UP Crime News - Samajwadi Voice बुलंद आवाज | Samajwadi Voice । Samajwadi Party | Mulayam Singh Yadav | Akhileh Yadav Fri, 16 Oct 2020 14:23:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://samajwadivoice.com/wp-content/uploads/2020/06/cropped-samajwadivoice.in-logo-main-32x32.png UP Crime News - Samajwadi Voice 32 32 भाजपा सरकार में बेटियों का सम्मान पूर्वक जीना मुस्किल : अखिलेश यादव https://samajwadivoice.com/2020/10/bjp-sarkar-mein-betiyo-ka-samman-purvak-jeena-muskil/ https://samajwadivoice.com/2020/10/bjp-sarkar-mein-betiyo-ka-samman-purvak-jeena-muskil/#respond Fri, 16 Oct 2020 14:17:58 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=3087 भाजपा सरकार में बेटियों का सम्मान पूर्वक जीना मुस्किल लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेटियों का सम्मान पूर्वक जीना मुस्किल है। आए दिन उनके साथ होनेवाली दुष्कर्म की घटनाओं पर कोई रोक नहीं लग रही है। […]

The post भाजपा सरकार में बेटियों का सम्मान पूर्वक जीना मुस्किल : अखिलेश यादव appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
भाजपा सरकार में बेटियों का सम्मान पूर्वक जीना मुस्किल

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेटियों का सम्मान पूर्वक जीना मुस्किल है। आए दिन उनके साथ होनेवाली दुष्कर्म की घटनाओं पर कोई रोक नहीं लग रही है। अराजकता का ऐसा तांडव पहले कभी नहीं देखा गया। मुख्यमंत्री जी ने जैसे-तैसे साढ़े तीन साल से ऊपर के दिन निकाल लिए हैं, उनके अपराध के प्रति जीरो टालरेंस का दावा एक बड़े जीरों में बदल गया है। उनका रोमियो स्क्वाड लापता हैं अब चलते-चलाते मुख्यमंत्री जी जिलों में रोल माॅडल चुनने का कथित मिशन शक्ति अभियान चलाने जा रहे हैं। इसका हश्र भी वही होना है जो अब तक उनके वादो-निर्देशों-आदेशों का होता रहा है।

पुलिस और प्रशासन कर रहा लीपापोती

प्रदेश की जनता पूछती है कि आखिर कितने हाथरस, बलिया, झांसी, बलरामपुर और बाराबंकी काण्ड दुहराए जाएंगे। इन सभी काण्डों में बच्चियों से दुष्कर्म के मामलों में पुलिस और प्रशासन की लीपापोती की ही नीति रही है। बच्चियों से बर्बरतापूर्ण कृत्य अमानवीयता की हद, निंदनीय और शर्मनाक हैं। हाथरस में दलित बेटी की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या के बाद आधीरात में पुलिस ने जबरन उसका दाहसंस्कार कर दिया। घरवालों को उसका मुंह भी देखने नहीं दिया। बाराबंकी में भी बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई।

बलिया में 15 अक्टूबर 2020 को बैरिया क्षेत्र में राशन दुकान के
आंवटन के विवाद में भाजपा नेता दिनदहाड़े एक युवक जयप्रकाश पाल
की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मौके पर मौजूद सीओ और एसडीएम
ने आरोपी को पकड़ लिया था फिर भी उसे छोड़ दिया। पुलिस-प्रशासन के
अधिकारी के सामने गोली चलाने वाले दुस्साहसी को भाजपा नेता होने के
कारण छूट मिल गई। क्षेत्रीय भाजपा विधायक भी हत्यारोपित की पैरवी में उतर आए हैं।

भाजपा राज में बेलगाम अपराध, बेखौफ अपराधी इसलिए हैं कि सत्ताधीश ही उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। राज्य सरकार माफियाओं के आगे नतमस्तक है। लुटेरों को संरक्षण गरीब को गोली यही भाजपा सरकार की जनता को देन है। महामहिम राज्यपाल को प्रदेश में रोज-ब-रोज बढ़ती अराजक स्थिति का संज्ञान लेना चाहिए और अपने संवैधानिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना चाहिए।

जरूर पढ़े :- समाजवादी पार्टी के चार राज्यसभा सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल, अगले माह होगा चुनाव

जरूर पढ़े :- समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी

The post भाजपा सरकार में बेटियों का सम्मान पूर्वक जीना मुस्किल : अखिलेश यादव appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/10/bjp-sarkar-mein-betiyo-ka-samman-purvak-jeena-muskil/feed/ 0
उत्तर प्रदेश में बेटियों पर जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहा : अखिलेश यादव https://samajwadivoice.com/2020/10/akhilesh-yadav-said-that-daughters-in-uttar-pradesh-are-not-taking-the-name-of-stopping-harassment/ https://samajwadivoice.com/2020/10/akhilesh-yadav-said-that-daughters-in-uttar-pradesh-are-not-taking-the-name-of-stopping-harassment/#respond Wed, 14 Oct 2020 13:30:40 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=3060 लखनऊ : समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर महिलाओं के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की बेटियों पर सत्ताधारी और उनके संरक्षितों का जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहा है। अखिलेश यादव ने बुधवार को यहां जारी बयान में […]

