चर्चित खबरें
सत्ता के नशे में डूबी भाजपा सरकार जनता के डूबने का भी जश्न मना रही:अखिलेश यादव
सत्ता के नशे में डूबी अहंकारी भाजपा सरकार को होश ही नहीं है कि प्रदेश डूब रहा है। भाजपा जनता के डूबने का भी जश्न मना रही है : अखिलेश यादव
लखनऊ : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को लेकर कहा हैं कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है, उत्तर प्रदेश की प्रगति रुक गई है। मुख्यमंत्री योगी सुबह से शाम तक मीटिंग या दौरे पर रहते है और उनकी टीम-11 आंकड़ों में हेराफेरी कर अक्षमताओं पर पर्दा डालती रहती है। सत्ता के नशे में डूबे अहंकारी भाजपा नेतृत्व की सरकार को होश ही नहीं है कि प्रदेश डूब रहा है। भाजपा जनता के डूबने का भी जश्न मना रही है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाज के हर वर्ग में असंतोष है। इतनी संवेदनहीन सरकार प्रदेश
की जनता ने नहीं देखी। इस सरकार का बने रहना जनता के लिए असहनीय हो रहा है। उन्होने सवाल किया कि लोकभवन
के सामने मां-बेटी के आत्मदाह की घटना क्या सोती हुई सरकार को जगाने के लिए काफी नहीं है? क्या असंवेदनशील सरकार को किसी और बड़ी दुर्घटना का इंतजार है? क्या प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज है?
भाजपा सरकार में गरीब की कहीं सुनवाई नहीं

योगी राज में गरीब जनता की कहीं सुनवाई नहीं होती है। भाजपा सरकार इस गफलत में है कि सब कुछ नियंत्रण में है, लेकिन वह झूठी प्रशंसा में बहक रही है। सच्चाई यह है कि कोई जिला नहीं, जहां रोज हत्या, लूट, बलात्कार व ठगी-छिनौती न होती हो।
भाजपा सरकार में भटक रहे श्रमिक
अखिलेश यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश में श्रमिक बिना
रोजगार के गांव-गांव भटक रहे हैं। वे हताशा में डूब गए हैं।
सरकार हवाई दावों में रोजगार बांटने के झूठे आंकड़े पेश कर रही है।
सीएम की टीम-11 प्रदेश के हालात से बेखबर सरकारी तामझाम का आनंद ले रही है।
यह टीम प्रदेश को बर्बादी के कगार पर पहुंचाकर ही दम लेगी?
भाजपा सरकार में अस्पताल बने बीमारी का घर
सपा प्रमुख ने कहा, अस्पतालों में इतनी अव्यवस्था है कि वे बीमारी के घर बना दिए गए है। वहां जाकर मरीज ठीक होने के बजाय मरणासन्न हो जाता है। सरकार ने कोरोना संकट के नियंत्रण के जितने दावे किए, उससे ज्यादा संक्रमितों की संख्या सामने आती हैं। मरीज मारे-मारे फिर रहे है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य में अस्पतालों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
भाजपा सरकार में अपराधी बने मुख्यमंत्री लेकिन सवाल अखिलेश यादव से पूछे जा रहे ।
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

