चर्चित खबरें
लंदन से लौटकर सीधे हाथरस कूंच करेंगे अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी बेटी का एडमिशन कराने लंदन गए हैं। वह 4 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेंगे और वही से सीधे हाथरस पीड़िता के घर जाएंगे।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हाथरस केस में सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैया से नाराज प्रदेश की आम जनता में आक्रोश का माहौल है। उत्तर प्रदेश की सरकार पीड़ित परिवार से मीडिया तक को मिलने नहीं दे रही है। पीड़ित परिवार को बंदी बनाकर रखा गया है। इस बात की खबर जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हुई तो उन्होंने तुरंत ही हाथरस पीड़ित परिवार से मिलने जाने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। हालांकि अखिलेश यादव अभी विदेश में हैं वह अपनी बेटी का एडमिशन कराने के लिए लंदन गए हुए हैं।
अखलेश यादव 4 अक्टूबर को जाएंगे हाथरस
सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी बेटी का एडमिशन कराने के लिए लंदन गए हुए हैं वह 4 अक्टूबर को दिल्ली की एयरपोर्ट से सीधे हाथरस पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जाएंगे।
लगातार संघर्ष कर रहे समाजवादी
भले ही अखिलेश यादव देश में नहीं है। वह विदेश यात्रा
पर हैं। लेकिन हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के
लिए समाजवादी पार्टी पूरे दमखम से पीड़ित परिवार
के साथ खड़ी हुई है। योगी सरकार द्वारा लगातार लाठियां बाजे जाने के बावजूद समाजवादी पार्टी का एक-एक
कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के दुख में उनके साथ खड़ा
हुआ है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल लगातार
पीड़ित परिवार से मिलने की कोशिश कर रहा है
लेकिन योगी सरकार उन्हें किसी भी हालत में परिवार से नहीं मिलने दे रही है। समाजवादी पार्टी के
कई नेता कार्यकर्ता गांव में ही डेरा डाले हुए हैं।
सुप्रीम कोर्ट के जज करें हाथरस कांड की जांच: अखिलेश
इस बीच अखिलेश यादव की तरफ से एक बयान जारी किया गया हैं जिसमे पुलिस की कार्रवाई की निंदा की गई और हाथरस कांड की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच करने की मांग दुहराई गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कृत्य पाप और अपराध में गिने जाएंगे। हाथरस के डीएम, एसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
जरूर पढ़े :- चाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
जरूर पढ़े :- नोएडा को 22 में जीतने के लिए अखिलेश यादव बना रहे विशेष रणनीति
जरूर पढ़े :- यूपी में हर दो घंटे में बलात्कार,डेढ़ घंटे में एक बच्चा अपराध का शिकार,योगी का रामराज ?
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

