rajya sabha chunav - Samajwadi Voice बुलंद आवाज | Samajwadi Voice । Samajwadi Party | Mulayam Singh Yadav | Akhileh Yadav Wed, 28 Oct 2020 07:48:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://samajwadivoice.com/wp-content/uploads/2020/06/cropped-samajwadivoice.in-logo-main-32x32.png rajya sabha chunav - Samajwadi Voice 32 32 राज्यसभा चुनाव : बसपा के 5 विधायक अखिलेश यादव से मिलने सपा कार्यालय पहुँचे https://samajwadivoice.com/2020/10/rajya-sabha-elections-5-bsp-mlas-reach-sp-office-to-meet-akhilesh-yadav/ https://samajwadivoice.com/2020/10/rajya-sabha-elections-5-bsp-mlas-reach-sp-office-to-meet-akhilesh-yadav/#respond Wed, 28 Oct 2020 07:43:57 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=3108 लखनऊ : उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव अब और दिलचस्प होता नजर आ रहा है। बीजेपी को अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में धूल चटाने की तैयारी पूरी कर दी हैं। भले ही मायाबती और भाजपा में अंदर ही अंदर समर्थन हो लेकिन अखिलेश यादव की राजनितिक समझ ने बसपा और भाजपा को धूल चटा […]

The post राज्यसभा चुनाव : बसपा के 5 विधायक अखिलेश यादव से मिलने सपा कार्यालय पहुँचे appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव अब और दिलचस्प होता नजर आ रहा है। बीजेपी को अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में धूल चटाने की तैयारी पूरी कर दी हैं। भले ही मायाबती और भाजपा में अंदर ही अंदर समर्थन हो लेकिन अखिलेश यादव की राजनितिक समझ ने बसपा और भाजपा को धूल चटा दी हैं।

बीजेपी ने 9 सीटों में से आठ पर प्रत्याशी खड़ा करने के बाद चर्चा हो रही थी कि बीएसपी का प्रत्याशी 9वीं सीट जीत सकता है। पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी रामजी गौतम की जीत का गणित ठीक होने का दावा किया था लेकिन अब समीकरण बिगड़ता नजर आ रहा है। बसपा प्रत्याशी के दस प्रस्तावकों में से पांच ने अपना नाम वापस ले लिया है। कहा जा रहा है कि पांचों विधायकों ने पार्टी से बगावत कर दी है। इसके अलावा दो और विधायकों को लेकर चर्चा है कि वे मायावती के खिलाफ जा सकते हैं।

बसपा ने रामजी गौतम को अपना राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। कहा जा रहा था कि बीजेपी मायावती की पार्टी को अंदर ही अंदर सपॉर्ट कर रही है और इसलिए अपना 9वां प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। रामजी गौतम की जीत पक्की मानी जा रही थी। इधर सपा ने प्रकाश बजाज को निर्दलीय प्रत्याशी बनाया।

इन विधायकों ने की बगावत

बसपा के दस विधायक मंगलवार को रामजी गौतम के प्रस्तावक बने। बुधवार सुबह पांच विधायक असलम चौधरी, असलम राईनी, मुज्तबा सिद्दीकी, हाकम लाल बिंद, हरि गोविंद जाटव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे।

अखिलेश यादव से सपा कार्यालय पर हो रही बात

बताया जा रहा है कि विधायकों और अखिलेश यादव के बीच काफी देर तक सपा कार्यालय के एक बंद कमरे में वार्ता चली। मुलाकात करके बाहर आए विधायक सीधा विधानसभा पहुंचे और यहां प्रस्तावक से अपना प्रस्ताव वापस ले लिया।

क्या है राज्यसभा चुनाव का गणित?

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में अभी 395 (कुल सदस्य संख्या-403) MLA हैं
जबकि 8 सीटें खाली हैं। बीजेपी के पास
फिलहाल 306 विधायक हैं। वहीं, सपा के पास 48,
बसपा के पास 18, कांग्रेस के 7,
अपना दल के पास 9 और ओम प्रकाश राजभर की पार्टी
के चार विधायक हैं। जबकि 4 निर्दलीय और
एक निषाद पार्टी से विधायक हैं।

मौजूदा गणित के अनुसार, बीजेपी अपनी आठ सीटों पर आसानी
से जीत दर्ज कर सकती है जबकि समाजवादी पार्टी के पास भी जीतने का मौका है।
लेकिन बसपा के प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच मुकाबला हो सकता है
और अब बसपा प्रत्याशी के प्रस्तावकों ने जो झटका दिया है, उससे मुश्किल अधिक बढ़ गई है।

