समाजवादी पार्टी खबरें
अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर फिर बोला हमला, सरकार के इस काम को बताया बेहद ‘शर्मनाक’
लखनऊ :- समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने
केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को ट्रेन से वापस घर लाए जा रहे मजदूरों से पैसे लिए जाने के मामले में आड़े हाथों लिया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि ट्रेन से वापस घर लाए जा रहे मजदूरों से पैसे लिए जाने की खबर बेहद शर्मनाक है।
अखिलेश ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज साफ हो गया है
कि पूंजीपतियों का अरबों माफ करने वाली भाजपा अमीरों के साथ है और गरीबों के खिलाफ।
चर्चित खबरें लॉकडाउन में अखिलेश यादव के लैपटॉप बने रोजी-रोटी कमाने का जरिया
अपने ट्वीट में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यह तक कह डाला
कि विपत्ति के समय शोषण करना सूदखोरों का काम होता है,
सरकार का नहीं। वहीं, एक अन्य ट्वीट उन्होंने हवाई जहाज से पुष्प वर्षा करने के मामले पर भी सवाल खड़ा किया।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न कवॉरेंटाइन सेंटर्स से बद-इंतज़ामी की ख़बरें आ रही है।
कहीं इसके ख़िलाफ़ भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं को शासन-प्रशासन की धमकी मिली,
कहीं खाने-पीने के सामान की कमी की शिकायत के बदले व्यवस्था को सुधारने का थोथा आश्वासन,
ऐसे में हवाई जहाज से पुष्प वर्षा का क्या औचित्य?
जरूर पढ़े :- कानपुर के बालिका संरक्षण गृह में 57 कोरोना संक्रमित लड़कियों में 7 गर्भवती,अखिलेश..
सपा अध्यक्ष ने एक और ट्वीट करते हुए यह भी कहा कि
अब तो भाजपा के आहत समर्थक भी ये सोच रहे हैं
कि अगर समाज के सबसे ग़रीब तबके से भी घर भेजने के लिए
सरकार को पैसे लेने थे तो PM Cares Fund में जो खरबों रुपया
तमाम दबाव व भावनात्मक अपील करके डलवाया गया है
उसका क्या होगा? अब तो आरोग्य सेतु एप से भी इस फंड में 100 रुपए वसूलने की ख़बर है।
जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के नासिक से करीब 847 मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लखनऊ वापस आ गए हैं।
इन सभी की स्क्रीनिंग करवाकर उन्हें बसों के जरिए उनके जिले में भेजा गया है,
जहां सभी को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा।
देश भर में 6 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों (shramik special train) को रवाना किया गया है,
जो देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचा रही हैं।
जरूर पढ़े :- सरकार ने देश से क्यों छुपाया कि हमारे बहादुर सैनिक चीन के कब्जे में हैं
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
समाजवादी खबरों से रहे हमेशा अपडेट Visit SamajwadiVoice.in
जरूर पढ़े :- ‘मिशन 2022’ सख्त हुये अखिलेश 3 सपा नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
जरूर पढ़े :- मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते नेपाल दिखाने लगा आंख :– अखिलेश यादव
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

