समाजवादी समाचार -Samajwadi Voice News https://samajwadivoice.com/category/samajwadi-news/ बुलंद आवाज | Samajwadi Voice । Samajwadi Party | Mulayam Singh Yadav | Akhileh Yadav Wed, 13 Apr 2022 15:37:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://samajwadivoice.com/wp-content/uploads/2020/06/cropped-samajwadivoice.in-logo-main-32x32.png समाजवादी समाचार -Samajwadi Voice News https://samajwadivoice.com/category/samajwadi-news/ 32 32 नेताजी मुलायम सिंह यादव अपने सपनों की सफारी को देखने इटावा लायन सफारी पहुंचे https://samajwadivoice.com/2022/04/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%85/ https://samajwadivoice.com/2022/04/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%85/#respond Wed, 13 Apr 2022 15:37:14 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=3220 समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव आजकल काफी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को नेताजी अपने सपनों की सफारी को देखने इटावा लायन सफारी अचानक पहुंचे। जहां उनका उपनिदेशक ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया कभी मुलायम सिंह यादव ने इस सफारी पार्क का सपना देखा था जो उनके बेटे […]

The post नेताजी मुलायम सिंह यादव अपने सपनों की सफारी को देखने इटावा लायन सफारी पहुंचे appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव आजकल काफी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को नेताजी अपने सपनों की सफारी को देखने इटावा लायन सफारी अचानक पहुंचे। जहां उनका उपनिदेशक ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया कभी मुलायम सिंह यादव ने इस सफारी पार्क का सपना देखा था जो उनके बेटे अखिलेश यादव ने पूरा कर दिखाया सपा सरकार में बने इटावा के सफारी पार्क को देखने जब मुलायम सिंह यादव पहुंचे तो न सिर्फ वहां के अधिकारियों में खुशी दिखी इटावा वासियों में भी अपार खुशी देखने को मिली।

शेर देख कर खुश हुए नेताजी मुलायम सिंह यादव

लायन सफारी में चिड़ियाघर की तरह शेरों को पिंजरे में बंद करके नहीं रखा जाता है। सफारी में शेर खुले में घूमते हैं। इटावा की लायन सफारी में खुले हुये शेर को देख मुलायम सिंह यादव काफी खुश हुए। उन्होंने शेर को देखकर कहा वाह, बहुत बढ़िया। इटावा सफारी पार्क में अभी 18 शेर, 9 लेपर्ड, 48 चीतल, 82 ब्लैकक, 12 सांभर और 3 भालू मौजूद हैं। पर्यटकों को यहां पहले 3 शेर दिखते थे, उसे बढ़ाकर अब 5 किया जा रहा है।

नेताजी मुलायम सिंह यादव ने खुली जीप में की सफारी की शेर

नेताजी मुलायम सिंह यादव ने इटावा लायन सफारी पार्क का भ्रमण किया ।

जिसका वीडियो आप एक क्लिक में देख सकते हैं ।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- मैनपुरी की करहल विधानसभा में कौन किस पर भारी 2022 जीतने की तैयारी करे

The post नेताजी मुलायम सिंह यादव अपने सपनों की सफारी को देखने इटावा लायन सफारी पहुंचे appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2022/04/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%b9-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%85/feed/ 0
अखिलेश यादव का आरोप “जब चुनाव अधिकारी खुद बता रहे EVM बदलने की बात तो क्यों नहीं हो रहा एक्शन” https://samajwadivoice.com/2022/03/%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%aa-%e0%a4%9c%e0%a4%ac-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8/ https://samajwadivoice.com/2022/03/%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%aa-%e0%a4%9c%e0%a4%ac-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8/#respond Sun, 13 Mar 2022 03:22:51 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=3210 लखनऊ:- उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Election) के नतीजे आ चुके हैं। जिसमे भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत मिला है। लेकिन इस बीच ईवीएम (EVM) पर एक बार फिर से आरोप लग रहे हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) नतीजों से पहले से ही ईवीएम को लेकर बीजेपी पर निशाना […]

The post अखिलेश यादव का आरोप “जब चुनाव अधिकारी खुद बता रहे EVM बदलने की बात तो क्यों नहीं हो रहा एक्शन” appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Election) के नतीजे आ चुके हैं। जिसमे भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत मिला है। लेकिन इस बीच ईवीएम (EVM) पर एक बार फिर से आरोप लग रहे हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) नतीजों से पहले से ही ईवीएम को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। शनिवार को फिर से अखिलेश यादव ने EVM मशीनों को लेकर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से गुहार भी लगाई है।

EVM को लेकर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसे कथित तौर पर दो अधिकारियों के बीच की बातचीत बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि चुनाव अधिकारी खुद EVM बदलने की बात कर रहे हैं। इसी ऑडियो को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि जब अधिकारी खुद कह रहे हैं कि EVM बदला गया तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।

अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार

सपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात की जो ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है, मा. उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें व सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दे. किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज्यादा अहम है.