The post उत्तर प्रदेश में बेटियों पर जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहा : अखिलेश यादव appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
लखनऊ : समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर महिलाओं के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की बेटियों पर सत्ताधारी और उनके संरक्षितों का जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहा है। अखिलेश यादव ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश की बेटियों पर सत्ताधीशों या उनके संरक्षितों का जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहा है।

केंद्र सरकार किसानों, नौजवानों के प्रति दमनकारी नीतियों पर उतर आई है। गरीबों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के प्रति उसका रवैया असंवेदनशील है। सत्ता के अहंकार में वह जनता का उत्पीडऩ करने लगी है, इससे वह अलोकप्रियता के साथ लोगों के आक्रोश का भी शिकार हो रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं से संबंधित अपराधों
में यह बहाना बनाती है कि यह आपसी संबंधों या रिश्तेदारी का मामला है
अपराधियों का नहीं। सपा के समय की कारगर 1090 और
यूपी डायल 100 नंबर सेवाओं को निष्प्रभावी बनाकर भाजपा
राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में जनहित का हनन कर रही है।

हाथरस की घटना से नहीं लिया सबक: अखिलेश यादव

हाथरस और दूसरी घटनाओं से भी पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया। दरिंदों को पुलिस का खौफ नही रह गया है। श्री यादव ने कहा कि मवाना भाजपा नगर अध्यक्ष की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसके द्वारा महिला का अश्लील वीडियों बनाकर दुष्कर्म का प्रयास अत्यंत शर्मनाक है। झांसी में शहर के बीच 10-15 दरिंदों ने छात्रा से गैंगरेप की हैवानियत भरी वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि गोण्डा में दलित बहनों पर एसिड हमले की अमानवीय घटना घटी।

गोरखपुर में एक किशोरी की हत्या हुई और प्रतापगढ़ में छेडख़ानी से तंग किशोरी ने कुंए में
कूद कर अपनी जान दे दी। आगरा में लड़की के साथ
रेप का मुकदमा देर से दर्ज किया गया। हापुड़ में
छेड़छाड़ के विरोध में युवती की हत्या हुई।

जरूर पढ़े :- लंदन से लौटने के बाद एक्शन में अखिलेश, सपा की उपचुनाव के लिए लखनऊ में मीटिंग

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- ‘ रेप प्रदेश बना उत्तर प्रदेश ‘ गैंगरेप और हत्याओं से दहला यूपी

The post उत्तर प्रदेश में बेटियों पर जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहा : अखिलेश यादव appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/10/akhilesh-yadav-said-that-daughters-in-uttar-pradesh-are-not-taking-the-name-of-stopping-harassment/feed/ 0
‘ रेप प्रदेश बना उत्तर प्रदेश ‘ गैंगरेप और हत्याओं से दहला यूपी https://samajwadivoice.com/2020/10/uttar-pradesh-becomes-rape-state-up-shaken-by-gang-rape-and-murders/ https://samajwadivoice.com/2020/10/uttar-pradesh-becomes-rape-state-up-shaken-by-gang-rape-and-murders/#respond Wed, 14 Oct 2020 05:11:59 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=3045 चित्रकूट: हाथरस फिर बलरामपुर फिर कौशांबी फिर रायबरेली फिर प्रतापगढ़,चित्रकूट न जाने कितनी घटनायें सामने आ रही हैं, जिनमें छोटी बच्चियों से लेकर बूढ़ी महिलाओं तक से दरिंदगी की गयी और अपराधी बेखौफ ऐसी घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं। रेप की बढ़ती घटनाओं को देखकर लग रहा है कि उत्तर प्रदेश अब रेप […]

The post ‘ रेप प्रदेश बना उत्तर प्रदेश ‘ गैंगरेप और हत्याओं से दहला यूपी appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
चित्रकूट: हाथरस फिर बलरामपुर फिर कौशांबी फिर रायबरेली फिर प्रतापगढ़,चित्रकूट न जाने कितनी घटनायें सामने आ रही हैं, जिनमें छोटी बच्चियों से लेकर बूढ़ी महिलाओं तक से दरिंदगी की गयी और अपराधी बेखौफ ऐसी घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं। रेप की बढ़ती घटनाओं को देखकर लग रहा है कि उत्तर प्रदेश अब रेप प्रदेश बना गया हैं।

उत्तर प्रदेश योगीराज में आज की धटनाये

  • कौशांबी ÷ दलित मां बेटी की हत्या
  • रायबरेली ÷ दिव्यांग के साथ बलात्कार
  • चित्रकूट ÷ दलित नाबालिग के साथ गैंगरेप
  • हाथरस ÷ 4 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार
  • प्रतापगढ़ ÷ इज्जत बचाने के लिए बच्ची ने कुएं में कूदकर कर ली आत्महत्या

