bjp - Samajwadi Voice बुलंद आवाज | Samajwadi Voice । Samajwadi Party | Mulayam Singh Yadav | Akhileh Yadav Wed, 22 Jul 2020 02:42:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://samajwadivoice.com/wp-content/uploads/2020/06/cropped-samajwadivoice.in-logo-main-32x32.png bjp - Samajwadi Voice 32 32 BJP विधायक श्याम प्रकाश बोले योगीराज में अब तो भ्रष्टाचार चरम पर है। https://samajwadivoice.com/2020/07/bjp-mla-shyam-prakash-said-that-corruption-in-yogiraj-is-at-its-peak/ https://samajwadivoice.com/2020/07/bjp-mla-shyam-prakash-said-that-corruption-in-yogiraj-is-at-its-peak/#respond Wed, 22 Jul 2020 02:42:06 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=2725 BJP विधायक श्याम प्रकाश का योगी सरकार पर बड़ा हमला, बोले-इतना भ्रष्टाचार आज तक नहीं देखा ना सुना अब तो योगीराज में अब तो भ्रष्टाचार चरम पर है। लखनऊ: उत्तर प्रदेश में किस कदर भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का बोल बाला हैं यह बीजेपी के विधायक ही बता रहे हैं हरदोई के गोपामऊ से भारतीय जनता […]

The post BJP विधायक श्याम प्रकाश बोले योगीराज में अब तो भ्रष्टाचार चरम पर है। appeared first on Samajwadi Voice.

]]>

BJP विधायक श्याम प्रकाश का योगी सरकार पर बड़ा हमला, बोले-इतना भ्रष्टाचार आज तक नहीं देखा ना सुना अब तो योगीराज में अब तो भ्रष्टाचार चरम पर है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में किस कदर भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का बोल बाला हैं यह बीजेपी के विधायक ही बता रहे हैं हरदोई के गोपामऊ से भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्याम प्रकाश ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सिस्टम पर करारी चोट करने वाले श्याम प्रकाश ने कहा है कि योगीराज में अब तो भ्रष्टाचार चरम पर है।

उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के विधानसभा गोपामऊ
से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने सरकार को कठघरे
में खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना दर्द
पोस्ट किया है।

भाजपा विधायक ने लिखा है कि मैंने मैंने अपने
इतने बड़े राजनीतिक जीवन में इतना भ्रष्टाचार आजतक नहीं देखा है।
उन्होंने कहा कि जितना भ्रष्टाचार अभी देख और सुन रहा हूं, वह बेहद
डराने वाला है। जिससे भी किसी दूसरे के भ्रष्टाचार की शिकायत करो,
वह उससे वसूली में लग जाता है। किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो रहा है, वसूली जारी है।

योगीराज में भ्रष्टाचार चरम पर BJP विधायक श्याम प्रकाश

सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी ही सरकार और सिस्टम के खिलाफ बोलने वाले हरदोई की गोपामऊ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने वर्तमान में भ्रष्टाचार की बात लिखी है। विधायक ने अपनी फेसबुक आईडी पर लिखा कि “मैने अपने राजनीतिक जीवन में इतना भ्रष्टाचार नहीं देखा जितना इस समय देख और सुन रहा हूं। जिससे शिकायत करो वह खुद वसूली कर लेता है”।

श्याम प्रकाश ने इससे पहले भी कोविड फंड में विधायक निधि के दुरुपयोग पर आपत्ति जताने के बाद अपनी बची विधायक निधि वापस मांगी थी। हरदोई के गोपामऊ के विधायक श्याम प्रकाश अक्सर ही अपनी सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोलकर चर्चा में रहते हैं।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव

