Shivpal singh yadav - Samajwadi Voice बुलंद आवाज | Samajwadi Voice । Samajwadi Party | Mulayam Singh Yadav | Akhileh Yadav Fri, 05 Feb 2021 05:27:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://samajwadivoice.com/wp-content/uploads/2020/06/cropped-samajwadivoice.in-logo-main-32x32.png Shivpal singh yadav - Samajwadi Voice 32 32 चाचा शिवपाल यादव अखिलेश यादव के साथ गठबंधन के लिए तैयार https://samajwadivoice.com/2021/02/uncle-shivpal-yadav-ready-for-alliance-with-akhilesh-yadav/ https://samajwadivoice.com/2021/02/uncle-shivpal-yadav-ready-for-alliance-with-akhilesh-yadav/#respond Fri, 05 Feb 2021 05:26:55 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=3135 मथुरा: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (PSPL) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव मथुरा पहुँचे और भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किये उसके बाद उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी अखिलेश यादव के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है। ताकि उनकी पार्टी और समाजवादी पार्टी मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हरा सकें। शिवपाल यादव ने कहा, हम गठबंधन बनाने के लिए राज्य […]

The post चाचा शिवपाल यादव अखिलेश यादव के साथ गठबंधन के लिए तैयार appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
मथुरा: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (PSPL) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव मथुरा पहुँचे और भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किये उसके बाद उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी अखिलेश यादव के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है। ताकि उनकी पार्टी और समाजवादी पार्टी मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हरा सकें।

शिवपाल यादव ने कहा, हम गठबंधन बनाने के लिए राज्य के अन्य छोटे दलों से भी संपर्क कर रहे हैं। जिस सरकार ने किसानों के हित के खिलाफ ये काले कृषि कानून बनाए हैं, उन्हें किसी सूरत में चुनाव नहीं जीतने देना चाहिए।

प्रसपा प्रमुख ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी ने राज्य के सभी जिलों में अपना आधार बना लिया है।
उन्होंने कहा, हम किसानों के साथ हैं और जरूरत पड़ी तो हम जेल भरो आंदोलन भी करेंगे।
ये कानून केवल कॉर्पोरेट घरानों की मदद के लिए बनाए गए हैं,
बल्कि केंद्र सरकार द्वारा लिए गए सभी निर्णय फिर चाहे वो नोटबंदी हो,
जीएसटी हो, कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों का माइग्रेशन हो,
ये सब देश और जनता के खिलाफ ही थे। किसानों की आय को दोगुना
करने का वादा किया गया, लेकिन आय में कमी आई है।
यदि किसान इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं तो सरकार क्यों उन पर ये कानून थोप रही है?

हालांकि, समाजवादी पार्टी ने शिवपाल के इन बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन सूत्रों का कहना है कि पार्टी छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन करने को तैयार है। बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कह चुके हैं कि उनकी पार्टी शिवपाल यादव के लिए जसवंतनगर विधानसभा सीट छोड़ देगी।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- यूपी में दलबदल करने वालों की पहली पसंद अखिलेश यादव

The post चाचा शिवपाल यादव अखिलेश यादव के साथ गठबंधन के लिए तैयार appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2021/02/uncle-shivpal-yadav-ready-for-alliance-with-akhilesh-yadav/feed/ 0
बीजेपी से नहीं, सपा के साथ करेंगे गठबंधन :- शिवपाल यादव https://samajwadivoice.com/2021/01/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%95/ https://samajwadivoice.com/2021/01/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%95/#respond Tue, 19 Jan 2021 15:51:00 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=3131 बलिया : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (PSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने मंगलवार को कहा कि वह भाजपा से नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी और समान विचारधारा वाले अन्य दलों के साथ ही गठबंधन करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें बीजेपी से गठबंधन के लिए कई बार आमंत्रण […]

The post बीजेपी से नहीं, सपा के साथ करेंगे गठबंधन :- शिवपाल यादव appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
बलिया : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (PSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने मंगलवार को कहा कि वह भाजपा से नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी और समान विचारधारा वाले अन्य दलों के साथ ही गठबंधन करेंगे।

