चर्चित खबरें
बेईमानों के हाथ में देश और प्रदेश की सत्ता :- अखिलेश यादव ||
बेईमानों चला रहे देश :- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार अपने घमण्ड में चूर है। भाजपा सरकार ने आज जब पूरा का पूरा विपक्ष बढ़ती मंहगाई और ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में एक साथ प्रदर्शन कर रहा है तो उसी समय डीजल-पेट्रोल के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। पैट्रोल के आलावा भाजपा सरकार ने रसोई गैस के दाम बढ़ा कर गरीव के घरेलू अर्थव्यवस्था को भी बिगाड़ने का काम किया है। भाजपा की यह सरकार सभी मोर्चों में विफल है। भाजपा की गलत नीतियों के चलते जनता का मोहभंग हो चला है। भाजपा की नियत ठीक नही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का अहंकारी कह रहे हैं कि अगले 50 साल तक भाजपा सरकार ही रहेगी। उन्होने कहा मीडिया, संवैधानिक संस्थाओं व लोगों की भीड़तंत्रीय हत्याओं के बाद अब क्या ये जनता के सरकार चुनने के अधिकारों की भी हत्या करेंगे, जो ऐसे तानाशाही बयान दिये जा रहे हैं । भाजपाई तो कह सकते हैं कि मंहगाई से खुषहाली आती है। वैसे मंहगाई रोकने के लिये भाजपा सरकार की कोई तैयारी नहीं है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी भारत सरकार ने इसलिए की ताकि चीन से आयात बढ़ जाए। चीन से भारत का आयात हमारे प्रदेश उत्तर प्रदेश के बजट के बराबर ही हैं। विकास को रोकने वालों ने ही नोटबंदी की। नोटबंदी से कालाधन पर कोई रोक नहीं लगी।
बीटीसी शिक्षक सड़कों पर है। उनके साथ अन्याय हो रहा है। नौकरी मिल भी कैसे सकती है जबकि भाजपा सरकार भर्तियों में ही रोड़ा अटका रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह कहना कि नौकरी के लिए अभ्यर्थी नहीं मिल रहे है जाहिर करता है कि भाजपा की मंशा और नीयत दोनों में खोट है। गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव के नतीजों ने बता दिया है कि कौन अयोग्य है और कौन योग्य?
सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक में जब चाचा जी शिवपाल सिंह यादव जी के बारे में पूछे जाने पर बोले अखिलेश यादव
अब तो जनता को ऐसा लगने लगा है कि भाजपा जनता को दुःख देने और परेशान करने की एक प्रयोगशाला खोल के बैठी है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा आर.एस.एस. का एजेण्डा जातिवाद और साम्प्रदायिकता को बढ़ाकर समाज को तोड़ने का है। भाजपा सरकार ने मीडिया की आवाज को कुचलने का काम किया है। जनता में इस सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश है। जनता सन् 2019 में भाजपा का घमण्ड चूर-चूर कर देगी।
भाजपा के जनविरोधी कारनामें :- अखिलेश यादव
नोटबंदी, जीएसटी, दलित, किसान, नारी एवं युवा उत्पीड़न, मंहगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल के रोज बढ़ते दाम, अमीरों से मुनाफाखोरी ।
जीएसटी से व्यापार चौपट है। , जनता को झूठे वादे करके धोखा दिया गया है। ,किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन भी नहीं मिला है।,नौजवानों को नौकरी नहीं दी जा रही है। ,कानून व्यवस्था ध्वस्त हैं ।
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh


emiffesse
June 25, 2020 at 9:34 AM
Sans Ordonnance Amoxicillin Sans Prescrire France https://ascialis.com/ – cialis online Propecia Mental Risks Cialis Achat Cialis Generique 10mg