अब यूपी के ही चित्रकूट में एक ऐसा मामला सामने आया है। यहां एक दलित बच्ची को खेत में बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार किया गया, जिसके बाद आज 13 अक्टूबर को पीड़िता ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
मामला चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का हैं । मरने वाली बच्ची के पिता ने कहा, गैंगरेप की घटना से आहत होकर मेरी बेटी ने घर में खुदकुशी कर ली है। घटना के समय वह घर में एकदम अकेली थी, जबकि अन्य परिजन खेत में काम करने गये हुए थे। नाबालिग बच्ची कक्षा आठ की छात्रा थी।

समाजवादी पार्टी ने की 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग

चित्रकूट की घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार से मिलकर सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल
ने ढांढस बंधाया और कोतवाल जयशंकर सिंह से पूरी जानकारी ली।
सपाइयों ने परिजनों से कहा कि वह न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद करेंगे।
यदि शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन को विवश होगी।
सपाइयों ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

जरूर पढ़े :- लंदन से लौटने के बाद एक्शन में अखिलेश, सपा की उपचुनाव के लिए लखनऊ में मीटिंग

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- यूपी में हर दो घंटे में बलात्कार,डेढ़ घंटे में एक बच्चा अपराध का शिकार,योगी का रामराज ?

The post ‘ रेप प्रदेश बना उत्तर प्रदेश ‘ गैंगरेप और हत्याओं से दहला यूपी appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/10/uttar-pradesh-becomes-rape-state-up-shaken-by-gang-rape-and-murders/feed/ 0
3 दलित बहनों पर एसिड अटैक से दहला यूपी,योगी मौन तो अखिलेश यादव ने की मदद https://samajwadivoice.com/2020/10/gonda-up-scared-by-acid-attack-on-3-dalit-sisters-yogi-maun-akhilesh-yadav-helped/ https://samajwadivoice.com/2020/10/gonda-up-scared-by-acid-attack-on-3-dalit-sisters-yogi-maun-akhilesh-yadav-helped/#respond Tue, 13 Oct 2020 11:51:26 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=3029 गोंडा: 3 दलित बहनों पर एसिड अटैक से दहला यूपी इस पूरी घटना पर मुख्यमंत्री योगी मौन हैं। तो वही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार की एक लाख रुपए से मदद की है। 3 बच्चियों पर एसिड अटैक का मामला। अखिलेश यादव ने परिवार की मदद की। पीड़ित परिवार को एक लाख रुपए […]

The post 3 दलित बहनों पर एसिड अटैक से दहला यूपी,योगी मौन तो अखिलेश यादव ने की मदद appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
गोंडा: 3 दलित बहनों पर एसिड अटैक से दहला यूपी इस पूरी घटना पर मुख्यमंत्री योगी मौन हैं। तो वही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार की एक लाख रुपए से मदद की है।

  • 3 बच्चियों पर एसिड अटैक का मामला।
  • अखिलेश यादव ने परिवार की मदद की।
  • पीड़ित परिवार को एक लाख रुपए दिए।
  • पूर्व मंत्री पंडित सिंह ने पिता को चेक सौंपा।
  • अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडिता के पिता से मिले पूर्व मंत्री पंडित सिंह।

उत्तर प्रदेश में भले ही भाजपा की सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देकर आई हो लेकिन आज के समय योगी सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है। लगातार बेटियों पर हो रहे हमलों की संख्या बढ़ती ही जा रही है । आज उत्तर प्रदेश उस दौर से गुजर रहा है जहां पर बेटियों के साथ हर रोज बलात्कार किए जा रहे हैं उनकी हत्या की जा रही हैं उनके ऊपर एसिड अटैक किए जा रहे हैं।

बेटियों पर हो रहे लगातार हमलों से ब खबर यूपी सरकार लोगों का ध्यान भटकाने में व्यस्त है। तो वही अखिलेश यादव पीड़ित परिवारों के मसीहा बनकर सामने आ रहे हैं । अखिलेश यादव ने गोंडा में छत पर सो रही तीन बहनों पर एक साथ हुए एसिड अटैक मामले में सरकार से तुरंत कार्रवाही करने का आग्रह किया है साथ ही साथ उन्होंने पीड़ित परिवार को 1 लाख रूपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा कर दी है।

यूपी के गोंडा का हैं मामला

बता दें कि गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र के पक्का गांव का है। यहां अनुसूचित जाति (दलित) की तीन बहनों पर एक दबंग युवक ने तेजाब फेंक दिया। एसिड अटैक में बड़ी बहन गंभीर रूप से झुलस गई।
वहीं बाकी दो छोटी बहनों पर भी तेजाब के छींटे पड़े।
आनन-फानन में तीनों बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
यहां पर बड़ी बहन का इलाज किया जा रहा है। एसिड अटैक में उसका चेहरा झुलस गया है।
बाकी दो बहनों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।

एसिड अटैक में झुलस गयी तीनों बहने

इलाके के लोगों की मानें तो बड़ी बहन हाईस्कूल पास है, उसकी शादी भी कहीं तय है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि एसिड अटैक में बड़ी बेटी 35 फीसदी झुलस चुकी है। दूसरी बेटी 25 और तीसरी बेटी पांच फीसदी है। इस बात की जांच की जा रही है कि कौन से केमिकल का इस्तेमाल हुआ।