उन्होंने कहा कि उन्हें बीजेपी से गठबंधन के लिए कई बार आमंत्रण मिला, लेकिन उन्होंने इसको स्वीकार नहीं किया। शिवपाल ने कहा कि उनकी पार्टी का गठबंधन सपा से ही होगा तथा वह त्याग करने के लिए तैयार हैं।

बलिया जिले के सहतवार में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “बीजेपी से हरगिज गठबंधन नहीं करेंगे।” एक सवाल के जबाब में उन्‍होंने कहा कि “सपा से गठबंधन करेंगे। राजनीति में उनका सिद्धांत है संघर्ष के साथ त्याग। वह नई सरकार बनाने के लिए त्याग करेंगे।”

उन्होंने कहा, “मेरा नारा बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए गैर बीजेपीवाद का है। सभी दल इकट्ठा होकर ही बीजेपी को हटाने में कामयाब हो सकते हैं।” एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कोई जबाब नहीं दिया । उन्होंने कहा कि जब उनकी सभी दलों व नेताओं से बातचीत होगी तभी वह इस बारे में कुछ कहेंगे।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था, ‘2022 के विधान सभा
चुनाव में शिवपाल सिंह यादव से गठबंधन के लिए वह तैयार हैं।
सरकार बनने पर उन्‍हें मंत्री भी बनाएंगे। उनके अलावा अगर
कोई जीतने लायक उनका उम्‍मीदवार होगा तो उसके लिए भी गठबंधन में सीट छोड़ेंगे।’

तांडव को लेकर बोले शिवपाल यादव

वेब सीरीज “तांडव” को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भावनाओं
के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिये। उन्होंने नये कृषि कानून का विरोध करते हुए
आरोप लगाया कि मोदी सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने
के लिए कानून बना रही है। उन्होंने सभी क़ानूनों को वापस लेने की मांग की।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- यूपी में हर दो घंटे में बलात्कार,डेढ़ घंटे में एक बच्चा अपराध का शिकार,योगी का रामराज ?

जरूर पढ़े :- अखिलेश यादव ने लखनऊ तलब किये विधायक, पार्टी कार्यालय पर अहम बैठक आज

The post बीजेपी से नहीं, सपा के साथ करेंगे गठबंधन :- शिवपाल यादव appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2021/01/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%95/feed/ 0
राज्यसभा चुनाव: शिवपाल सिंह यादव बोले अखिलेश कहेंगे तो सपा को देंगे वोट https://samajwadivoice.com/2020/10/rajya-sabha-elections-shivpal-singh-yadav-said-that-if-akhilesh-says-he-will-vote-for-sp/ https://samajwadivoice.com/2020/10/rajya-sabha-elections-shivpal-singh-yadav-said-that-if-akhilesh-says-he-will-vote-for-sp/#respond Thu, 15 Oct 2020 01:57:13 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=3064 लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव से अलग होकर चाचा शिवपाल ने भले ही अपनी पार्टी अलग बना ली हो लेकिन कई मुद्दों पर चाचा शिवपाल सिंह यादव और भतीजे अखिलेश यादव एक दूसरे का साथ देते नजर आते रहे हैं चाहे वह पिछले राज्यसभा चुनाव की बात हो जिसमें शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव के […]

The post राज्यसभा चुनाव: शिवपाल सिंह यादव बोले अखिलेश कहेंगे तो सपा को देंगे वोट appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव से अलग होकर चाचा शिवपाल ने भले ही अपनी पार्टी अलग बना ली हो लेकिन कई मुद्दों पर चाचा शिवपाल सिंह यादव और भतीजे अखिलेश यादव एक दूसरे का साथ देते नजर आते रहे हैं चाहे वह पिछले राज्यसभा चुनाव की बात हो जिसमें शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव के कहने पर समाजवादी पार्टी के राज्यसभा  उम्मीदवारों को वोट दिया था। तो अखिलेश यादव ने भी उनके विधायक की सदस्यता खत्म करने का पत्र राज्यपाल से वापस ले लिया था।

