चर्चित खबरें
अखिलेश यादव ने सीएम योगी से पूछा कि अपने लोगों की गाड़ी कब पलटाओगे
बलिया गोलीकांड : अखिलेश यादव ने योगी से पूछा अपने लोगों की गाड़ी कब पलटाओगे।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। बलिया में एसडीएम और सीओ के सामने भरी पंचायत में भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह ने एक युवक को गोली मार दी। जिसके बाद युवक की मौत हो गई। इस मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी से पूछा है कि महाराज जी अब कब अपने लोगों की गाड़ी पलटाओगे।
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि “बलिया में सत्ताधारी भाजपा के एक नेता के, एसडीएम और सीओ के सामने खुलेआम, एक युवक की हत्या कर फ़रार हो जाने से उप्र में क़ानून व्यवस्था का सच सामने आ गया है.
अब देखें क्या एनकाउंटरवाली सरकार अपने लोगों की गाड़ी भी पलटाती है या नहीं.”
बलिया में सत्ताधारी भाजपा के एक नेता के, एसडीएम और सीओ के सामने खुलेआम, एक युवक की हत्या कर फ़रार हो जाने से उप्र में क़ानून व्यवस्था का सच सामने आ गया है.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 16, 2020
अब देखें क्या एनकाउंटरवाली सरकार अपने लोगों की गाड़ी भी पलटाती है या नहीं. #नहीं_चाहिए_भाजपा
गौरतलब है कि बलिया जिले के दुर्जनपुर गांव में सरकारी कोटे की
दुकान के आवंटन को लेकर खुली बैठक बुलाई गई थी।
इस बैठक में क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और एसडीएम मौजूद थे।
आवंटन के लिए दो समूह के लोग जमा थे, जिनमें एक पक्ष आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह था।
प्रक्रिया के दौरान धीरेंद्र और दूसरे समूह के बीच कहासुनी होने लगी।
कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। हंगामे को देखते हुए एसडीएम ने आवंटन की प्रक्रिया रोक दी।
इसके बाद जब लोग वहां से जाने लगे तो धीरेंद्र प्रताप सिंह ने फायरिंग कर दी।
गोली जयप्रकाश उर्फ गामा पाल को लगी, जिनकी अस्पताल ले जाते समय
रास्ते में मौत हो गई। गोली मारने वाला धीरेंद्र प्रताप सिंह भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का करीबी है।
जरूर पढ़े :- राज्यसभा चुनाव: शिवपाल सिंह यादव बोले अखिलेश कहेंगे तो सपा को देंगे वोट
जरूर पढ़े :- समाजवादी पार्टी के चार राज्यसभा सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल, अगले माह होगा चुनाव
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

