चर्चित खबरें
नोएडा को 22 में जीतने के लिए अखिलेश यादव बना रहे विशेष रणनीति
- नोएडा महानगर संगठन को तैयारी करने में लगे अखिलेश यादव।
- अखिलेश यादव को प्रभावी चेहरे की तलाश
- सपा के नोएडा महानगर संगठन में दो अध्यक्ष चुने जायेगे।
- नोएडा महानगर संगठन में पढ़े लिखे और अंग्रेजी बोलने बाले लोगों को बरीयता दी जाएगी।
- सपा के नोएडा संगठन में पढ़ी लिखी महिलाओं को शामिल करने पर जोर रहेगा।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव 2022 के चुनाव के लगातार दिन
रात मेहनत कर रहे हैं। सपा प्रमुख अपने संगठन को मजबूत
करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं अखिलेश यादव नोएडा
महानगर संगठन को करीब 3 साल बाद नए सिरे से गठन करने जा रही है।
अब नोएडा में पूरी व्यवस्था बदली जाएगी। समाजवादी पार्टी नोएडा
महानगर में दो अध्यक्षों की नियुक्ति करने जा रही है। एक अध्यक्ष को
शहर की जिम्मेदारी दी जाएगी और दूसरा अध्यक्ष गांवों की जिम्मेदारी
संभालेगा। नोएडा में शहरी मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
जरूर पढ़े :- चाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
सपा का संगठन नोएडा में ग्रामीण और महानगर दो अलग हिस्सों में बनेगा। जिसकी रूपरेखा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लगभग पूरी कर ली है। उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद वर्ष 2017 से अब तक नोएडा महानगर में कार्यकारिणी का गठन नहीं किया गया है। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अखिलेश यादव ने महानगर इकाई को भंग कर दिया था।
नोएडा महानगर संगठन के लिए प्रभावी चेहरे की तलाश
अब सपा का राष्ट्रीय नेतृत्व नोएडा महानगर के वोटरों में पार्टी की पकड़ मजबूत बनाने के लिए कोई बड़ा और प्रभावी चेहरा तलाश रहा था। नोएडा में सपा के पास अच्छा जनाधार है। हर चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी अच्छे वोट प्राप्त करता है। लेकिन, अभी तक सपा को नोएडा में कभी जीत हासिल नहीं हुई है। सपा को गांवों की पार्टी माना जाता है। इस कारण शहरी सेक्टरों में पार्टी को वोट नहीं मिलते हैं। अब तक सपा के सारे महानगर अध्यक्ष गांवों से ही रहे हैं। जिसके कारण सेक्टरों के लोग सपा से कनेक्ट नहीं कर पाते हैं। सपा सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय नेतृत्व में नोएडा के ग्रामीण और महानगर अध्यक्ष के लिए अभी भी पेच फंसा हुआ नजर आ रहा है।
जरूर पढ़े :- शिवपाल यादव का एक और कदम, प्रसपा की मीडिया टीम से अखिलेश विरोधी बाहर
राष्ट्रीय नेतृत्व नोएडा में यादव और गुर्जर समाज में से किसी एक को जिम्मेदारी देने पर विचार कर रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व में नोएडा के ग्रामीण और महानगर अध्यक्षों को लेकर कई नामों पर विचार किया जा रहा है। इस बार समाजवादी पार्टी गौतम बुध नगर जिले में तीन अध्यक्ष नियुक्त करेगी। इनमें से दो अध्यक्ष नोएडा में होंगे। नोएडा में शहरी क्षेत्रों के लिए अलग अध्यक्ष होगा और ग्रामीण इलाकों के लिए अलग अध्यक्ष होगा। वहीं, तीसरे अध्यक्ष की नियुक्ति गौतम बुध नगर जिले के लिए की जाएगी, जो ग्रेटर नोएडा समेत पूरे देहात का कार्यभार संभाल लेगा।
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
जरूर पढ़े :- यूपी में गांजे की सब्जी खाकर बेहोश हुआ परिवार तो अखिलेश यादव ने किया मजेदार Tweet
जरूर पढ़े :- यूपी में हर दो घंटे में बलात्कार,डेढ़ घंटे में एक बच्चा अपराध का शिकार,योगी का रामराज ?
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