इस बार 9 नवंबर को होने वाले  राज्यसभा चुनाव के लिए शिवपाल यादव ने कहा है कि अगर अखिलेश यादव स्वयं उनसे वोट मांगेंगे तो सपा प्रत्याशी को ही वोट करेंगे यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि हमारे साथ साथ हमारे समर्थक विधायक भी सपा प्रत्याशी को वोट देंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे विधान सभा उपचुनाव में भी
वे कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं कर रहे हैं। ताकि 2022 के विधानसभा
चुनाव में उनकी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ सके। शिवपाल ने
कहा कि वे सेक्यूलर दलों को एकजुट देखना चाहते हैं, ताकि
भारतीय जनता पार्टी के जंगलराज को समाप्त किया जा सके।

गौरतलब है कि राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 9 नवंबर को मतदान होना है।
समाजवादी पार्टी ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव को अपना राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।

जरूर पढ़े :- समाजवादी पार्टी के चार राज्यसभा सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल, अगले माह होगा चुनाव

जरूर पढ़े :- समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी

The post राज्यसभा चुनाव: शिवपाल सिंह यादव बोले अखिलेश कहेंगे तो सपा को देंगे वोट appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/10/rajya-sabha-elections-shivpal-singh-yadav-said-that-if-akhilesh-says-he-will-vote-for-sp/feed/ 0
शिवपाल सिंह यादव ने फिर की 2022 के चुनाव से पहले संयुक्त समाजवादी मंच की बात https://samajwadivoice.com/2020/08/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-2022/ https://samajwadivoice.com/2020/08/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-2022/#respond Fri, 21 Aug 2020 02:55:49 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=2858 2022 से पहले बनेगा संयुक्त समाजवादी मंच ? लखनऊ :- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (PSPL)के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश में होने बाले 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपना मंथन शुरू कर दिया है। इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने अब समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन […]

The post शिवपाल सिंह यादव ने फिर की 2022 के चुनाव से पहले संयुक्त समाजवादी मंच की बात appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
2022 से पहले बनेगा संयुक्त समाजवादी मंच ?

लखनऊ :- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (PSPL)के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश में होने बाले 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपना मंथन शुरू कर दिया है। इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने अब समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन या फिर विलय से भी दो कदम आगे बढ़ा दिया है। इसके साथ उन्होंने प्रदेश सरकार पर कोरोना संक्रमण को लेकर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए सहकारी ग्राम विकास बैंक के चुनाव टालने की मांग की।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल यादव ने प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले संयुक्त समाजवादी मंच बनाने की बात की। समाजवादी पार्टी ने अब गठबंधन करने से दो कदम आगे बढ़ते हुए शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा दांव चला है।

काफी समय से महागठबंधन बनाने की कोशिशें जारी

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2015 से ही महागठबंधन बनाने की कोशिशें जारी है। इसके बाद पांच नवंबर 2016 को समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में अजित सिंह, शरद यादव, लालू प्रसाद यादव और एचडी देवगौडा ने एक स्वर से मुलायम सिंह यादव को गठबंधन की कमान देने पर सहमति जतायी थी। यह कोशिश सिरे नहीं चढ़ सकी।

उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह कोई नई बात नहीं है।जहां तक समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का प्रश्न है,
उसके लिए मुझे अलग से कुछ कहने की जरूरत नहीं है। समाजवादी पार्टी संघर्ष के दम पर बनी थी,
उसमें तीन दशक तक बहुत से समाजवादी विचारधारा के लोगों के साथ मैं भी नेताजी के साथ संघर्ष करता रहा।

उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर ऐसा नहीं हुआ तो
जनता की राय के अनुरूप पार्टी के उम्मीदवारों को मैदान में उतारेंगे।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने सीमित अवधि में शानदार
संगठन खड़ा किया है और यूपी की सियासत को प्रभावित किया है।
अगर 2019 में हमें विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल किया जाता
तो लोकसभा चुनाव के परिणाम कुछ और होते।

