चर्चित खबरें
मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव हुए, अखिलेश ने दी उनके स्वास्थ्य की जानकारी
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हालांकि उनमें कोविड-19 के एक भी लक्षण नहीं हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर उनका देखभाल कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बुधवार की देर शाम इस बात की जानकारी दी गई। बता दें कि मुलायम सिंह यादव की पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।
सपा की तरफ से जानकारी दी गई है कि, ‘समाजवादी पार्टी संस्थापक आदरणीय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत चिकित्सकों की देख रेख जारी है। फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं।’
अखिलेश यादव ने दी मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी
नेताजी मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देते हुए उनके बेटे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया, ‘माननीय नेताजी का स्वास्थ्य स्थिर है। आज कोरोना पॉजिटिव होने पर गुड़गांव के मेदांता में उन्हें स्वास्थ्य-लाभ के लिए भर्ती कराया था। हम वरिष्ठ डॉक्टरों के निरंतर संपर्क में हैं और समय-समय पर सूचित करते रहेंगे।’
माननीय नेताजी का स्वास्थ्य स्थिर है. आज कोरोना पॉज़िटिव होने पर गुड़गाँव के मेदांता में उन्हें स्वास्थ्य-लाभ के लिए भर्ती कराया था.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 14, 2020
हम वरिष्ठ डॉक्टरों के निरंतर संपर्क में हैं और समय-समय पर सूचित करते रहेंगे.
मुलायम सिंह यादव की पहले भी बिगडी थी तबीयत
कुछ समय पहले भी सपा नेता की तबीयत बिगड़ गई थी,
जिसके बाद उन्हें लखनऊ स्थिति मेदांता अस्पताल में इलाज के
लिए भर्ती कराया गया था। अगस्त के शुरुआत में पेट में दर्द और
पेशाब में संक्रमण की समस्या को लेकर वे अस्पताल में भर्ती हुए थे।
उससे पहले कई दिनों तक उनका इलाज चला था और अस्पातल से
डिस्चार्ज होने के कुछ समय बाद फिर उन्हें भर्ती करना पड़ा।
अगस्त से पहले जब वे बीमार पड़े तो पेट में सूजन और दर्द था।
जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है।
कोलोनोस्कोपी करके साफ किया गया था। इसके बाद सेहत में
सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
जरूर पढ़े :- राज्यसभा चुनाव: शिवपाल सिंह यादव बोले अखिलेश कहेंगे तो सपा को देंगे वोट
जरूर पढ़े :- समाजवादी पार्टी के चार राज्यसभा सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल, अगले माह होगा चुनाव
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