पीडितो के पिता का बयान किसी से रंजिश नहीं थी

पीड़ित पिता का कहना है कि घटना के बाद उन्हें लगा कि
शायद सिलिंडर की आग में बेटियां झुलस गई हैं।
लेकिन बाद में पता चला कि किसी अज्ञात शख्स ने तेजाब
से हमला किया है। पिता का कहना है, ‘जब तेजाब पड़ा तो बेटी चिल्लाई।
आवाज सुनकर मैंने दरवाजा खोला। बेटी को गोद में लिया और पूछा कि
क्या सिलिंडर से आग लग गई है तो उसने कहा नहीं। घटना के वक्त मैं सो रहा था।
एक बेटी 17 साल की है, एक 12 और एक 8 साल की है।
‘ पीड़ित पिता का कहना है कि उन्हें किसी पर शक नहीं है। आज तक गांव में किसी से रंजिश नहीं रही है।

जरूर पढ़े :- लंदन से लौटने के बाद एक्शन में अखिलेश, सपा की उपचुनाव के लिए लखनऊ में मीटिंग

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- यूपी में हर दो घंटे में बलात्कार,डेढ़ घंटे में एक बच्चा अपराध का शिकार,योगी का रामराज ?

The post 3 दलित बहनों पर एसिड अटैक से दहला यूपी,योगी मौन तो अखिलेश यादव ने की मदद appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/10/gonda-up-scared-by-acid-attack-on-3-dalit-sisters-yogi-maun-akhilesh-yadav-helped/feed/ 0
यूपी: दरोगा ने की महिला से अकेले में मिलने की वात ; ऑडियो वायरल https://samajwadivoice.com/2020/09/up-the-policeman-urged-to-meet-the-woman-in-private-audio-viral/ https://samajwadivoice.com/2020/09/up-the-policeman-urged-to-meet-the-woman-in-private-audio-viral/#respond Wed, 09 Sep 2020 09:53:38 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=2968 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने तो उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तरह लंबी लंबी फेंकने में कोई कोई कसर नहीं छोड़ी उन्होंने एंटी रोमियो दल बनाया जिसकी कमान यूपी पुलिस को दी गई लेकिन एंटी रोमियो दल कितना काम किया यह तो हम सबके सामने हैं। हद तो तब हो गयी जब योगी के […]

The post यूपी: दरोगा ने की महिला से अकेले में मिलने की वात ; ऑडियो वायरल appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने तो उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तरह लंबी लंबी फेंकने में कोई कोई कसर नहीं छोड़ी उन्होंने एंटी रोमियो दल बनाया जिसकी कमान यूपी पुलिस को दी गई लेकिन एंटी रोमियो दल कितना काम किया यह तो हम सबके सामने हैं। हद तो तब हो गयी जब योगी के दरोगा जी ही महिला से रोमांटिक बातें करने लगे।

आज एक ऐसा ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक यूपी पुलिस के दरोगा एक महिला से फोन पर रोमांटिक बातें कर रहे हैं। दरअसल महिला ने किसी जमीनी विवाद में दबंगों से परेशान होकर योगी की पुलिस से सहायता मांगी तो दरोगा जी उससे रोमांटिक बातें के साथ साथ अकेले में मिलने की बात भी कहने लगे।

जरूर पढ़े :- यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण का काम 15 सितंबर से

दरोगा और महिला के बीच की बातचीत का ऑडियो वायरल

मामला यूपी के फतेहपुर-84 थाना क्षेत्र की उगू चौकी का हैं। चौकी इंचार्ज जागेंद्र सिंह वायरल ऑडियो में कहते है कि आप मुझे सर ना कहिए। आप जब पहली बार मिलने आई थी तो कई लोगों के साथ थीं, मैं बहुत बात नहीं कर पाया था।
दारोगा ने कहा मेरे पास पावर नहीं है जमीन संबंधी विवाद सुलझाने का।
मैंनें आपको खुलकर सारी बात बताई। मंजू वर्मा आपको इस्तेमाल कर रही हैं। दारोगा कहता है कि भाई है आपका ?

उधर से महिला कहती है नहीं भाई नहीं है
मेरा तो दारोगा कहता है मैं एक दोस्त के नाते आपको बता रहा हूं सुन लीजिए मेरी बात।
अगर आप मेरी दोस्ती स्वीकार करती हें ताे मैं आपको बताता हं। लडकियां मेरे लिए स्वाभिमान है।
मेरे फ्रेंडशिप का प्रपोजल स्वीकार करें। आप आगे बढ़े।
आप यकीन नहीं करेंगी, मैं आपके अलावा किसी से बात नहीं करता।
आपके साथ एक और दिक्कत हैं, महिला पूछती है क्या दिक्कत है तो दारोगा कहते हैं
मेरी मजबूरी है आप आइए मैं पर्सनल में बता दूंगा।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- शिवपाल सिंह यादव ने फिर की 2022 के चुनाव से पहले संयुक्त समाजवादी मंच की बात