समाजवाद पार्टी संघर्षो की देन शिवपाल सिंह यादव

शिवपाल ने समाजवादी पार्टी में अपनी पार्टी के विलय के सवाल पर कहा कि समाजवाद पार्टी संघर्षो की देन है। मुझे उम्मीद है कि आने वाली पीढियां भी संघर्ष का रास्ता ही चुनेगी। उनका कहना था प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने कम समय में अपनी मेहनत व संघर्ष से प्रदेश की सियासत को काफी हद तक प्रभावित किया। अगर सभी समाजवादी एक मंच पर नहीं आते है तो अपने उम्मीदवार उतारे जाएंगे।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव

जरूर पढ़े :- भाजपा सरकार में अपराधी बने मुख्यमंत्री लेकिन सवाल अखिलेश यादव से पूछे जा रहे ।

The post शिवपाल सिंह यादव ने फिर की 2022 के चुनाव से पहले संयुक्त समाजवादी मंच की बात appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/08/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-2022/feed/ 0
स्वतंत्रता दिवस पर चाचा शिवपाल सिंह यादव ने दिये समाजवादी पार्टी में विलय के संकेत https://samajwadivoice.com/2020/08/on-independence-day-uncle-shivpal-singh-yadav-gave-the-indication-of-merger-with-samajwadi-party/ https://samajwadivoice.com/2020/08/on-independence-day-uncle-shivpal-singh-yadav-gave-the-indication-of-merger-with-samajwadi-party/#respond Sat, 15 Aug 2020 11:12:28 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=2835 उत्तर प्रदेश की सियासत में तब भूचाल आ गया जब इटावा में चाचा शिवपाल ने समाजवादी पार्टी में विलय होने के संकेत दे दिया। शिवपाल सिंह यादव का समाजवादी पार्टी में विलय ? प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव इटावा के हेंवरा में स्थित चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने पहुंचे […]

The post स्वतंत्रता दिवस पर चाचा शिवपाल सिंह यादव ने दिये समाजवादी पार्टी में विलय के संकेत appeared first on Samajwadi Voice.

]]>

उत्तर प्रदेश की सियासत में तब भूचाल आ गया जब इटावा में चाचा शिवपाल ने समाजवादी पार्टी में विलय होने के संकेत दे दिया।

शिवपाल सिंह यादव का समाजवादी पार्टी में विलय ?

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव इटावा के हेंवरा में स्थित चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने पहुंचे थे। तभी उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि सभी समाजवादी फिर से एक हो जाएं। इसके लिए उन्होंने त्याग करने के लिए कह ही दिया है। अगर फिर भी कुछ नहीं होता है तो प्रगतिशील समाजवादी जनता के बीच जाएंगे। जनता का जो निर्णय होगा वह मानेंगे।

पिछले कुछ समय से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल के बीच की दूरियां धीरे धीरे लेकिन नज़दीकियों
नहीं बदलती नजर आ रहे हैं दोनों तरफ से हो रही बयानबाजी में
आपसी समझौते के संकेत साफ साफ नजर आ रहे हैं।

2022 के चुनाव की तैयारी में अखिलेश यादव जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं
तो चाचा शिवपाल बार-बार यह संकेत उनके उत्साह को और बढ़ाने का
काम कर रहे हैं। चाचा शिवपाल के इस बयान से समाजवादी पार्टी के साथ
साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली है
क्योंकि दोनों के कार्यकर्ता चाचा-भतीजे को अलग-अलग नहीं देखना चाहते हैं।

जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव

  समाजवादी परिवार के एक साथ आने से यूपी में 2022 के चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर हो जाएगा। जिसका सीधा फायदा 22 में होने वाले विधानसभा चुनाव में निश्चित ही दिखाई देगा।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- भाजपा सरकार में अपराधी बने मुख्यमंत्री लेकिन सवाल अखिलेश यादव से पूछे जा रहे ।

