चर्चित खबरें
समाजवादी नेताओं ने हमेशा कहा “भारत का चीन दुश्मन नंबर-1”
गलवान घाटी में चीन के साथ संघर्ष में भारतीय सेना के 20 जवानों ने शहादत दी है। समाजवादी विचारक राम मनोहर लोहिया से लेकर नेताजी मुलायम सिंह यादव ने लगातार भारत सरकार को आगाह किया कि चीन हमारा दुश्मन नंबर-1 हैं।1962 में जब चीन ने तिब्बत पर कब्जा किया था तब ये मुद्दा डॉ. राम मनोहर लोहिया ने सबसे पहले उठाया था। उन्होंने चीन पर पंडित नेहरू की नीति को कठघरे में खड़ा किया था। लोहिया जी के शिष्य सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी चीन को दुश्मन नंबर एक बताते रहे हैं।
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
भारत का चीन दुश्मन नंबर एक:- मुलायम सिंह यादव
लोहिया जी के शिष्य और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव भी चीन के बारे में सरकार को चेताते रहे हैं। उन्होंने बार-बार कहा कि पाकिस्तान नहीं चीन ही देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
- जुलाई 2017 में डोकलाम पर संसद में चर्चा के दौरान मुलायम सिंह ने कहा, तिब्बत हमारा पहरेदार है।
- चीन हमला करेगा तो पहले तिब्बत से होकर आएगा।
- चीन हिंदुस्तान के खिलाफ षडयंत्र कर रहा है समय आने पर पाकिस्तान को भी अपने कब्जे में लेगा। सारी खबर सरकार को होगी। प्रधानमंत्री जी को होगी होम मिनिस्टर को भी हो सकती है।
- एटम बम चीन ने पाकिस्तान की जमीन में गाड़ दिया है।
- चीन हमारा दुश्मन है पाकिस्तान नहीं। पाकिस्तान हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
- सबसे बड़ा हिंदुस्तान का विरोधी और दुश्मन कोई है तो चीन है।’
यह भी पढ़े 2022 में सरकार बनने पर और ज्यादा पेंशन दी जाएगी – अखिलेश यादव
भारत को चीन से खतरा :- जॉर्ज फर्नांडीस
- अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार में रक्षा मंत्री थे जॉर्ज फर्नांडीस
- 1998 में उन्होंने चीन को भारत का दुश्मन नंबर एक बताते हुए चौंका दिया था।
- फर्नांडीस को सिक्किम और भूटान दोनों को लेकर ड्रैगन की खतरनाक चाल का अंदेशा था।
- उनकी सोच गलत साबित नहीं हुई।
- क्योंकि 2017 में मोदी सरकार के कार्यकाल में डोकलाम में चीन ने एक बार फिर अपने नापाक इरादे जाहिर किए।
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
चर्चित खबरें लॉकडाउन में अखिलेश यादव के लैपटॉप बने रोजी-रोटी कमाने का जरिया
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

