समाजवादी पार्टी खबरें
विश्व पर्यावरण दिवस पर बोले अखिलेश यादव जब तक वृक्षों के प्रति संवेदनशीलता नही
लखनऊ:-
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा
5 जून 2020 ‘पर्यावरण दिवस‘ पर समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ के प्रांगण में
पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के 16 फिट ऊंचे दो पारिजात वृक्ष लगाए गए।
- पारिजात के वृक्ष में सफेद रंग का फूल होता है जो सूखने पर सुनहरे रंग का हो जाता है।
- वृक्षारोपण के अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल
- तथा श्री एसआरएस यादव एमएलसी भी मौजूद थे।
- सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पारिजात के वृक्षारोपण के पश्चात कहा
- कि मानव जब तक वृक्षों के प्रति संवेदनशील नहीं होगा तब तक प्रदूषण से मुक्ति नहीं मिल सकती है।
- मानवता के लिए पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।
समाज में तमाम तरह के प्रदूषण फैलाने के लिए भाजपा जिम्मेदार :-अखिलेश यादव
- सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार से यह आशा नहीं की जा सकती है कि वह प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाएगी।
- समाज में तमाम तरह के प्रदूषण फैलाने के लिए भाजपा ही जिम्मेदार है।उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संतुलन को बिगाड़े रखना भाजपा का प्रिय एजेण्डा है।
- इसे वह हथियार की तरह राजनीति में इस्तेमाल करती है। भाजपा ने पिछले वर्षों में वृक्षारोपण का दिखावा भर किया
- उनकी संख्या मुख्यमंत्री जी के दिव्य अंकगणित की भेंट चढ़ गई।
- कितने वृक्ष लगे और कितने जीवित बचे, इसका कहीं ब्यौरा उपलब्ध नहीं है। समाजवादी सरकार में पर्यावरण की दृष्टि से हुये कई महत्वपूर्ण कार्य
- 2015-16 में अंतर्राष्ट्रीय पक्षी महोत्सव मनाने के अलावा मथुरा वृंदावन के घाटों का बिस्तार
- और लखनऊ के कुकरैल क्षेत्र में जैवविविधता तथा पर्यटन केन्द्र बना।
- बटेश्वर घाट, वाराणसी वरूणा नदी कोरिडोर योजना, बहराइच में कतर्निया घाट, इटावा में लाॅयन एण्ड एनिमल सफारी,
- गोरखपुर के रामगढ़ तालाब का सौंदर्यीकरण, अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग में धार्मिक और छायादार वृक्षों का रोपण और कानपुर
- तथा लखनऊ के प्राणिउद्यान में टाॅयट्रेन चलाने के कार्य भी समाजवादी सरकार में हुए।
उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्य साइकिल ट्रैक के निर्माण का था।
साइकिल विश्व में परिवहन का एक ऐसा साधन है जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी पहुंच रखता है।
- ये मानवीय विकास एवं प्रगति के इतिहास में पर्यावरण के साथ सौहार्द बनाए रखते हुए आगे बढ़ते रहने का दर्शन भी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में प्रदेश के प्रत्येक जिले में साइकिल यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए साइकिल ट्रैक निर्मित किए गए थे।- भाजपा सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से साइकिल ट्रैक ही खत्म कर दिए।
- नोएडा, लखनऊ में शानदार साइकिल ट्रैक और इटावा से आगरा वाया बटेश्वर तक एशिया का पहला साइकिल हाइवे बना था,
- जिनका अब अतापता नहीं है।
- समाजवादी सरकार में साइकिल ट्रैक, जांगिंग ट्रैक, वाकिंग ट्रैक, किड्स प्ले एरिया के साथ-साथ 500 मीटर पर पेयजल, टाॅयलेट और पार्किंग की व्यवस्था भी की गई थी।
प्रदेश की प्रसिद्ध एटलस साइकिल कम्पनी ने अपना उत्पादन बंद होना
- सरकार की तरफ से विश्व पर्यावरण दिवस पर शर्मनाक तोहफा
- भाजपा सरकार के रहते आज विश्व पर्यावरण दिवस और गत दिवस मनाए गए
- साइकिल दिवस पर जनता को यह शर्मनाक तोहफा मिला है
- कि प्रदेश की प्रसिद्ध एटलस साइकिल कम्पनी ने अपना उत्पादन बंद कर कर्मचारियों को बाहर कर दिया।
- हजारों मजदूरों के सामने आजीविका का गम्भीर संकट हो गया है।
- ये बेचारे गरीब कहां जाएंगे? भाजपा की गलत नीतियों से एक और बंदी शुरू हो गई है।
- एक भी उद्योग लगा नहीं, जो लगे थे वे भी अब अपने यहां तालाबंदी करने जा रहे हैं।
- क्या भाजपा के पर्यावरण संरक्षण का यही माॅडल है?
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
चर्चित खबरें लॉकडाउन में अखिलेश यादव के लैपटॉप बने रोजी-रोटी कमाने का जरिया
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