The post स्वतंत्रता दिवस पर चाचा शिवपाल सिंह यादव ने दिये समाजवादी पार्टी में विलय के संकेत appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/08/on-independence-day-uncle-shivpal-singh-yadav-gave-the-indication-of-merger-with-samajwadi-party/feed/ 0
नेताजी मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार ,जल्द होगी अस्पताल से छुट्टी https://samajwadivoice.com/2020/08/sp-founder-mulayam-singh-yadav-health-improved/ https://samajwadivoice.com/2020/08/sp-founder-mulayam-singh-yadav-health-improved/#respond Mon, 10 Aug 2020 06:24:11 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=2823 नेताजी मुलायम सिंह की सेहत में सुधार लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती सपा संरक्षक नेताजी मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार देखा जा रहा हैं वह जल्द ही स्वस्थ होकर समाजवाद की आवाज को बुलंद करगे। लखनऊः समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) संस्थापक और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव लखनऊ के […]

The post नेताजी मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार ,जल्द होगी अस्पताल से छुट्टी appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
नेताजी मुलायम सिंह की सेहत में सुधार

लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती सपा संरक्षक नेताजी मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार देखा जा रहा हैं वह जल्द ही स्वस्थ होकर समाजवाद की आवाज को बुलंद करगे।

लखनऊः समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) संस्थापक और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत पर पिछले गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेदांता के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम की हालत में सुधार हो रहा है। उन्होने कहा उन्हें अभी अस्पताल से छुट्टी मिलने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है।

उन्होंने बताया कि पूर्व रक्षा मंत्री के कुछ टेस्ट किए गए हैं जिनकी रिपोर्ट संतोषजनक आने तक उन्हें अस्पताल में रखा जाएगा। कपूर ने बताया कि चूंकि मूत्र नली में संक्रमण का असर मुलायम के गुर्दों तक पहुंचा है।

लिहाजा चीजें ठीक होने के बाद ही उन्हें छुट्टी दी जाएगी। फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है। मुलायम सिंह यादव
को गुरुवार देर रात मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनकी कोरोना जांच की गई जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को नेताजी मुलायम सिंह यादव
को देखने उनके बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव पहुंचे थे। इसके अलावा उनके भाई और
वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव समेत परिवार के सदस्य पहुंचे थे।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव करीब एक माह पहले भी
आंत में दिक्कत के चलते मेदांता अस्पताल भर्ती हुए थे।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव

भाजपा सरकार में अपराधी बने मुख्यमंत्री लेकिन सवाल अखिलेश यादव से पूछे जा रहे ।

The post नेताजी मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार ,जल्द होगी अस्पताल से छुट्टी appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/08/sp-founder-mulayam-singh-yadav-health-improved/feed/ 0
मुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद https://samajwadivoice.com/2020/07/mulayam-singh-yadavs-health-deteriorates-again-akhilesh-shivpal-and-dimple-present-together/ https://samajwadivoice.com/2020/07/mulayam-singh-yadavs-health-deteriorates-again-akhilesh-shivpal-and-dimple-present-together/#respond Mon, 13 Jul 2020 05:58:58 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=2565 मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी मेदांता में भर्ती लखनऊ:-समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। मुलायम सिंह यादव को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेदांता अस्पताल में उनके साथ उनके बेटे सपा प्रमुख अखिलेश यादवऔर उनकी बहू डिंपल यादव के साथ […]

The post मुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी मेदांता में भर्ती

लखनऊ:-समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। मुलायम सिंह यादव को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेदांता अस्पताल में उनके साथ उनके बेटे सपा प्रमुख अखिलेश यादव
और उनकी बहू डिंपल यादव के साथ साथ उनके छोटे
भाई शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद है। मेदांता अस्पताल के
डॉक्टरों की टीम मुलायम सिंह यादव का चेकअप कर रही है।
हालांकि नेताजी मुलायम सिंह यादव को क्या परेशानी है, अभी इसके बारे में
कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन पूर्व रक्षा मंत्री
मुलायम को अक्सर पेट से जुड़ी परेशानियां रहती हैं।