The post BJP विधायक श्याम प्रकाश बोले योगीराज में अब तो भ्रष्टाचार चरम पर है। appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/07/bjp-mla-shyam-prakash-said-that-corruption-in-yogiraj-is-at-its-peak/feed/ 0
यूपी में गुंडाराज, बीजेपी नेता ने किया अपहरण, मांगी एक करोड़ की फिरौती https://samajwadivoice.com/2020/07/bjp-leader-turned-out-to-be-kidnapper-kidnapped-2-people-along-with-his-companions/ https://samajwadivoice.com/2020/07/bjp-leader-turned-out-to-be-kidnapper-kidnapped-2-people-along-with-his-companions/#respond Tue, 21 Jul 2020 13:22:49 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=2714 उत्तर प्रदेश में गुंडाराज बीजेपी नेता ने किया अपहरण कानपुर देहात (Kanpur Dehat): उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) में योगी सरकार के संरक्षण में अपराधी फल फूल रहे हैं। यूपी में गुंडाराज स्थापित हो गया हैं। बीजेपी (Bharatiya Janata Party ) नेता पैसे कमाने के लालच में जनता पर जुल्म ढा रहे हैं। कानपुर […]

The post यूपी में गुंडाराज, बीजेपी नेता ने किया अपहरण, मांगी एक करोड़ की फिरौती appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
उत्तर प्रदेश में गुंडाराज बीजेपी नेता ने किया अपहरण

कानपुर देहात (Kanpur Dehat): उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) में योगी सरकार के संरक्षण में अपराधी फल फूल रहे हैं। यूपी में गुंडाराज स्थापित हो गया हैं। बीजेपी (Bharatiya Janata Party ) नेता पैसे कमाने के लालच में जनता पर जुल्म ढा रहे हैं। कानपुर देहात में बीजेपी नेता का एक और कारनामा सामने आया हैं।

कानपुर देहात मे बीजेपी नेता सत्यम सिंह चौहान (Satyam Singh Chauhan) पुत्र धीरेन्द्र सिंह( भाजपा आईटी सेल का प्रभारी व जिला मंत्री ) ने ज्योतिषाचार्य सुशील तिवारी और उसके चालक सुनील का अपहरण कर उनके साथ मार पीट की जिससे उनकी हालत ख़राब हो गई यही नहीं उनकी पत्नी से एक करोड़ की फिरौती की मांग की और बीजेपी नेता ने उनके ATM से 2.35 लाख रूपये भी निकाल लिये।

दरहसल कानपुर देहात अकबरपुर निवासी भाजपा के नेता सत्यम चौहान ने उनसे फोन पर संपर्क किया और
एक चमत्कारिक बक्सा मिलने की जानकारी दी। सत्यम ने उनसे कानपुर देहात आकर बक्सा देखने का आग्राह किया।
इसपर सुशील तिवारी अपनी कार से चालक सुनील के साथ
19 जुलाई को कानपुर देहात अकबरपुर के नबीपुर आ गए और
फोन पर उन्हें यहां पहुंचने की जानकारी दी। इसके बाद वह चालक
और कार समेत रहस्यमय ढंग से लापता हो गए।

पुलिस टीम ने मंगलवार को रनियां के एक मकान में दबिश देकर बीजेपी नेता अपहरणकर्ता सत्यम चौहान, रोहित व पंकज को गिरफ्तार कर लिया और ज्योतिषाचार्य सुशील तिवारी और उसके चालक सुनील को मुक्त कराया।

एसपी अनुराग वत्स ने किया घटना का पर्दाफाश

एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि पुलिस टीम ने दो दिन के अंदर अपहरण की घटना का पर्दाफाश कर दिया गया, अपहृत हुए मध्यप्रदेश के सुशील तिवारी और उनके कार चालक को सकुशल मुक्त कराया गया है।

अपहरण करने वालों ने ज्योतिषाचार्य की कार को एक मकान के बेसमेंट में छिपा दिया था। अपहरण के लिए इस्तेमाल की गई टीयूवी कार को पेट्रोल पंप के पास सीसीटीवी कैमरे के सामने खड़ा कर दिया गया था ताकि कोई शक न करे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सत्यम चौहान और उसके
साथी पंकज ने ज्योतिषाचार्य का एटीमएम इस्तेमाल करके बैंक खाते
से रुपये भी निकाले हैं, उनका साथी रोहित पश्चिमी दिल्ली रोहिणी का
रहने वाला है और घटना में उसने अपनी कार भी इस्तेमाल किया था।
अपहरण में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव

The post यूपी में गुंडाराज, बीजेपी नेता ने किया अपहरण, मांगी एक करोड़ की फिरौती appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/07/bjp-leader-turned-out-to-be-kidnapper-kidnapped-2-people-along-with-his-companions/feed/ 0