The post यूपी: दरोगा ने की महिला से अकेले में मिलने की वात ; ऑडियो वायरल appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/09/up-the-policeman-urged-to-meet-the-woman-in-private-audio-viral/feed/ 0
मैनपुरी में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने… https://samajwadivoice.com/2020/09/dalit-youth-sarvesh-diwakar-beaten-to-death-in-mainpuri/ https://samajwadivoice.com/2020/09/dalit-youth-sarvesh-diwakar-beaten-to-death-in-mainpuri/#respond Mon, 07 Sep 2020 09:39:49 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=2930 मैनपुरी में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या मैनपुरी :- यूपी में लगातार हत्या पर हत्या हो रही हैं अपराधी बेलगाम हैं कल तीन बार के बिधायक की पीट-पीटकर लखीमपुर खीरी में हत्या कर दी गई थ तो आज मैनपुरी में कचौड़ी का ठेला लगाने वाले दलित युवक सर्वेश दिवाकर की पीट-पीटकर बजरंग दल के गुंडों […]

The post मैनपुरी में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने… appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
मैनपुरी में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या

मैनपुरी :- यूपी में लगातार हत्या पर हत्या हो रही हैं अपराधी बेलगाम हैं कल तीन बार के बिधायक की पीट-पीटकर लखीमपुर खीरी में हत्या कर दी गई थ तो आज मैनपुरी में कचौड़ी का ठेला लगाने वाले दलित युवक सर्वेश दिवाकर की पीट-पीटकर बजरंग दल के गुंडों द्वारा सत्ता संरक्षण में लिंचिंग कर हत्या कर दी।

मृतक सर्वेश दिवाकर जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज का रहने वाला था। वह कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खरगजीतनगर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ मायके गई थी। मोहल्ले में चर्चा है कि हलवाई की बेटी को कुछ मनचले परेशान कर रहे थे।

जरूर पढ़े :- तीन बार विधायक रहे निर्वेंद्र कुमार मिश्रा की पीट-पीटकर हत्या

बेटी को मनचलों से बचाने के लिए पिता ने उसे नोएडा में एक रिश्तेदार के घर भेज दिया।
यह बात मनचलों को नागवार गुजरी।
आरोप है कि रविवार शाम को मनचलों ने हलवाई पर हमला कर दिया,
उसे बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फिरोजाबाद से उसके परिजन पहुंच गए।
मोहल्ले के कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।
हालांकि अभी तक उन्होंने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने कहा कि चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

अखिलेश यादव ने सर्वेश दिवाकर के परिवार को दी 1 लाख की सहायता राशि

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सर्वेश दिवाकर की पीट-पीटकर हत्या पर दुख जताया हैं और मृतक सर्वेश दिवाकर के परिवार को 1 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की हैं तो वही योगी सरकार से 10 लाख रू से मद्दद करने की माँग की हैं ।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- शिवपाल सिंह यादव ने फिर की 2022 के चुनाव से पहले संयुक्त समाजवादी मंच की बात

The post मैनपुरी में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने… appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/09/dalit-youth-sarvesh-diwakar-beaten-to-death-in-mainpuri/feed/ 0
गोरखपुर में पांचवीं के छात्र का अपहरण पिता से मांगी एक करोड़ की फिरौती https://samajwadivoice.com/2020/07/father-kidnapping-fifth-student-in-gorakhpur-asks-for-ransom-of-one-crore/ https://samajwadivoice.com/2020/07/father-kidnapping-fifth-student-in-gorakhpur-asks-for-ransom-of-one-crore/#respond Mon, 27 Jul 2020 04:13:48 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=2790 उत्तर प्रदेश में अपरहण का तूफान आ गया हैं कानपुर ,गोंडा और एटा के बाद अब मुख्यमंत्री के वीवीआईपी गृह जनपद क्षेत्र गोरखपुर के पिपराइच से बदमाशों ने पांचवीं में पढ़ने वाले एक छात्र का अपहरण कर लिया और एक करोड़ रुपए की फरौती मांगी गई है। गोरखपुर में छात्र का अपहरण गोरखपुर के पिपराइच […]

The post गोरखपुर में पांचवीं के छात्र का अपहरण पिता से मांगी एक करोड़ की फिरौती appeared first on Samajwadi Voice.