जरूर पढ़े :- मैनपुरी की करहल विधानसभा में कौन किस पर भारी 2022 जीतने की तैयारी करे

चुनाव अधिकारी का वायरल ऑडियो

गौरलतब है वायरल ऑडियो में चुनाव अधिकारी कह रहा है कि बिहार में भी ऐसा ही हुआ था, यहां भी ऐसा ही हो रहा है। अपने आप को अधिकारी होने का दावा करने वाले शख्स ने कहा कि ‘हमने इसपर बात करने की कोशिश की थी, तो सबसे पहले एसएचओ ने धमका दिया, बोला कि नौकरी करना है कि नहीं। बाल बच्चे वाला आदमी हूं.’।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- मैनपुरी विधानसभा सीट पर कौन किस पर भारी 2022 जीतने की तैयारी

The post अखिलेश यादव का आरोप “जब चुनाव अधिकारी खुद बता रहे EVM बदलने की बात तो क्यों नहीं हो रहा एक्शन” appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2022/03/%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%aa-%e0%a4%9c%e0%a4%ac-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8/feed/ 0
समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी https://samajwadivoice.com/2020/10/samajwadi-party-declared-ram-gopal-yadav-its-rajya-sabha-candidate/ https://samajwadivoice.com/2020/10/samajwadi-party-declared-ram-gopal-yadav-its-rajya-sabha-candidate/#respond Tue, 13 Oct 2020 12:33:25 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=3032 लखनऊ: समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ पर लंबी चली मीटिंग के बाद समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव को देखते हुए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव को पार्टी का राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। समाजवादी पार्टी ने प्रो. रामगोपाल […]

The post समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
लखनऊ: समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ पर लंबी चली मीटिंग के बाद समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव को देखते हुए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव को पार्टी का राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है।

  • समाजवादी पार्टी ने प्रो. रामगोपाल यादव को घोषित किया  राज्यसभा प्रत्याशी।
  • 25 नवंबर को हो रहा हैं कार्यकाल खत्म।
  • 9 नवंबर को राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होगा।

 दरअसल  राज्यसभा की 10 सीटों का कार्यकाल अगले माह 25 तारीख को समाप्त हो रहा है और चुनाव आयोग ने 9 नवंबर को राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव कराने की घोषणा कर दी है जिसमें 9 सीटें उत्तर प्रदेश तथा 1 सीट उत्तराखंड की शामिल है 9 तारीख को होने वाले मतदान का नतीजा उसी दिन शाम को घोषित कर दिया जाएगा। अभी समाजवादी पार्टी का इन 10 राज्यसभा सीटों में से 4 सीटों पर कब्जा है।  लेकिन अभी केवल प्रोफेसर रामगोपाल यादव का ही नाम घोषित किया गया है।

समाजवादी पार्टी के इन चार राज्यसभा संसदों का कार्यकाल हो रहा खत्म

प्रो. रामगोपाल यादव

चंद्रपाल सिंह यादव

जावेद अली खान

रवि प्रकाश वर्मा

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- समाजवादी पार्टी के चार राज्यसभा सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल, अगले माह होगा चुनाव

जरूर पढ़े :- लंदन से लौटने के बाद एक्शन में अखिलेश, सपा की उपचुनाव के लिए लखनऊ में मीटिंग

The post समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/10/samajwadi-party-declared-ram-gopal-yadav-its-rajya-sabha-candidate/feed/ 0
अखिलेश यादव का ऐलान 21 सितम्बर को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन https://samajwadivoice.com/2020/09/akhilesh-yadav-announces-sit-in-demonstration-across-the-state-on-september-21/ https://samajwadivoice.com/2020/09/akhilesh-yadav-announces-sit-in-demonstration-across-the-state-on-september-21/#respond Sun, 20 Sep 2020 15:02:40 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=2993 लखनऊ : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने हर मोर्चे पर फेल भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। सपा प्रमुख ने सड़क से लेकर सदन तक भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी कर दी हैं। सपा प्रमुख ने 21 सितम्बर 2020 को तहसील स्तर पर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करने का निर्देश […]

