चर्चित खबरें
भाजपा वाले तब उड़ाते थे मजाक, आज वही लैपटॉप बने छात्रों की जरूरत :- अखिलेश
अखिलेश की दूरगामी सोच का भाजपा ने उड़ाया था मजाक, आज वही लैपटॉप छात्रों की तरक्की के सूत्रधार बन रहे ।।
लखनऊ:- समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh YAdav) ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। समाजवादी सरकार ने जो संरचनात्मक विकास के काम किए थे, भाजपा सरकार ने उनको आगे बढ़ाने के बजाय उनमें अवरोध पैदा करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मार्च से ही स्कूल कालेज कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण बंद है। स्कूली बच्चों को कोविड-19 से सबसे ज्यादा खतरा है। इसलिए शिक्षा के उच्च अधिकारियों ने ऑनलाइन शिक्षा देने का तरीका खोज निकाला है। यह व्यवस्था कम्प्यूटर, लैपटॉप या स्मार्टफोन के बगैर चलने वाली नहीं है।
अखिलेश यादव ने लैपटॉप बांटे थे 18 लाख लैपटॉप

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार ने भविष्य की संभावनाओं के मद्देनजर छात्र-छात्राओं को 18 लाख लैपटॉप बांटे थे। स्मार्टफोन देने का भी वादा था। भाजपा सरकार में आते ही इस योजना को बंद कर दिया गया। भाजपा वाले तब इनका मजाक उड़ाते थे आज वही छात्रों की जरूरत बन गए हैं।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि आखिर ऑनलाइन शिक्षा कैसे सफल होगी जब केवल 27 प्रतिशत बच्चों
के पास लैपटॉप या स्मार्टफोन है। वाईफाई सुविधा भी सुलभ नहीं है।
प्रदेश में बिजली की हालत भी दयनीय है। आधे से ज्यादा बच्चों के लिए बिजली की
उपलब्धता भी समस्या है। गांवों में ही नहीं शहरों में भी बिजली की आवाजाही अनिश्चित रहती है।
इसके अलावा नेट कनेक्शन होने पर भी उसकी
सुस्त चाल या उसके न होने की समस्या से छुटकारा नहीं मिलता है।
भाजपा की कथनी कुछ करनी कुछ
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भाजपा संस्कृत और संस्कृति
की गौरवशाली परम्परा की बातें तो बहुत करती है पर हकीकत
में वह स्वयं ही इनकी उपेक्षा करने में आगे है। वर्तमान भाजपा सरकार के
समय संस्कृत विद्यालयों की निरन्तर उपेक्षा की जाती रही है।
अब भाजपा सरकार इन्हें बंद करने जा रही है। इनमें अध्यापन करा रहे
प्रकाण्ड विद्वानों एवं अध्ययनरत छात्रों के भविष्य को देखते हुए उनके समुचित समायोजन पर ध्यान देना चाहिए।
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

