चर्चित खबरें
अखिलेश यादव ने मिशन 2022 की तैयारीयों को किया तेज
अखिलेश यादव का मिशन 2022
लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में होने बाले बिधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटे हुये हैं उन्होंने मिशन 2022 की तैयारी तेज कर दी हैं। पार्टी ने संगठन के साथ ही विधानसभावार चेहरों के चयन की कवायद भी शुरू कर दी है। सपा से टिकट के लिए दावेदारी जता रहे कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय में अपना बॉयोडेटा जमा करने को कहा है। उनका दम परखने के बाद पार्टी नाम तय करेगी। उम्मीदवारी के लिए दावेदारी सोमवार से की जा सकेगी। दावेदारी के लिए पार्टी ने दावेदारों को पर्याप्त वक्त दिया है। आवेदन अगले साल 26 जनवरी तक लिए जाएंगे। इन्हें पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर जमा करना होगा।
बर्तमान विधायकों के टिकट सुरक्षित
समाजवादी पार्टी की तरफ से फिलहाल ने यह संकेत मिल रहा हैं कि सपा के बर्तमान विधायकों के टिकट सुरक्षित रहेंगे।
2022 में सीटिंग विधायकों को ही जनता के भरोसे की कसौटी पर कसा जाएगा।
पार्टी ने कहा है कि जहां पर पार्टी के विधायक है,
उन सीटों पर प्रत्याशियों के लिए आवेदन नहीं लिया जाएगा।
उपचुनाव वाली सीटों पर भी फिलहाल दावेदारी पर रोक रहेगी।
अखिलेश ने उम्मीदवारी के साथ ही संगठन के भी कील-कांटे दुरुस्त करने पर जोर दिया है।
ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक संगठन का गठन करने और उसमें
सबकी भागीदारी रखने पर काम शुरू कर दिया गया है। सपा मुखिया ने
नेताओं व कार्यकर्ताओं को अभी से जनता के बीच अपनी मौजूदगी को और बढ़ाने व सघन जनसंपर्क के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश के हर जिले में आज ज्ञापन देगी सपा
प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सपा सोमवार को सभी जिलों में डीएम के जरिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपेगी। उपचुनाव वाले जिले इसमें शामिल नहीं है। पार्टी ज्ञापन के जरिए राज्यपाल से प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग करेगी।
जरूर पढ़े :- राज्यसभा चुनाव: शिवपाल सिंह यादव बोले अखिलेश कहेंगे तो सपा को देंगे वोट
जरूर पढ़े :- समाजवादी पार्टी के चार राज्यसभा सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल, अगले माह होगा चुनाव
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