The post अखिलेश यादव का ऐलान 21 सितम्बर को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
लखनऊ : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने हर मोर्चे पर फेल भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। सपा प्रमुख ने सड़क से लेकर सदन तक भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी कर दी हैं। सपा प्रमुख ने 21 सितम्बर 2020 को तहसील स्तर पर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करने का निर्देश दिया हैं।

पूरी तरह से फेल भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

उन्होंने कहा है कि प्रदेश में एक ओर कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है और दूसरी तरफ भाजपा सरकार की मनमानी कार्यशैली और दमनकारी नीतियों से जनता त्रस्त है। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। बेहाल किसान, बेरोजगारी और अपराध बेलगाम है। इसके विरोध में 21 सितम्बर 2020 को समाजवादी पार्टी सभी जनपदों में तहसील स्तर पर शारीरिक दूरी रखते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया को सम्बोधित ज्ञापन सौपेगी।

  • 21 सितम्बर को प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन
  • तहसील स्तर पर होगा धरना प्रदर्शन
  • सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सपा का धरना प्रदर्शन
  • अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादियों का हल्लाबोल

इसके साथ ही उन्होंने कहा सरकार की जन विरोधी नीतियों ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। गरीबों की हालत बद से बदतर हो रही है और बेरोजगारों को रोजगार की कोई उम्मीद नहीं रह गई है। संविदा भर्ती प्रक्रिया की घोषणा से बेरोजगारों के साथ किया गया छल भी स्पष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि अब तो भाजपा नेता भी धरना प्रदर्शन और ज्ञापन देकर जनसमस्याओं के
निराकरण की मांग कर रहे हैं इससे स्पष्ट है कि आगामी चुनाव में भाजपा नेस्तनाबूत हो जाएगी।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण का काम 15 सितंबर से

जरूर पढ़े :- शिवपाल सिंह यादव ने फिर की 2022 के चुनाव से पहले संयुक्त समाजवादी मंच की बात

The post अखिलेश यादव का ऐलान 21 सितम्बर को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/09/akhilesh-yadav-announces-sit-in-demonstration-across-the-state-on-september-21/feed/ 0
लखनऊ में लाठीचार्ज अखिलेश यादव ने कहा ये ख़ूनी हमला’ https://samajwadivoice.com/2020/08/akhilesh-yadav-said-this-bloody-attack-in-lucknow/ https://samajwadivoice.com/2020/08/akhilesh-yadav-said-this-bloody-attack-in-lucknow/#respond Mon, 31 Aug 2020 10:29:30 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=2890 लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच नीट-जेईई परीक्षा के आयोजन को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार सरकार पर हमलावर है। आज लखनऊ में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकताओं और नेताओं पर यूपी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिसको लेकर अखिलेश […]

The post लखनऊ में लाठीचार्ज अखिलेश यादव ने कहा ये ख़ूनी हमला’ appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच नीट-जेईई परीक्षा के आयोजन को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार सरकार पर हमलावर है। आज लखनऊ में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकताओं और नेताओं पर यूपी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें कई छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिसको लेकर अखिलेश यादव ने कहा ये ख़ूनी हमला’हैं।

अखिलेश यादव ने ट्विट किया कि “कोरोनाकाल में परीक्षा कराने के विरोध में सड़कों पर उतरे सपा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज नहीं ‘ख़ूनी हमला’ हुआ है. आज बाल-बच्चोंवाला हर परिवार चिंतित है. सबका साथ का दावा करनेवाले अकेले लोगों की मनमानी कब तक चलेगी.”

