चर्चित खबरें
अखिलेश यादव का ऐलान 21 सितम्बर को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन
लखनऊ : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने हर मोर्चे पर फेल भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। सपा प्रमुख ने सड़क से लेकर सदन तक भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी कर दी हैं। सपा प्रमुख ने 21 सितम्बर 2020 को तहसील स्तर पर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करने का निर्देश दिया हैं।
पूरी तरह से फेल भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन
उन्होंने कहा है कि प्रदेश में एक ओर कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है और दूसरी तरफ भाजपा सरकार की मनमानी कार्यशैली और दमनकारी नीतियों से जनता त्रस्त है। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। बेहाल किसान, बेरोजगारी और अपराध बेलगाम है। इसके विरोध में 21 सितम्बर 2020 को समाजवादी पार्टी सभी जनपदों में तहसील स्तर पर शारीरिक दूरी रखते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया को सम्बोधित ज्ञापन सौपेगी।
- 21 सितम्बर को प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन
- तहसील स्तर पर होगा धरना प्रदर्शन
- सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सपा का धरना प्रदर्शन
- अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादियों का हल्लाबोल
इसके साथ ही उन्होंने कहा सरकार की जन विरोधी नीतियों ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। गरीबों की हालत बद से बदतर हो रही है और बेरोजगारों को रोजगार की कोई उम्मीद नहीं रह गई है। संविदा भर्ती प्रक्रिया की घोषणा से बेरोजगारों के साथ किया गया छल भी स्पष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि अब तो भाजपा नेता भी धरना प्रदर्शन और ज्ञापन देकर जनसमस्याओं के
निराकरण की मांग कर रहे हैं इससे स्पष्ट है कि आगामी चुनाव में भाजपा नेस्तनाबूत हो जाएगी।
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
जरूर पढ़े :- यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण का काम 15 सितंबर से
जरूर पढ़े :- शिवपाल सिंह यादव ने फिर की 2022 के चुनाव से पहले संयुक्त समाजवादी मंच की बात
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