जरूर पढ़े :- राज्यसभा चुनाव: शिवपाल सिंह यादव बोले अखिलेश कहेंगे तो सपा को देंगे वोट

जरूर पढ़े :- समाजवादी पार्टी के चार राज्यसभा सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल, अगले माह होगा चुनाव

The post राज्यसभा चुनाव : बसपा के 5 विधायक अखिलेश यादव से मिलने सपा कार्यालय पहुँचे appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/10/rajya-sabha-elections-5-bsp-mlas-reach-sp-office-to-meet-akhilesh-yadav/feed/ 0
राज्यसभा चुनाव: शिवपाल सिंह यादव बोले अखिलेश कहेंगे तो सपा को देंगे वोट https://samajwadivoice.com/2020/10/rajya-sabha-elections-shivpal-singh-yadav-said-that-if-akhilesh-says-he-will-vote-for-sp/ https://samajwadivoice.com/2020/10/rajya-sabha-elections-shivpal-singh-yadav-said-that-if-akhilesh-says-he-will-vote-for-sp/#respond Thu, 15 Oct 2020 01:57:13 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=3064 लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव से अलग होकर चाचा शिवपाल ने भले ही अपनी पार्टी अलग बना ली हो लेकिन कई मुद्दों पर चाचा शिवपाल सिंह यादव और भतीजे अखिलेश यादव एक दूसरे का साथ देते नजर आते रहे हैं चाहे वह पिछले राज्यसभा चुनाव की बात हो जिसमें शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव के […]

The post राज्यसभा चुनाव: शिवपाल सिंह यादव बोले अखिलेश कहेंगे तो सपा को देंगे वोट appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव से अलग होकर चाचा शिवपाल ने भले ही अपनी पार्टी अलग बना ली हो लेकिन कई मुद्दों पर चाचा शिवपाल सिंह यादव और भतीजे अखिलेश यादव एक दूसरे का साथ देते नजर आते रहे हैं चाहे वह पिछले राज्यसभा चुनाव की बात हो जिसमें शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव के कहने पर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा  उम्मीदवारों को वोट दिया था। तो अखिलेश यादव ने भी उनके विधायक की सदस्यता खत्म करने का पत्र राज्यपाल से वापस ले लिया था।

इस बार 9 नवंबर को होने वाले  राज्यसभा चुनाव के लिए शिवपाल यादव ने कहा है कि अगर अखिलेश यादव स्वयं उनसे वोट मांगेंगे तो सपा प्रत्याशी को ही वोट करेंगे यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि हमारे साथ साथ हमारे समर्थक विधायक भी सपा प्रत्याशी को वोट देंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे विधान सभा उपचुनाव में भी
वे कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं कर रहे हैं। ताकि 2022 के विधानसभा
चुनाव में उनकी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ सके। शिवपाल ने
कहा कि वे सेक्यूलर दलों को एकजुट देखना चाहते हैं, ताकि
भारतीय जनता पार्टी के जंगलराज को समाप्त किया जा सके।

गौरतलब है कि राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 9 नवंबर को मतदान होना है।
समाजवादी पार्टी ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव को अपना राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।

जरूर पढ़े :- समाजवादी पार्टी के चार राज्यसभा सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल, अगले माह होगा चुनाव

जरूर पढ़े :- समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी

The post राज्यसभा चुनाव: शिवपाल सिंह यादव बोले अखिलेश कहेंगे तो सपा को देंगे वोट appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/10/rajya-sabha-elections-shivpal-singh-yadav-said-that-if-akhilesh-says-he-will-vote-for-sp/feed/ 0
समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी https://samajwadivoice.com/2020/10/samajwadi-party-declared-ram-gopal-yadav-its-rajya-sabha-candidate/ https://samajwadivoice.com/2020/10/samajwadi-party-declared-ram-gopal-yadav-its-rajya-sabha-candidate/#respond Tue, 13 Oct 2020 12:33:25 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=3032 लखनऊ: समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ पर लंबी चली मीटिंग के बाद समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव को देखते हुए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव को पार्टी का राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। समाजवादी पार्टी ने प्रो. रामगोपाल […]