लखनऊ में समाजवादियों पर लाठीचार्ज

दरहसल समाजवादी पार्टी की युवा छात्र इकाई ने सोमवार को राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई, जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

समाजवादी पार्टी के छात्रसभा के कार्यकर्ता राजभवन के पास विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की। इस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया।

सपा पिछले हफ्ते भी इस मामले में प्रदर्शन कर चुकी है।
तब भी पुलिस को उसके कार्यकर्ताओं पर लाठियां फटकारनी पड़ी थी।
पार्टी ने कहा था कि नीट परीक्षा के बदले में छात्रों की जान दांव पर
लगाने वाली भाजपा सरकार के विरोध में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने
लखनऊ के राजभवन पहुंचे समाजवादियों पर पुलिस का बर्बर अत्याचार
आवाज दबाने की कोशिश है। डरेंगे नहीं, आवाज उठाते रहेंगे समाजवादी।
जान के बदले एग्जाम नहीं चलेगा।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव

The post लखनऊ में लाठीचार्ज अखिलेश यादव ने कहा ये ख़ूनी हमला’ appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/08/akhilesh-yadav-said-this-bloody-attack-in-lucknow/feed/ 0
2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा और महान दल में गठबंधन, साथ लड़ेगे चुनाव https://samajwadivoice.com/2020/08/sp-and-mahan-dal-combine-to-contest-before-2022-assembly-elections/ https://samajwadivoice.com/2020/08/sp-and-mahan-dal-combine-to-contest-before-2022-assembly-elections/#respond Tue, 25 Aug 2020 05:12:22 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=2878 समाजवादी पार्टी और महान दल दोनों के बीच 2022 में होने बाले विधानसभा चुनाव साथ साथ लड़ने को लेकर सहमति बन गई हैं। सपा और महान दल में गठबंधन से भाजपा के नेताओ में खलवली मच गई हैं। अखिलेश यादव से महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने भेंट की और इस बात […]

The post 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा और महान दल में गठबंधन, साथ लड़ेगे चुनाव appeared first on Samajwadi Voice.

]]>

समाजवादी पार्टी और महान दल दोनों के बीच 2022 में होने बाले विधानसभा चुनाव साथ साथ लड़ने को लेकर सहमति बन गई हैं। सपा और महान दल में गठबंधन से भाजपा के नेताओ में खलवली मच गई हैं। अखिलेश यादव से महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने भेंट की और इस बात की जानकारी दी।

सपा और महान दल में गठबंधन

लखनऊ :- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने भेंट की। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि सन् 2022 का विधानसभा चुनाव श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में साथ मिलकर लड़ा जाएगा। दोनों दलों द्वारा मिलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने का भी निश्चय किया गया। महान दल समाजवादी सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से काम करेगा।

हमारे समाज के साथ अन्याय हो रहा : केशव देव मौर्य

केशव देव मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में शाक्य, सैनी, कुशवाहा,
मौर्य समाज के साथ अन्याय हो रहा है। महान दल इस समाज के हितों के लिए संघर्ष करता रहा है।
पीड़ित समाज को भाजपा सरकार से न्याय मिलने की कतई उम्मीद नहीं है।
इसलिए उक्त समाज का भरोसा श्री अखिलेश यादव पर है कि वे उनके हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़े रहेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के एकाधिकारवादी और
विकास विरोधी शासन को जनता सन् 2022 में करारा जवाब देने का इंतजार कर रही है।
समाजवादी सरकार में सामाजिक न्याय के आधार पर प्रतिनिधित्व मिलेगा।
उन्होंने संकेत दिया कि महान दल को विधानसभा चुनाव के समय समझौते में शामिल किया जाएगा।

भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं मौर्य समाज

केशव देव मौर्य ने भाजपा सरकार में अपने समाज के प्रति होने
वाले अन्याय की घटनाएं बताते हुए कहा कि ललितपुर में देवेन्द्र कुशवाहा
को पुलिस ने 50,000/-रूपये घूस लेने के बावजूद भी थर्ड डिग्री देकर हत्या कर दी।
कासगंज में करमवीर शाक्य को दबंगों ने चाकू मार दिया। पीड़ित पक्ष को मुआवजा भी नहीं मिला।
मुरादाबाद में लक्षिमन सैनी की खेत में सोते समय हत्या कर दी गई। उसकी कटी गर्दन नहीं मिली।
श्री मौर्य ने बताया कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद में दबंगो ने सरजू शरण कुशवाहा की हत्या कर दी।
केस हल्की धाराओं में दर्ज हुआ।

कोई भाजपा नेता मदद में नहीं गया। लखीमपुर खीरी में रामकुमार मौर्य के ऊपर गौकशी का फर्जी मुकदमा दर्ज करने के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा उनके समाज पर इतने अन्याय भाजपा सरकार से पहले किसी भी सरकार में नहीं हुए थे।

