चर्चित खबरें
योगी जी एनकाउंटर और तबादले की नीति से कानून-व्यवस्था ठीक नहीं होती : अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ से कहा एनकाउंटर और तबादले की नीति से कानून-व्यवस्था ठीक नहीं होती हैं।
लखनऊ: यूपी की योगी सरकार पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके लिखा, ‘यूपी में 100 से अधिक डिप्टी एसपी के दूर-दूर तबादले करना शासन की अपरिपक्वता और असंवेदनशीलता को दर्शाता है.’ नए शहर को समझने में समय लगता है. साथ ही शिक्षा-सत्र के मध्य में ट्रांसफर की समस्या परिवारवाले जानते हैं. अखिलेश यादव ने साथ ही ये भी लिखा कि कानून-व्यवस्था एनकाउंटर और तबादले की नीति से नहीं बनती है।
दरअसल, यूपी में बीते दिनों अपराध के कई मामले सामने आए हैं। जिसके कारण अखिलेश यादव सरकार पर निशाना साधते रहते हैं. इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि अगर मानवता को पूंजी और सत्ता की हिंसा से मुक्ति दिलानी है, तो समाजवाद का सपना देखना होगा। वर्ष 2022 में हमें अपनी तैयारियों को लेकर कोई कसर बाकी नहीं रखनी है. 2022 में ‘समाजवादी सरकार का काम जनता के नाम’ का उद्घोष रहेगा।
बतादें उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार शाम 111 पुलिस उपाधीक्षों (DSP) का तबादला कर दिया है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा
दोनों ने केंद्र और राज्यों में सरकारें चलाई हैं और दोनों ने ही
संविधान की मूल भावना को ठेस पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
इनके कारण संवैधानिक संस्थाओं में जन विश्वास को खतरा पैदा हुआ है।
अखिलेश ने सपा के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खां का जिक्र करते हुए
कहा कि भाजपा सरकार सपा नेताओं को अपमानित करने और
झूठे मुकदमों में फंसा कर समझती है कि इससे सपा का मनोबल
तोड़ा जा सकता है, लेकिन यह उसकी खाम-ख्याली है।
अखिलेश यादव ने डिजिटल माध्यम से भेजा संदेश
अखिलेश यादव ने बताया कि कोरोना वायरस की महामारी के मद्देनजर उन्होंने यह संदेश पार्टी राज्यसभा सदस्य जया बच्चन और रामगोपाल यादव को डिजिटल माध्यम से भेजा है। इसे प्रदेश में सपा के सभी विधायकों, सांसदों, जिला इकाइयों और जमीनी स्तर पर बूथ इकाइयों तक के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं तक डिजिटल माध्यम से यह संदेश पहुंचाया जाएगा।
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव
भाजपा सरकार में अपराधी बने मुख्यमंत्री लेकिन सवाल अखिलेश यादव से पूछे जा रहे ।
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