]]>

उत्तर प्रदेश में अपरहण का तूफान आ गया हैं कानपुर ,गोंडा और एटा के बाद अब मुख्यमंत्री के वीवीआईपी गृह जनपद क्षेत्र गोरखपुर के पिपराइच से बदमाशों ने पांचवीं में पढ़ने वाले एक छात्र का अपहरण कर लिया और एक करोड़ रुपए की फरौती मांगी गई है।

गोरखपुर में छात्र का अपहरण

गोरखपुर के पिपराइच के जंगल छत्रधारी गांव से बलराम गुप्त का बदमाशो ने अपरहण कर लिया जानकारी के अनुसार महाजन गुप्ता चौराहे पर पान की दुकान चलाते हैं अभी कुछ दिन पहले ही महाजन गुप्ता ने अपना खेत बेचा था परिवार के अनुसार उनका बेटा पास के स्कूल में छटबी का छात्र हैं वह अपने साथियों के साथ खेल रहा था तभी चार पहिया में सवार कुछ लोगों ने जबरन उसे अपने साथ गाड़ी में बैठा लिया और वहां से फरार हो गये

उसके तकरीबन दो घंटे बाद महाजन गुप्ता के फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई दूसरी तरफ से बोलने वाले ने उन्हें बताया कि बलराम का अपहरण का लिया गया है। उसे छुड़ाने के लिए एक करोड़ रुपये का इंतजाम कर लो अगली फोन रकम कब और कहां पहुंचानी है बताई जाएगा। इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया।

महाजन ने उस नंबर पर फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला,
लेकिन थोड़ी देर बाद 10-10 मिनट के अंतरातल पर उसी नंबर से
दो बार फिर फोन आया और दोनों बार बलराम को अगवा कर लिए
जाने की बात दोहराते हुए एक करोड़ रुपये का इंतजाम करने की बात भी दोहराई गई।

महाजन को बेटे के अगवा होने की बात पर भरोसा नहीं हो रहा था।
इसलिए उन्होंने पहले उसको गांव में तलाश किया। काफी तलाश करने
के बाद भी जब उसका कहीं पता न चला तो उन्‍होंने लोगों को बेटे को अगवा
किए जाने को लेकर आए फोन और एक करोड़ रुपये फिरौती मांगे जाने के
बारे में बताया। लोगों के कहने पर शाम पांच बजे 112 नंबर पर फोन कर उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।

अपरहण के बाद पुलिस प्रशासन के उड़े होश

बच्चे को अगवा कर लिए जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस
से लेकर अधिकारियों तक के होश उड़ गए। कुछ ही देर में क्षेत्राधिकारी
चौरीचौरा रचना मिश्रा के अलावा पिपराइच और गुलरिहा थाने की पुलिस,
क्राइम ब्रांच और एसटीएफ गोरखपुर की टीम मौके पर पहुंच गई। बलराम
के साथ खेलने अक्सर खेलने वाले बच्चों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- पुलिस के सामने 30 लाख की फिरौती फिर भी हत्या, अखिलेश यादव ने की मदद।

The post गोरखपुर में पांचवीं के छात्र का अपहरण पिता से मांगी एक करोड़ की फिरौती appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/07/father-kidnapping-fifth-student-in-gorakhpur-asks-for-ransom-of-one-crore/feed/ 0
कानपुर बड़ा खुलासा: बीजेपी नेता ने किया संजीत यादव का अपरहण और हत्या, सबूत आया सामने https://samajwadivoice.com/2020/07/kanpur-bjp-leader-killed-and-killed-sanjit-yadav-evidence-surfaced/ https://samajwadivoice.com/2020/07/kanpur-bjp-leader-killed-and-killed-sanjit-yadav-evidence-surfaced/#respond Mon, 27 Jul 2020 03:03:17 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=2781 कानपुर में संजीत यादव अपरहण के बाद हत्या कांड में बीजेपी नेताओं का बड़ा हाथ,संजीत यादव का अपरहण बीजेपी नेता ने ही किया था फिर उनकी हत्या भी करवा दी। संजीत यादव का अपरहण और हत्या में बड़ा खुलासा कानपुर में संजीत यादव अपहरण के बाद हत्या कांड में एक बड़ा खुलासा समाने आया हैं। […]

The post कानपुर बड़ा खुलासा: बीजेपी नेता ने किया संजीत यादव का अपरहण और हत्या, सबूत आया सामने appeared first on Samajwadi Voice.

]]>

कानपुर में संजीत यादव अपरहण के बाद हत्या कांड में बीजेपी नेताओं का बड़ा हाथ,संजीत यादव का अपरहण बीजेपी नेता ने ही किया था फिर उनकी हत्या भी करवा दी।

संजीत यादव का अपरहण और हत्या में बड़ा खुलासा

कानपुर में संजीत यादव अपहरण के बाद हत्या कांड में एक बड़ा खुलासा समाने आया हैं। जिसमे अपरहणकर्ता बीजेपी का नेता ही निकला। शायद इसीलिए पुलिस सक्रिय नहीं थी बीजेपी बिधायक सुरेंद्र मैथानी, बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी और बीजेपी नेता जीत प्रताप सिंह के साथ आरोपी राम जी शुक्ला की कई फोटो वायरल हो रही हैं। जिससे साफ दिखाई देता हैं कि इस मामले में सीधे सीधे सरकार के नेताओं का बड़ा हाथ हैं। सरकार का अपराधियों को खुला संरक्षण हैं इसी लिए एक के बाद एक घटनाओं से प्रदेश में हडकंप मचा हुआ हैं।

वायरल फोटो

बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैठाणी, बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी और बीजेपी नेता जीत प्रताप सिंह के साथ संजीत यादव की हत्या और अपरहण के आरोपी रामजी शुक्ला की कई तस्वीरें वायरल