मौर्य के साथ महान दल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार यादव, कोषाध्यक्ष श्री जेपी मौर्य तथा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गजेन्द्र शाक्य ने भी अखिलेश यादव से भेंट की।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव

भाजपा सरकार में अपराधी बने मुख्यमंत्री लेकिन सवाल अखिलेश यादव से पूछे जा रहे ।

The post 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा और महान दल में गठबंधन, साथ लड़ेगे चुनाव appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/08/sp-and-mahan-dal-combine-to-contest-before-2022-assembly-elections/feed/ 0
अखिलेश यादव ने घोषित किये अपने नए जिलाअध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव https://samajwadivoice.com/2020/08/%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%87/ https://samajwadivoice.com/2020/08/%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%87/#respond Mon, 24 Aug 2020 15:31:23 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=2870 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 2022 के चुनाव के लिए लगातार दिन और रात मेहनत कर रहे हैं। इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने 2022 की लड़ाई के लिए नए जिलाअध्यक्ष, उपाध्यक्ष और साथ ही महासचिव की घोषणा की कर दी हैं। अखिलेश यादव के नए जिलाअध्यक्ष जिला नाम पदनाम मैनपुरी देवेंद्र सिंह […]

The post अखिलेश यादव ने घोषित किये अपने नए जिलाअध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 2022 के चुनाव के लिए लगातार दिन और रात मेहनत कर रहे हैं। इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने 2022 की लड़ाई के लिए नए जिलाअध्यक्ष, उपाध्यक्ष और साथ ही महासचिव की घोषणा की कर दी हैं।

अखिलेश यादव के नए जिलाअध्यक्ष

जिला नामपदनाम
मैनपुरीदेवेंद्र सिंह यादव (नगरिया)जिलाअध्यक्ष
मैनपुरी रामनारायण बाथममहासचिव
मैनपुरी मनोज कुमार  (जिला पंचायत सदस्य)उपाध्यक्ष
अलीगढ़गिरीश यादवजिला अध्यक्ष
कासगंज देवेंद्र सिंहजिला अध्यक्ष
कानपुर नगरडॉक्टर इमरानजिला अध्यक्ष
प्रयागराजयोगेश सिंह जिला अध्यक्ष
प्रयागराजसंदीप पटेल महासचिव
प्रयागराजराम सुमेर पाल उपाध्यक्ष
प्रयागराजअनिल यादवउपाध्यक्ष
प्रयागराज महानगरसैयद  इफ्तिखार अहमदमहानगर अध्यक्ष
मऊधर्म प्रकाशजिला अध्यक्ष
सिद्धार्थनगरलाल जीजिला अध्यक्ष
 संभलअसगर अलीजिलाअध्यक्ष
मेरठ चौधरी राजपाल सिंहजिलाअध्यक्ष
गौतमबुद्ध नगर  वीर सिंह जिला अध्यक्ष
नोएडा महानगर
दीपक महानगरजिला अध्यक्ष
नोएडा ग्रामीणऋषि पाल सिंह आवाना जिला अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी को सभी पदाधिकारियों से काफी उम्मीद है।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव

जरूर पढ़े :- भाजपा सरकार में अपराधी बने मुख्यमंत्री लेकिन सवाल अखिलेश यादव से पूछे जा रहे ।

The post अखिलेश यादव ने घोषित किये अपने नए जिलाअध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/08/%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%87/feed/ 0
अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सपा विधानमंडल दल की बैठक सम्पन्न https://samajwadivoice.com/2020/08/sp-legislature-party-meeting-held-in-akhilesh-yadavs-meeting/ https://samajwadivoice.com/2020/08/sp-legislature-party-meeting-held-in-akhilesh-yadavs-meeting/#respond Thu, 20 Aug 2020 14:23:59 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=2849 सपा विधानमंडल दल की बैठक सम्पन्न लखनऊ :- समाजवादी पार्टी के विधानमंडल दल की बैठक आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। […]

The post अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सपा विधानमंडल दल की बैठक सम्पन्न appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
सपा विधानमंडल दल की बैठक सम्पन्न

लखनऊ :- समाजवादी पार्टी के विधानमंडल दल की बैठक आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में दिवंगत पार्टी नेताओं के शोक संतप्त परिवारीजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की गई।

