चर्चित खबरें
भाजपा सिर्फ किसानों व श्रमिकों को गुमराह करने के लिए कर रही घोषणाएं :- अखिलेश
लखनऊ :- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है
कि भाजपा सरकार किसानों और श्रमिकों को गुमराह करने के लिए घोषणाओं पर घोषणाएं कर
रही है लेकिन वे धरातल पर कहीं नहीं हैं। किसान-मजदूर ढूंढ रहे हैं कि भाजपा सरकार ने
उन्हें कहां और क्या दिया है? अपने पांवों पर खड़े होने में आर्थिक मदद देने के बजाय उन्हें और कर्जदार बनने की साजिश है।
जरूर पढ़े :- सरकार ने देश से क्यों छुपाया कि हमारे बहादुर सैनिक चीन के कब्जे में हैं
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के एक भाषण से दूसरे भाषण तक, उनकी सभी जिम्मेदारियां
खत्म हो जाती हैं। उनकी आत्मनिर्भरता की बात में तनिक भी दम नहीं। उनके मन की बात से तो यह
लगता है कि हर कोई अब अपनी जान-माल का खुद जिम्मेदार होगा। भाजपा ने हाल में जो न्यूनतम
समर्थन मूल्य घोषित किए हैं, वे सिर्फ छलावा है। जब क्रय केंद्र नहीं है तो किसान अपनी उपज कहां
बेचेगा? सरकारी नीतियों में विसंगतियों के चलते भी किसान परेशान है। मसलन मक्का और ऑयल
सीड की खरीद ज्यादातर मुर्गी पालन उद्योग में होती है। जब पोल्ट्री उद्योग सरकार ने बंद किया तो मक्का खरीद भी बंद हो गई।
जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव
भाजपा ने एक तरफ समर्थन मूल्य बढ़ाने का नाटक किया तो दूसरी तरफ डीजल और गैस के
दाम बढ़ा दिए। रासायनिक खाद, कीटनाशक, बिजली, सिंचाई और बीज में किसानों को कोई
रियायत नहीं मिली। फल-फूल, सब्जी, दूध का काम करने वाले किसान मुश्किलों में फंस गए हैं।
किसानों से कहा जा रहा है कि वे बैंकों से ज्यादा कर्ज लें। किसानों को आत्महत्या की ओर प्रेरित
करने का यह भाजपाई तरीका है। उसकी मानसिकता गरीब व किसान विरोधी है।
भाजपा की खेती को प्राइवेट हाथों में देने की साजिश
जरूर पढ़े :- कानपुर के बालिका संरक्षण गृह में 57 कोरोना संक्रमित लड़कियों में 7 गर्भवती,अखिलेश..
अखिलेश ने कहा, बुंदेलखंड और बृजक्षेत्र में सैकड़ों किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
खेती को प्राइवेट हाथों में देने की भाजपा साजिश कर रही है, यह किसानों के साथ विश्वासघात है।
सपा सरकार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किनारे पर कन्नौज में 100 एकड़ की मंडी की
व्यवस्था की थी। मलिहाबाद में आम की मंडी बनी थी, भाजपा ने इन्हें बंद कर दिया।
तुरन्त किसानों के कर्ज को माफ करे सरकार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों पर कर्ज बढ़ गया है।
उनके तमाम तरह के कर्ज तुरन्त माफ किए जाएं। किसान उदासीन हुआ तो भुखमरी के हालात
पैदा हो जाएंगे। भाजपा सरकार और उसकी गरीब, किसान विरोधी नीतियां ही इसके लिए जिम्मेदार होंगी।
किसानों की आय दुगनी करने वाले भाजपा के वादे की नहीं लग रही भनक :- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि सन् 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने के वादे का क्या होगा?
अभी तक तो इसकी भनक तक नहीं लगी। भाजपा नेतृत्व को यह नहीं भूलना चाहिए कि किसान
ही खेतों में खून पसीना बहाकर हमारे लिए अन्न उपजाता है। वह उदासीन हुआ तो भुखमरी के
हालात पैदा हो जाएंगे। भाजपा सरकार और उसकी गरीब, किसान विरोधी नीतियां ही इसके लिए जिम्मेदार होगी।
समाजवादी खबरों से रहे हमेशा अपडेट Visit SamajwadiVoice.in
जरूर पढ़े :- ‘मिशन 2022’ सख्त हुये अखिलेश 3 सपा नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
जरूर पढ़े :- मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते नेपाल दिखाने लगा आंख :– अखिलेश यादव
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

