट में दोनों बेटियों के नाम कुल 12.8 लाख रुपए की संपत्ति शो की थी।

जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव

अमर ​सिंह का राजनीतिक करियर

अमर सिंह का उत्तर प्रदेश की राजनीति में खास योगदान रहा है। अमर सिंह 1995 में मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आए और कुछ ही समय में दोनों एक-दूसरे के बेदह करीब आ गए। वे कभी समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते थे, लेकिन कुछ आपसी मतभेद के कारण साल 2010 में उन्होंने अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक मंच का गठन किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 403 सीटों में से 360 पर प्रत्याशी उतारे, लेकिन वह एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल से लोकसभा का भी चुनाव लड़ा था, यहां भी उन्हें जीत नहीं मिली थी।

श्री अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि।
अखिलेश यादव ( समाजवादी पार्टी अध्यक्ष )

भाजपा सरकार में अपराधी बने मुख्यमंत्री लेकिन सवाल अखिलेश यादव से पूछे जा रहे ।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

The post राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/08/amar-singh-death/feed/ 0