जरूर पढ़े :- भाजपा के बड़े बड़े नेता आतंकी विकास दुबे के मददगार

आपको बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव समय समय पर अपना चेकअप करने जाते रहते हैं हो सकता हैं कि यह रूटीन चेकप हो। लेकिन उनके चाहने वाले लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कल ही नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपने खास मित्र कोरोना संक्रमित अभिताभ बच्चन को जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

https://samajwadivoice.com/famous-news/indias-best-defense-minister-mulayam-singh-yadav/

जरूर पढ़े :- यूपी में हर दो घंटे में बलात्कार,डेढ़ घंटे में एक बच्चा अपराध का शिकार,योगी का रामराज ?

जरूर पढ़े :- मोदी सरकार एक बार फिर RBI से पैसा लेने की तैयारी में, पहले भी ले चुकी है 1.76 लाख करोड़ रूपया

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- विकास दुबे का सत्ता से कनेक्सन, सपा को बदनाम करने की साजिश,दम हैं तो CDR..

https://samajwadivoice.com/samajwadi-party-news/akhilesh-yadavs-daughter-aditi-yadav-did-amazing-passed-98-5-in-12th-exam/

The post मुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/07/mulayam-singh-yadavs-health-deteriorates-again-akhilesh-shivpal-and-dimple-present-together/feed/ 0
शिवपाल यादव का एक और कदम, प्रसपा की मीडिया टीम से अखिलेश विरोधी बाहर https://samajwadivoice.com/2020/07/another-step-by-shivpal-yadav-anti-akhilesh-is-out-of-psp-media-team/ https://samajwadivoice.com/2020/07/another-step-by-shivpal-yadav-anti-akhilesh-is-out-of-psp-media-team/#respond Tue, 07 Jul 2020 06:46:31 +0000 http://samajwadivoice.in/?p=2352 समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टीके प्रमुख शिवपाल सिंह यादव दोनों की बढ़ती नजदीकियों के बीच प्रगतिशीलसमाजवादी पार्टी के महासचिव आदित्य यादव ने अपनी पार्टी के प्रवक्ता एवंपैनलिस्ट की सूची जारी कर दी है। इस सूची में उन लोगों को शामिल नहीं किया गया है जो अक्सर अखिलेश यादव का विरोध करते […]

The post शिवपाल यादव का एक और कदम, प्रसपा की मीडिया टीम से अखिलेश विरोधी बाहर appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव दोनों की बढ़ती नजदीकियों के बीच प्रगतिशील
समाजवादी पार्टी के महासचिव आदित्य यादव ने अपनी पार्टी के प्रवक्ता एवं
पैनलिस्ट की सूची जारी कर दी है। इस सूची में उन लोगों को शामिल नहीं किया गया है जो अक्सर अखिलेश यादव का विरोध करते आए हैं या फिर अखिलेश यादव उन्हें पसंद नहीं करते हैं।

जरूर पढ़े :- चाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता एवं पैनलिस्ट की सूची में से मुख्य प्रवक्ता
डॉ.सीपी राय, शारदा प्रसाद शुक्ला व सैय्यदा शादाब फातिमा जैसे करीब एक दर्जन
नेताओं के नाम गायब हैं। सीपी राय अक्सर अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल
मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो वही शारदा प्रसाद शुक्ला ब सैय्यदा शादाब फातिमा
को अखिलेश यादव पसंद नहीं करते हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रवक्ताओं में अखिलेश यादव के विरोधियों को शामिल न किया जाने को यादव परिवार में एकजुटता की ओर अहम कदम माना जा रहा है।

जरूर पढ़े :- आतंकी विकास दुबे बीजेपी नेताओं के घर में छिपा बैठा हैं :- सुनील सिंह साजन