गौरतलब है कि कानपुर के लैब टेक्नीशियन संजीत यादव का अपहरण 22 जून को हो गया था।
29 तारीख को अपहरणकर्ता का फोन आने के बाद 13 जुलाई को परिवारवालों ने 30 लाख रुपये
की फिरौती भी दे दी, लेकिन संजीत का पता नहीं लगा। पुलिस घटनास्थल और सर्विलांस के जरिए
पीड़ित परिवार के ही करीबियों पर शक जताती रही और क्षेत्र में रहने वाले कुछ बदमाशों को तलाशती रही।
बाद के दिनों में यह आशंका जताई गई कि फिरौती मिलने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।
हालांकि संजीत की लाश अब तक पुलिस बरामद नहीं कर सकी है।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- पुलिस के सामने 30 लाख की फिरौती फिर भी हत्या, अखिलेश यादव ने की मदद।

The post कानपुर बड़ा खुलासा: बीजेपी नेता ने किया संजीत यादव का अपरहण और हत्या, सबूत आया सामने appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/07/kanpur-bjp-leader-killed-and-killed-sanjit-yadav-evidence-surfaced/feed/ 0
बदमाशों के हाथों में उत्तर प्रदेश की बागडोर : अखिलेश यादव https://samajwadivoice.com/2020/07/akhilesh-yadav-said-the-reins-of-uttar-pradesh-in-the-hands-of-miscreants/ https://samajwadivoice.com/2020/07/akhilesh-yadav-said-the-reins-of-uttar-pradesh-in-the-hands-of-miscreants/#respond Mon, 27 Jul 2020 01:54:06 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=2776 एक के बाद एक घटनाओं से प्रदेश में हड़कंप अखिलेश यादव बोले बदमाशों के हाथों में प्रदेश सरकार की बागडोर  बदमाशों के हाथों में उत्तर प्रदेश की बागडोर:अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की सरकार को बदमाशों ने अपने कब्जे में ले लिया हैं या फिर यह कहा जाना कि प्रदेश की कमान बदमाशों के हाथों में […]

The post बदमाशों के हाथों में उत्तर प्रदेश की बागडोर : अखिलेश यादव appeared first on Samajwadi Voice.

]]>

एक के बाद एक घटनाओं से प्रदेश में हड़कंप अखिलेश यादव बोले बदमाशों के हाथों में प्रदेश सरकार की बागडोर 

बदमाशों के हाथों में उत्तर प्रदेश की बागडोर:अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश की सरकार को बदमाशों ने अपने कब्जे में ले लिया हैं या फिर यह कहा जाना कि प्रदेश की कमान बदमाशों के हाथों में हैं  तो विल्कुल सही होगा। प्रदेश में लगातार लूट हत्या और फिरौती की घटनाएं आम बात हो गई हैं। आज प्रदेश में आम जनमानस सुरक्षित नहीं हैं।

रविवार को कासगंज में एक ही परिबार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया है। वारदात के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए हैं। कासगंज ट्रपल मर्डर पर अखिलेश यादव ने राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, कासगंज जिले में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्याओं से प्रदेश दहल गया है. हत्यारों के फरार होने की खबर है. उत्तर प्रदेश में धारावाहिक आपराधिक घटनाओं को देखकर लगता है कि प्रदेश की बागडोर अब शायद भाजपा सरकार के हाथ से निकलकर बदमाशों के हाथों में चली गई है।

यूपी में आपराधिक गतिविधियों में तेजी

हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों में तेजी आई है। दिन प्रतिदिन अपराधिक घटनाये बढ़ती ही जा रही हैं
पहले विकास दुबे गोली कांड और फिर कानपुर में
लैब असिस्टेंट के अपरहरण के बाद हत्या से कानून व्यवस्था
पर सवाल उठ रहे हैं। इसी तरह गाजियाबाद में पिछले हफ्ते एक
पत्रकार पर बदमाशों ने हमला कर दिया था जिसकी इलाज के
दौरान मौत हो गई। पत्रकार की हत्या महज इसलिए कर दी गई
क्योंकि उन्होंने अपनी भांजी के साथ छेड़खानी करने वालों की
शिकायत दर्ज कराई थी। यही नहीं अपरहण और फिरौती और हत्या की घटनाये योगी राज में आम बात हैं।

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव

The post बदमाशों के हाथों में उत्तर प्रदेश की बागडोर : अखिलेश यादव appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/07/akhilesh-yadav-said-the-reins-of-uttar-pradesh-in-the-hands-of-miscreants/feed/ 0
योगी फेल,यूपी में ताबड़तोड़ अपरहण हत्या और फिरौती,याद आया अखिलेश यादव का यह आदेश https://samajwadivoice.com/2020/07/yogi-fails-murder-and-extortion-in-up-public-remembers-this-akhilesh-yadav-order/ https://samajwadivoice.com/2020/07/yogi-fails-murder-and-extortion-in-up-public-remembers-this-akhilesh-yadav-order/#respond Sat, 25 Jul 2020 03:53:57 +0000 https://samajwadivoice.in/?p=2763 फेल हुये योगी यूपी में ताबड़तोड़ अपरहण हत्या और फिरौती लोगों को याद आये नेकदिल और कर्मण मुख्यमंत्री अखिलेश “मेरे एयरपोर्ट पर कदम रखने से पहले बच्चा चाहिए जितना भी बडा आदमी अपहरण के पीछे हो उसे नेस्तनाबूद कर दो अखिलेश यादव” यूपी में ताबड़तोड़ अपरहण हत्या और फिरौती उत्तर प्रदेश में लगातार अपराध के […]

The post योगी फेल,यूपी में ताबड़तोड़ अपरहण हत्या और फिरौती,याद आया अखिलेश यादव का यह आदेश appeared first on Samajwadi Voice.

