चर्चित खबरें
जन नायक चन्द्रशेखर जी की 13वीं पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने..
लखनऊ :- पूर्व प्रधानमंत्री जन नायक चन्द्रशेखर जी की 13वीं पुण्यतिथि पर आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में श्री चन्द्रशेखर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
इस अबसर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चन्द्रशेखर सामाजिक गैरबराबरी के विरूद्ध जीवनभर संघर्ष करते रहे। कांग्रेस सांसद रहते हुए भी आपातकाल के विरोध में जेल की यातना सही। 1977 में जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए। वह देश के ऐसे प्रधानमंत्री रहे जिनकी संसद से सड़क तक बात गम्भीरता से सुनी जाती थी।
अखिलेश यादव ने कहा कि चन्द्रशेखर लोकतांत्रिक समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध रहे। वे आचार्य नरेन्द्र देव के विचारों से प्रभावित होकर समाजवादी आंदोलन में सक्रिय हुए। प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के साथ उनकी राजनीतिक यात्रा शुरू हुई थी।
जरूर पढ़े :- यूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आचार्य नरेन्द्र देव, डाॅ0 राममनोहर लोहिया, और लोक नायक जय प्रकाश नारायण के विचारों से जुड़ी हुई है। समाजवादी सरकार बनने पर लोक नायक जेपी, चन्द्रशेखर जी और उनके गृह जनपद के ही समाजवादी नेता छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की स्मृतियों को स्थायित्व देने का काम किया गया। लोक नायक जय प्रकाश नारायण, चन्द्रशेखर और जनेश्वर मिश्र ये सभी बलिया जनपद के ही थे।
भाजपा ने जन नायकों के कामों को रोक दिया
अखिलेश यादव ने बताया कि समाजवादी सरकार में समाजवादी नेताओं की स्मृति को अक्षुण्य रखने के लिए कई कदम उठाए गए। चन्द्रशेखर जी
के नाम पर बलिया में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई तथा गंगा जी
पर बलिया से पटना बिहार को जोड़ने वाले पुल जनेश्वर मिश्र सेतु को समाजवादी
सरकार में बनाया गया। लोक नायक जय प्रकाश नारायण जी के नाम पर राजधानी
लखनऊ में शानदार जेपी इन्टरनेशनल सेन्टर बनाया गया। डाॅ0 राममनोहर लोहिया
आवास योजना शुरू की गई। जनेश्वर मिश्र के नाम पर 400 एकड़ में गोमती नगर में
जनेश्वर मिश्र पार्क की स्थापना की गई। जनेश्वर मिश्र ग्रामीण आवास योजना में गांवों को
विकसित करने के लिए 40 लाख रूपए की व्यवस्था की गई थी। भाजपा सरकार में
समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बलिया को भी जोड़ा जाना था। भाजपा ने विकास के कामों को रोक दिया।
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
जरूर पढ़े :- नोएडा को 22 में जीतने के लिए अखिलेश यादव बना रहे विशेष रणनीति
जरूर पढ़े :- फरीदाबाद के एक होटल में छिपे आतंकवादी विकास दुबे को भागने में किसने मदद की?
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

