समाजवादी समाचार
अखिलेश यादव ने कहा कोरोना महामारी से हुई मौतों की नहीं भाजपा को चुनाव की चिंता
लखनऊ:- समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने
भाजपा पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि जनता की दुश्वारियों और परेशानियों से बेखबर भाजपा दूर से ही
डिजिटल चुनावी रैली कर रही है क्योंकि उसने देश और देशवासियों की जो बर्बादी की है,
उसकी वजह से वह जनता के बीच सीधे जाने के लायक भी नहीं बची है।
उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की जिन्दगी को रास्ते पर लाने की तैयारी में जुटने के बजाय
भाजपा के लोग चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। अगर जरा भी लोकलाज होती तो
पार्टी कोरोना संकट के समय में हो रही मौतों के दौर में
अभी चुनावी अभियान से बचती और देश की बर्बादी का जश्न नहीं मनाती।
अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी सरकार ने यूपी को बर्बादी के मुहाने पर खड़ा कर दिया
अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और बेरोजगारी का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘भाजपा सरकार’ ने उत्तर प्रदेश को बर्बादी के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। सड़क पर, ट्रेन में, शहर में, गांव में हर जगह अव्यवस्था और अराजकता के हालात हैं। समाज का हर तबका निराश और परेशान है। गरीब भुखमरी का शिकार है।
बीजेपी की कुनीतियों, जन समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेगी सपा
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अन्य प्रदेशों से आए श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल रहा है। यह बात तो स्वयं उपराष्ट्रपति ने भी मान ली है कि गरीब, दिहाड़ी मजदूर, किसान और छोटे कारोबारी सभी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सरकार की गलत नीतियों के शिकार ये लोग सरकारी बेरूखी झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार चौपट है। समाजवादी पार्टी वैश्विक महामारी के नियंत्रण के बाद भाजपा की कुनीतियों और जन समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेगी।
सपा सरकार में बने अस्पतालों के बूते पर चल रही प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा की। इससे ज्यादा शर्मनाक प्रमाण और क्या होगा कि नोएडा गाजियाबाद के अस्पतालों में खौड़ा कालोनी की एक गर्भवती महिला प्रसव के लिए मारी-मारी फिरती रही कहीं उसे इलाज नहीं मिला। आखिरकार एम्बुलेंस में उसकी मौत हो गई। सरकार दावा करती है कि कोरोना बीमारों के लिए उसने एक लाख बेड का इंतजाम कर रखा है तो आने वाली पीढ़ियों के लिए उसने कुछ बेड क्यों नहीं आरक्षित कर रखे हैं? सरकार बताए कि उसने कितने अस्पताल बनाए हैं?
अखिलेश ने आरोप लगाया कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में बने अस्पतालों के बूते ही राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में न तो अस्पतालों में सही इलाज हो रहा है और नहीं दवाइयां मिल रही हैं। कोरोना योद्धाओं को भी सही किट नहीं मिल रहे हैं। संक्रमितों की देखभाल में भी लापरवाही बरती जाती है।
बड़े बड़े उद्योगपतियों को खुश करने के लिए है सरकार दे रही आर्थिक पैकेज
सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में छोटे व्यापारी पूंजी की कमी से असहाय हैं। कामधंधा बंद है। भवन निर्माण का काम ठप है। तथाकथित आर्थिक पैकेज सिर्फ बड़े उद्योगपतियों को खुश करने के लिए हैं। श्रमिक का शोषण करने की मालिकों को छूट देने के लिए श्रम कानून बदले जा रहे हैं। 90 दिन के काम के एवज में पांच लाख का बीमा भूखे श्रमिकों के साथ छलावा के अलावा और कुछ नहीं।
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
समाजवादी खबरों से रहे हमेशा अपडेट Visit SamajwadiVoice.in
चर्चित खबरें लॉकडाउन में अखिलेश यादव के लैपटॉप बने रोजी-रोटी कमाने का जरिया
जरूर पढ़े :- कानपुर के बालिका संरक्षण गृह में 57 कोरोना संक्रमित लड़कियों में 7 गर्भवती,अखिलेश..
जरूर पढ़े :- ‘मिशन 2022’ सख्त हुये अखिलेश 3 सपा नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
जरूर पढ़े :- मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते नेपाल दिखाने लगा आंख :– अखिलेश यादव
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

