चर्चित खबरें
योगीराज में अपराधी कर रहे तांडव, अखिलेश यादव ने पूछा क्या यही है अच्छे दिन ?
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में पुलिस पर भी लगातार हमले हो रहे हैं, सत्ता संरक्षित अपराधियों द्वारा जनता को यह संदेश है कि ‘तुम्हें अब हमसे कोई नहीं बचा सकता‘। सत्ता के अपराधीकरण ने पूरे उत्तर प्रदेश में असुरक्षा की भावना जगा दी है।
जरूर पढ़े :- चाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
वस्तुतः उत्तर प्रदेश सत्ता व अपराध के गठजोड़ के उस वीभत्स दौर में हैं जहां न तो पुलिस को मारने वाले दुर्दान्त अपराधी पर कोई कार्रवाई हुई है और नहीं अधिकारी पर जिसकी संलिप्तता का प्रमाण जगजाहिर है। ऐसे में तथाकथित निष्पक्ष जांच भी उनसे करवाई जा रही है जो खुद कठघरे में में खड़े हैं।
योगीराज में में अपराधी कर रहे तांडव
कानपुर के बिकरू काण्ड की आग अभी बुझी भी नहीं कि अलीगढ़
की तेबथू पुलिस चौकी के अन्दर घुसकर पुलिस पर हमला हो गया।
सुल्तानपुर जनपद में 24 घंटे में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। रविवार
को कोतवाली देहात के सराय अचल में दबंगों ने शिव बहादुर की लाठी डंडों से पीट कर हत्या कर दी। सोमवार शाम को बदमाशों ने रामपुर निवासी विनय शुक्ल को गोलियों से छलनी कर दिया। बलिया में तैनात पीसीएस अधिशासी अधिकारी सुश्री मणि मंजरी राय का खुद के खिलाफ हो रहे षडयंत्र से हारकर आत्महत्या करना कई सवाल खड़े करता है।
योगी महाराज यह दावा करते नहीं थकते कि उनके राज में अपराधी डरे हुए हैं, ज्यादातर जेलों में हैं
लेकिन सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार और उसकी पुलिस के पास तो इलाकों के मोस्ट
वाण्टेड की सूची भी नहीं है। कानपुर के अपराधी की तो क्राइम हिस्ट्री को दरकिनार कर
उसका नाम ही टाॅपटेन अपराधियों की सूची से बाहर कर दिया गया था।
अक्षम नेतृत्व के कारण उत्तर प्रदेश बुरी तरह संकट ग्रस्त है। चाहे कोरोना, चाहे भ्रष्टाचार हो अथवा कानून का राज हो ये सभी नियंत्रण के बाहर है। चारों तरफ अराजकता व्याप्त है। जनता त्रस्त है। जनता का बुरा हाल है। क्या यही अच्छे दिन है?
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
जरूर पढ़े :- नोएडा को 22 में जीतने के लिए अखिलेश यादव बना रहे विशेष रणनीति
जरूर पढ़े :- यूपी में हर दो घंटे में बलात्कार,डेढ़ घंटे में एक बच्चा अपराध का शिकार,योगी का रामराज ?
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

