चर्चित खबरें
उत्तर प्रदेश में बेटियों पर जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहा : अखिलेश यादव
लखनऊ : समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर महिलाओं के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की बेटियों पर सत्ताधारी और उनके संरक्षितों का जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहा है। अखिलेश यादव ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश की बेटियों पर सत्ताधीशों या उनके संरक्षितों का जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहा है।
केंद्र सरकार किसानों, नौजवानों के प्रति दमनकारी नीतियों पर उतर आई है। गरीबों, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के प्रति उसका रवैया असंवेदनशील है। सत्ता के अहंकार में वह जनता का उत्पीडऩ करने लगी है, इससे वह अलोकप्रियता के साथ लोगों के आक्रोश का भी शिकार हो रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं से संबंधित अपराधों
में यह बहाना बनाती है कि यह आपसी संबंधों या रिश्तेदारी का मामला है
अपराधियों का नहीं। सपा के समय की कारगर 1090 और
यूपी डायल 100 नंबर सेवाओं को निष्प्रभावी बनाकर भाजपा
राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में जनहित का हनन कर रही है।
हाथरस की घटना से नहीं लिया सबक: अखिलेश यादव
हाथरस और दूसरी घटनाओं से भी पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया। दरिंदों को पुलिस का खौफ नही रह गया है। श्री यादव ने कहा कि मवाना भाजपा नगर अध्यक्ष की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसके द्वारा महिला का अश्लील वीडियों बनाकर दुष्कर्म का प्रयास अत्यंत शर्मनाक है। झांसी में शहर के बीच 10-15 दरिंदों ने छात्रा से गैंगरेप की हैवानियत भरी वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि गोण्डा में दलित बहनों पर एसिड हमले की अमानवीय घटना घटी।
गोरखपुर में एक किशोरी की हत्या हुई और प्रतापगढ़ में छेडख़ानी से तंग किशोरी ने कुंए में
कूद कर अपनी जान दे दी। आगरा में लड़की के साथ
रेप का मुकदमा देर से दर्ज किया गया। हापुड़ में
छेड़छाड़ के विरोध में युवती की हत्या हुई।
जरूर पढ़े :- लंदन से लौटने के बाद एक्शन में अखिलेश, सपा की उपचुनाव के लिए लखनऊ में मीटिंग
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
जरूर पढ़े :- ‘ रेप प्रदेश बना उत्तर प्रदेश ‘ गैंगरेप और हत्याओं से दहला यूपी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

