चर्चित खबरें
शहीद की पत्नी बोलीं- सौ खून माफ है, आप भाजपा का टिकट ले लो।
सौ खून माफ है, आप भाजपा का टिकट ले लो
लखनऊ:- बुलंदशहर हिंसा (Bulandhshahr) में आरोपी शिखर अग्रवाल (Shikhar Agarwal) को “PM जनकल्याण योजना अभियान” का महामंत्री पद दिए जाने से नाराज शहीद पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की पत्नी ने कहा है कि कहावत है न कि सौ खून माफ है, आप भाजपा का टिकट ले लो ।
भाजपा में जानकर सभी को गंगा जल से पबित्र कर दिया जाता हैं सरकार ऐसा कर इससे दूसरा विकास दुबे (Vikas Dubey) पैदा करेगी। समाजवादी पार्टी ने कहा हैं कि बुलंदशहर में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या में मुख्य आरोपी शिखर अग्रवाल को “PM जनकल्याण योजना अभियान” का महामंत्री बनाना इस बात का प्रमाण है कि आरोपी को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। यदि ऐसे अपराधी को इस तरह का सम्मान मिलेगा तो यकीनन इससे पुलिस अधिकारियों का मनोबल गिरेगा।
शहीद पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी रजनी सिंह ने वीडियो में कहा है कि वह इससे काफी दुखी हैं। रजनी सिंह ने कहा कि मेरा सरकार से सवाल है कि वह अपराधियों को बढ़ावा देकर क्या दूसरा विकास दुबे पैैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। या इनको हकीकत में नहीं पता होता कि जिलास्तर पर इनकी कार्यकारिणी में क्या होता है। उन्होंने कहा कि कहावत है न कि सौ खून माफ है, आप भाजपा का टिकट ले लीजिए।
पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या बुलंदशहर में हुई थी
बता दे 3 दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना थाना अंतर्गत महाब गांव में गोवंश के अवशेष मिलने पर बवाल हो गया था। इसी दिन बुलंदशहर में मुस्लिमों का एक बड़ा धार्मिक आयोजन था
जिसमें लाखों लोगों की मौजूदगी थी। बवाल के दौरान कई
पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा था।
चिरंगवठी चौकी में भीड़ ने आग लगा दी थी। मौके पर जूझ रहे
स्याना कोतवाल सुबोध कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी।
बवाल में शामिल 44 विभिन्न हिन्दू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए थे।
इनमे बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज और बीजेपी युवा मोर्चा का नगर
अध्यक्ष शिखिर अग्रवाल भी था। गोकशी के भी 9 आरोपियों को पुलिस ने
गिरफ्तार किया जिन सभी पर रासुका लगाई गई जबकि इन 44 लोगों पर पुलिस ने राजद्रोह की कार्रवाई की।
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