The post समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
लखनऊ: समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ पर लंबी चली मीटिंग के बाद समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव को देखते हुए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव को पार्टी का राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है।

  • समाजवादी पार्टी ने प्रो. रामगोपाल यादव को घोषित किया  राज्यसभा प्रत्याशी।
  • 25 नवंबर को हो रहा हैं कार्यकाल खत्म।
  • 9 नवंबर को राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होगा।

 दरअसल  राज्यसभा की 10 सीटों का कार्यकाल अगले माह 25 तारीख को समाप्त हो रहा है और चुनाव आयोग ने 9 नवंबर को राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव कराने की घोषणा कर दी है जिसमें 9 सीटें उत्तर प्रदेश तथा 1 सीट उत्तराखंड की शामिल है 9 तारीख को होने वाले मतदान का नतीजा उसी दिन शाम को घोषित कर दिया जाएगा। अभी समाजवादी पार्टी का इन 10 राज्यसभा सीटों में से 4 सीटों पर कब्जा है।  लेकिन अभी केवल प्रोफेसर रामगोपाल यादव का ही नाम घोषित किया गया है।

समाजवादी पार्टी के इन चार राज्यसभा संसदों का कार्यकाल हो रहा खत्म

प्रो. रामगोपाल यादव

चंद्रपाल सिंह यादव

जावेद अली खान

रवि प्रकाश वर्मा

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- समाजवादी पार्टी के चार राज्यसभा सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल, अगले माह होगा चुनाव

जरूर पढ़े :- लंदन से लौटने के बाद एक्शन में अखिलेश, सपा की उपचुनाव के लिए लखनऊ में मीटिंग

The post समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/10/samajwadi-party-declared-ram-gopal-yadav-its-rajya-sabha-candidate/feed/ 0
समाजवादी पार्टी के चार राज्यसभा सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल, अगले माह होगा चुनाव https://samajwadivoice.com/2020/10/four-rajya-sabha-mps-of-samajwadi-partys-term-ending-elections-to-be-held-next-month/ https://samajwadivoice.com/2020/10/four-rajya-sabha-mps-of-samajwadi-partys-term-ending-elections-to-be-held-next-month/#respond Tue, 13 Oct 2020 10:53:32 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=3026 उत्तर प्रदेश की 10  राज्यसभा सीटों  का कार्यकाल अगले माह की 25 तारीख को समाप्त हो रहा है इन 10 सीटों में 4 सीट समाजवादी पार्टी और 2 सीटों पर कांग्रेस 3 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और 2 सीट पर बहुजन समाजवादी पार्टी का कब्जा हैं। चुनाव आयोग ने राज्यसभा इन सीटों के लिए […]

The post समाजवादी पार्टी के चार राज्यसभा सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल, अगले माह होगा चुनाव appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
उत्तर प्रदेश की 10  राज्यसभा सीटों  का कार्यकाल अगले माह की 25 तारीख को समाप्त हो रहा है इन 10 सीटों में 4 सीट समाजवादी पार्टी और 2 सीटों पर कांग्रेस 3 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और 2 सीट पर बहुजन समाजवादी पार्टी का कब्जा हैं। चुनाव आयोग ने राज्यसभा इन सीटों के लिए 9 नवंबर को मतदान कराने की घोषणा कर दी हैं।

समाजवादी पार्टी (SP)

प्रो. रामगोपाल यादव

चंद्रपाल सिंह यादव

जावेद अली खान

रवि प्रकाश वर्मा

कांग्रेस (Congress)

पीएल पुनिया

राज बब्बर

भाजपा (BJP)

अरुण सिंह

नीरज शेखर

हरदीप सिंह पुरी

बसपा (BSP)

राजाराम

वीर सिंह

 चुनाव आयोग ने यूपी की इन 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने 9 नवंबर को मतदान कराने की घोषणा कर दी है। यूपी की 10 सीटों के साथ-साथ उत्तराखंड की एक सीट के लिए भी 9 नवंबर को ही मतदान किया जाएगा। 9 नवंबर की शाम को ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- लंदन से लौटने के बाद एक्शन में अखिलेश, सपा की उपचुनाव के लिए लखनऊ में मीटिंग

The post समाजवादी पार्टी के चार राज्यसभा सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल, अगले माह होगा चुनाव appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/10/four-rajya-sabha-mps-of-samajwadi-partys-term-ending-elections-to-be-held-next-month/feed/ 0