समाजवादी पार्टी के विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों
ने सर्वश्री बेनी प्रसाद वर्मा पूर्व केन्द्रीय मंत्री, पारसनाथ यादव
पूर्व मंत्री एवं विधायक, पूर्व सांसद भाईलाल कोल, घूराराम
पूर्वमंत्री उत्तर प्रदेश, विधायक सहित शमीमुल हक़ एवं अजीमुल
पहलवान पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि देते हुए समाजवादी पार्टी
से अंतिम समय तक जुड़ाव रखने के लिए उन्हें याद किया।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने पार्टी के विधायकों से मुलाकात की और उनके क्षेत्र में सरकार की जनविरोधी नीतियों और उन नीतियों से जनता को हो रही परेशानी को लेकर विस्तृत चर्चा भी की।

इसके साथ साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज वीडियोकालिंग के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष श्री हवलदार यादव से जनपद में आई बाढ़ तथा अन्य समस्याओं पर वार्ता की। उन्होंने पूर्व मंत्री श्री योगेन्द्र निषाद से तथा गायक श्री कमलेश यादव के अतिरिक्त एडवोकेट दुर्विजय यादव तथा अन्य समाजवादी साथियों से भी वार्ता की।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- भाजपा सरकार में अपराधी बने मुख्यमंत्री लेकिन सवाल अखिलेश यादव से पूछे जा रहे ।

जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव

The post अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सपा विधानमंडल दल की बैठक सम्पन्न appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/08/sp-legislature-party-meeting-held-in-akhilesh-yadavs-meeting/feed/ 0
नेताजी मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार ,जल्द होगी अस्पताल से छुट्टी https://samajwadivoice.com/2020/08/sp-founder-mulayam-singh-yadav-health-improved/ https://samajwadivoice.com/2020/08/sp-founder-mulayam-singh-yadav-health-improved/#respond Mon, 10 Aug 2020 06:24:11 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=2823 नेताजी मुलायम सिंह की सेहत में सुधार लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती सपा संरक्षक नेताजी मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार देखा जा रहा हैं वह जल्द ही स्वस्थ होकर समाजवाद की आवाज को बुलंद करगे। लखनऊः समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) संस्थापक और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव लखनऊ के […]

The post नेताजी मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार ,जल्द होगी अस्पताल से छुट्टी appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
नेताजी मुलायम सिंह की सेहत में सुधार

लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती सपा संरक्षक नेताजी मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार देखा जा रहा हैं वह जल्द ही स्वस्थ होकर समाजवाद की आवाज को बुलंद करगे।

लखनऊः समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) संस्थापक और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें मूत्र नली में संक्रमण की शिकायत पर पिछले गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेदांता के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम की हालत में सुधार हो रहा है। उन्होने कहा उन्हें अभी अस्पताल से छुट्टी मिलने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है।

उन्होंने बताया कि पूर्व रक्षा मंत्री के कुछ टेस्ट किए गए हैं जिनकी रिपोर्ट संतोषजनक आने तक उन्हें अस्पताल में रखा जाएगा। कपूर ने बताया कि चूंकि मूत्र नली में संक्रमण का असर मुलायम के गुर्दों तक पहुंचा है।

लिहाजा चीजें ठीक होने के बाद ही उन्हें छुट्टी दी जाएगी। फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है। मुलायम सिंह यादव
को गुरुवार देर रात मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनकी कोरोना जांच की गई जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को नेताजी मुलायम सिंह यादव
को देखने उनके बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव पहुंचे थे। इसके अलावा उनके भाई और
वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव समेत परिवार के सदस्य पहुंचे थे।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव करीब एक माह पहले भी
आंत में दिक्कत के चलते मेदांता अस्पताल भर्ती हुए थे।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव

भाजपा सरकार में अपराधी बने मुख्यमंत्री लेकिन सवाल अखिलेश यादव से पूछे जा रहे ।

The post नेताजी मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार ,जल्द होगी अस्पताल से छुट्टी appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/08/sp-founder-mulayam-singh-yadav-health-improved/feed/ 0
समाजवादी पार्टी में अन्जान आदमी पार्टी का विलय अखिलेश यादव ने पहनाई लाल टोपी https://samajwadivoice.com/2020/07/anjan-man-party-merged-with-samajwadi-party/ https://samajwadivoice.com/2020/07/anjan-man-party-merged-with-samajwadi-party/#respond Mon, 27 Jul 2020 22:37:40 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=2798 समाजवादी पार्टी में अन्जान आदमी पार्टी का विलय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था रखते हुए अन्जान आदमी पार्टी का विलय की घोषणा उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 आशुतोष मिश्रा एडवोकेट उच्च न्यायालय ने की। उनके साथ अन्जान आदमी पार्टी के सचिव रावेन्द्र […]

