चर्चित खबरें
राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि
अमर सिंह का सिंगापुर में निधन
समाजवादी पार्टी पूर्व महासचिव और राज्यसभा सांसद रहे अमर सिंह का 64 साल की आयु में शनिवार, 1 अगस्त दोपहर बाद निधन हो गया। वो पिछले काफी दिनों से बीमार थे। वे सिंगापुर के अस्पताल में वे पिछले छह महीने से भर्ती थे और हाल ही में उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। अमर सिंह की साल 2013 में किडनी खराब हो गई थी। मुंबई मिरर की हाल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया था कि वह आईसीयू में थे और उनका परिवार वहीं पर था।
- उनका जन्म 27 जनवरी 1956 को अलीगढ़ में हुआ था।
- अमर सिंह ने 1987 में पंकजा कुमारी सिंह से शादी की थी।
- शादी के 14 साल बाद अमर सिंह पिता बने थे।
- अप्रैल 2001 में पंकजा ने 2 जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था।
- उनकी बेटियों का नाम दृष्टि और दिशा है।
- अमर सिंह ने मई 2016 में सबमिट किए राज्यसभा एफिडेविट में दोनों बेटियों के नाम कुल 12.8 लाख रुपए की संपत्ति शो की थी।
जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव
अमर सिंह का राजनीतिक करियर
अमर सिंह का उत्तर प्रदेश की राजनीति में खास योगदान रहा है। अमर सिंह 1995 में मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आए और कुछ ही समय में दोनों एक-दूसरे के बेदह करीब आ गए। वे कभी समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते थे, लेकिन कुछ आपसी मतभेद के कारण साल 2010 में उन्होंने अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक मंच का गठन किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 403 सीटों में से 360 पर प्रत्याशी उतारे, लेकिन वह एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल से लोकसभा का भी चुनाव लड़ा था, यहां भी उन्हें जीत नहीं मिली थी।
श्री अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि।
अखिलेश यादव ( समाजवादी पार्टी अध्यक्ष )
श्री अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि. pic.twitter.com/YwNmeLk1Bk
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 1, 2020
भाजपा सरकार में अपराधी बने मुख्यमंत्री लेकिन सवाल अखिलेश यादव से पूछे जा रहे ।
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