]]>

फेल हुये योगी यूपी में ताबड़तोड़ अपरहण हत्या और फिरौती लोगों को याद आये नेकदिल और कर्मण मुख्यमंत्री अखिलेश

“मेरे एयरपोर्ट पर कदम रखने से पहले बच्चा चाहिए जितना भी बडा आदमी अपहरण के पीछे हो उसे नेस्तनाबूद कर दो अखिलेश यादव”

यूपी में ताबड़तोड़ अपरहण हत्या और फिरौती

उत्तर प्रदेश में लगातार अपराध के बाद अपराध होते जा रहे हैं।  हाल ही की घटनाओं में कानपुर में विकास दुबे कांड फिर अमेठी की महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आग लगा लेना फिर नोएडा में पत्रकार को गोलियों से भून दिया जाना, कानपुर में लैब टेक्नीशियन संजीत यादव की अपहरण के बाद हत्या फिर  कानपुर में ही मध्य प्रदेश के ज्योतिष आचार्यों का बीजेपी के नेताओं द्वारा अपहरण कर लिया जाना। उसके बाद गोंडा में राजेश बीड़ी वाले के पौत्र  का दिनदहाड़े अपहरण हो जाता है और पुलिस और प्रशासन को किसी भी घटना की भनक तक नहीं  लगती।

आज उत्तर प्रदेश उस युवा मुख्यमंत्री को याद कर रहा है। जिस मुख्यमंत्री के कार्यकाल में हर घटना पर खुद मुख्यमंत्री पूर्ण रूप से एक्टिव हो जाते थे। लेकिन उसके विपरीत वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर बिल्कुल संजीदा नहीं दिखाई दे रहे हैं तभी तो एक के बाद एक प्रदेश में ताबड़तोड़ घटनाएं हो रही है।

सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही हैं जो तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समय की है।
जिसमे आगरा के कागज व्यापारी प्रतीक वार्ष्णेय के पुत्र दिव्य के अपरहण हो जाता है कैसे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
एक्टिव होते हैं और 24 घंटे में दिव्य को अपहरणकर्ताओं से मुक्त करा लिया जाता है।

मेरे एयरपोर्ट पर कदम रखने से पहले बच्चा चाहिए : अखिलेश यादव

बात 14 मार्च 2016 की शाम हैं तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
एक शादी समारोह में शिरकत कर रहे थे ,उसी दौरान रात 8 बजे
आगरा के एक निजी मित्र का फोन आया कि उसके शहर से एक 6
वर्षीय बच्चे दिव्य वार्ष्णेय को अपहरणकर्ता उठा ले गये मुख्यमंत्री जी
भीडभाड में थे आवाज साफ नहीं सुन पाये तो उन्होंने जबाब दिया
आप मुख्यमंत्री कार्यालय फोन करिए मैं वहां फोन कर रहा हूँ ।

उसी रात मुख्यमंत्री ने तत्कालीन डीजीपी जावेद अहमद को तलब किया,आगरा SSP से रिपोर्ट लेते रहे , मामले की व्यक्तिगत मानिटरिंग करते रहे मुख्यमंत्री ने अगले दिन डीजीपी को साफ साफ कहा कि 17 तारीख को मैं आगरा जा रहा हूँ “मेरे एयरपोर्ट पर कदम रखने से पहले बच्चा चाहिए जितना भी बडा आदमी अपहरण के पीछे हो उसे नेस्तनाबूद कर दो”

  16 की शाम तक बच्चा यूपी पुलिस के हवाले था।

  आज जब कानपुर में अपहरण के बाद पुलिस ने रंगदारी दिलवाई और उसके बाद अपहृत युवक की हत्या हो गई तब ऐसे नेकदिल और कर्मण मुख्यमंत्री को यूपी याद कर रहा है। 

समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे

जरूर पढ़े :- भारत के सबसे बेस्ट रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव

चर्चित खबरें लॉकडाउन में अखिलेश यादव के लैपटॉप बने रोजी-रोटी कमाने का जरिया

The post योगी फेल,यूपी में ताबड़तोड़ अपरहण हत्या और फिरौती,याद आया अखिलेश यादव का यह आदेश appeared first on Samajwadi Voice.

]]>
https://samajwadivoice.com/2020/07/yogi-fails-murder-and-extortion-in-up-public-remembers-this-akhilesh-yadav-order/feed/ 0