The post समाजवादी पार्टी में अन्जान आदमी पार्टी का विलय अखिलेश यादव ने पहनाई लाल टोपी appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
समाजवादी पार्टी में अन्जान आदमी पार्टी का विलय

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था रखते हुए अन्जान आदमी पार्टी का विलय की घोषणा उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 आशुतोष मिश्रा एडवोकेट उच्च न्यायालय ने की। उनके साथ अन्जान आदमी पार्टी के सचिव रावेन्द्र मिश्र भी थे। इस अवसर पर चित्रकूट विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बी.पाण्डेय उपस्थिति थे।

आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में अखिलेश यादव की उपस्थिति में अन्जान आदमी पार्टी की विलय करने की घोषणा उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 आशुतोष मिश्रा ने करते हुए कहा कि भाजपा के कारण लोकतंत्र के सामने जो संकट आया है उसका सामना करने एवं समाजवादी पार्टी को ताकत देने के लिए विलय का निर्णय लिया गया है। अंजान आदमी पार्टी के नेताओं का मानना है कि समाजवादी सरकार द्वारा जनहित के विकास कार्यों एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर यहां आये है।

अन्जान आदमी पार्टी के नेतृत्व ने कहा कि भाजपा की जनविरोध की राजनीति तथा भाजपा सरकार की मनमानी व अन्यायपूर्ण रवैया के कारण आमजन संकट में है। भाजपा ने आर्थिक-सामाजिक विषमता पैदा की है। सद्भाव को बिगाड़ा है। जातिवाद का नंगा नाच भाजपा कर रही है। भाजपा राज में पीड़ित की कहीं सुनवाई नहीं है। उनका मानना है कि ऐसी सरकार को सत्ता से बाहर करने की ताकत समाजवादी पार्टी और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही है।

अखिलेश यादव ने पहनाई लाल टोपी

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी का झण्डा प्रदान किया तथा लाल टोपी पहनायी गयी। इन सभी नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई।

अखिलेश यादव ने अंजान आदमी पार्टी का विलय स्वीकार कर कहा
कि समाजवादी पार्टी की नीतियांे से ही सामाजिक सद्भाव एवं लोकतांत्रिक
समाजवादी व्यवस्था को ताकत मिलेगी। समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता
शोषित-पीड़ित वंचित तथा उपेक्षा के शिकार समाज को न्याय दिलाने की है।

भाजपा पूंजीवाद की पोषक पार्टी अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पूंजीवाद की पोषक पार्टी है
जिसमें गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं है। भाजपा नौजवानों के
भविश्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। बेरोजगारी के कारण अपराधों
में लगातार वृद्धि होती जा रही है। भाजपा सरकार किसी भी समस्या का
समाधान नहीं करना चाहती है। भाजपा के कारण ही अराजकता पैदा हो गयी है।
कानून का किसी को भय नहीं है। जब स्वयं भाजपाई कानून के साथ खिलवाड़
करते है तब कानून का राज कैसे कायम हो सकता है?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीतियों के कारण कारोबार चौपट हो गये हैं।
भाजपा सरकार जनहित में कोई भी निर्णय लेने में सक्षम नहीं है। ऐसी निकम्मी सरकार को
हटाने के लिए व्यापक स्तर पर जन सहयोग की आवश्यकता है। समाजवादी पार्टी ही भाजपा को
सत्ता से हटाकर पुनः लोकतंत्र को स्थापित करेगी तथा आम नागरिक के साथ न्याय का रास्ता प्रशस्त करेगी।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- पुलिस के सामने 30 लाख की फिरौती फिर भी हत्या, अखिलेश यादव ने की मदद

The post समाजवादी पार्टी में अन्जान आदमी पार्टी का विलय अखिलेश यादव ने पहनाई लाल टोपी appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/07/anjan-man-party-merged-with-samajwadi-party/feed/ 0