प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव द्वारा जारी दस प्रवक्ताओं की सूची में पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया, दीपक मिश्रा, सैय्यद मकसूद अशरफ, अभिषेक सिंह आशू, मोहम्मद शाहिद, एडवोकेट असगर खान, नाहर सिंह यादव, राजेश यादव, अल्पना वाजपेयी व दिनेश यादव के नाम शामिल है। प्रवक्ताओं की पुरानी सूची में रहे करीब दो दर्जन नाम नई सूची में नहीं है।

हालांकि प्रसपा के प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा है ऐसी कोई बात नहीं है सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- यूपी में गांजे की सब्जी खाकर बेहोश हुआ परिवार तो अखिलेश यादव ने किया मजेदार Tweet

जरूर पढ़े :- यूपी में हर दो घंटे में बलात्कार,डेढ़ घंटे में एक बच्चा अपराध का शिकार,योगी का रामराज ?

The post शिवपाल यादव का एक और कदम, प्रसपा की मीडिया टीम से अखिलेश विरोधी बाहर appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/07/another-step-by-shivpal-yadav-anti-akhilesh-is-out-of-psp-media-team/feed/ 0
चाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान https://samajwadivoice.com/2020/07/akhilesh-yadav-said-uncle-shivpal-yadav-will-get-respect-when-samajwadi-party-forms-government/ https://samajwadivoice.com/2020/07/akhilesh-yadav-said-uncle-shivpal-yadav-will-get-respect-when-samajwadi-party-forms-government/#respond Mon, 06 Jul 2020 14:35:49 +0000 http://samajwadivoice.in/?p=2329 उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सभी पार्टियां अपनी अपनी ताकत को मजबूत करने में लगी हुई है। अखिलेश यादव का एलान चाचा शिवपाल को मिलेगा सम्मान सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। अखिलेश यादव उन […]

The post चाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सभी पार्टियां अपनी अपनी ताकत को मजबूत करने में लगी हुई है।

अखिलेश यादव का एलान चाचा शिवपाल को मिलेगा सम्मान

सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। अखिलेश यादव उन सभी दलों को साथ लेकर आना चाहते हैं जिनकी विचारधारा समाजवादी पार्टी से मिलती जुलती है। चाचा शिवपाल अखिलेश यादव की बीच की दूरियां धीरे-धीरे ही सही नज़दीकियों में बदलती नजर आ रही है। अखिलेश यादव चाचा शिवपाल के बारे में बहुत कम ही बोलते हैं लेकिन आज उन्होंने एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा है कि चाचा शिवपाल की पार्टी तो अलग ही बनी रहेगी और वह इटावा के जसवंतनगर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे यदि वह समाजवादी पार्टी का आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में साथ देते हैं और समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो चाचा शिवपाल के साथ-साथ उनके दल के अन्य लोगों को भी सम्मान के साथ सरकार में शामिल किया जाएगा।

जरूर पढ़े :- योगीराज में हो गया कमाल मात्र 25 सौ रूपये में कोरोना ख़त्म

बता दे होली के मौके पर सैफई में अखिलेश यादव शिवपाल यादव एक ही मंच पर मौजूद थे।
तब अखिलेश यादव ने मंच पर पिता मुलायम और चाचा शिवपाल के पैर छुए थे ।
शिवपाल यादव ने भी ने मुलायम सिंह यादव के साथ रामगोपाल यादव के पैर छूकर आर्शीवाद लिया था।
अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की याचिका वापस ले ली थी।
उसके बाद शिवपाल सिंह यादव ने एक पत्र लिखकर अखिलेश यादव का आभार जताया था।
जिसे सैफई परिवार में एका होने के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, शिवपाल यादव ने भी अपने बयानों में अखिलेश का नेतृत्व स्वीकारने के संदेश दिए हैं।

अब अखिलेश यादव का यह बयान कि चाचा को 22 में समाजवादी सरकार आने पर सम्मान दिया जाएगा
अभी यह कहना थोडा जल्द बाजी होगा कि अब अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव साथ
साथ चुनाव लड़ेगे लेकिन चाचा-भतीजे के बयानों से नजदीकियाँ बढ़ती नजर आ रही हैं।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- यूपी में गांजे की सब्जी खाकर बेहोश हुआ परिवार तो अखिलेश यादव ने किया मजेदार Tweet

जरूर पढ़े :- यूपी में हर दो घंटे में बलात्कार,डेढ़ घंटे में एक बच्चा अपराध का शिकार,योगी का रामराज ?

The post चाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/07/akhilesh-yadav-said-uncle-shivpal-yadav-will-get-respect-when-samajwadi-party-forms-government/feed/ 0
चाचा शिवपाल सिंह यादव से हमारा समझौता हो जाएगा :- अखिलेश यादव https://samajwadivoice.com/2020/06/akhilesh-yadav-said-that-we-will-get-an-agreement-with-uncle-shivpal-singh-yadav/ https://samajwadivoice.com/2020/06/akhilesh-yadav-said-that-we-will-get-an-agreement-with-uncle-shivpal-singh-yadav/#respond Mon, 29 Jun 2020 14:20:47 +0000 http://samajwadivoice.in/?p=2111 समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे अखिलेश यादव का चाचा शिवपाल सिंह यादव को लेकर बयान लखनऊ :- समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव के सपामें वापसी हो लेकर आज एक बार फिर कहा कि हमारे घर में सब ठीक हैं। चाचा शिवपाल सिंह यादवकी अलग पार्टी हैं उनकी पार्टी बनी रहेगी चुनाव […]

The post चाचा शिवपाल सिंह यादव से हमारा समझौता हो जाएगा :- अखिलेश यादव appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

अखिलेश यादव का चाचा शिवपाल सिंह यादव को लेकर बयान

लखनऊ :- समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव के सपा
में वापसी हो लेकर आज एक बार फिर कहा कि हमारे घर में सब ठीक हैं। चाचा शिवपाल सिंह यादव
की अलग पार्टी हैं उनकी पार्टी बनी रहेगी चुनाव आने दो अभी समय हैं । उनसे हमारा
समझौता हो जाएगा और शिवपाल सिंह यादव इटावा की जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ेगे।
अखिलेश यादव ने सोमवार को एक समाचार न्यूज़ एजेंसी को दिए साक्षात्कार में यह बात
कही। अब देखना होगा कि आखिर चाचा शिवपाल सिंह यादव की सपा में बापसी होती हैं
या फिर सपा और प्रसपा के बीच कोई समझौता होगा। लेकिन इतना तय लग रहा हैं
कि दोनों के बीच की दूरियाँ धीरे धीरे ही सही नजदीकियों में बदलती नजर आ रही हैं।

जरूर पढ़े :- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020 में पास छात्र-छात्राओं ने कहा काश यूपी में होती अखिलेश सरकार

बता दे होली के मौके पर सैफई में अखिलेश यादव शिवपाल यादव  एक ही मंच पर मौजूद थे।
तब अखिलेश यादव ने मंच पर पिता मुलायम और चाचा शिवपाल के पैर छुए थे ।
शिवपाल यादव ने भी ने मुलायम सिंह यादव के साथ रामगोपाल यादव के पैर छूकर आर्शीवाद लिया था।
अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की याचिका वापस ले ली थी।
उसके बाद शिवपाल सिंह यादव ने एक पत्र लिखकर अखिलेश यादव का आभार जताया था।
जिसे सैफई परिवार में एका होने के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, शिवपाल यादव ने भी अपने बयानों में अखिलेश का नेतृत्व स्वीकारने के संदेश दिए हैं।

जरूर पढ़े :- अखिलेश यादव का काम जनता के नाम‬ ‘ कुशीनगर एअरपोर्ट बना इंटरनेशनल एअरपोर्ट

जरूर पढ़े :- भारतीय सीमा पर पहली बार नेपाल ने सेना उतारी, ये PM मोदी विफलता :- अखिलेश यादव

The post चाचा शिवपाल सिंह यादव से हमारा समझौता हो जाएगा :- अखिलेश यादव appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/06/akhilesh-yadav-said-that-we-will-get-an-agreement-with-uncle-shivpal-singh-yadav/feed/ 0