चुनाव खबरें
अखिलेश यादव ने देवरिया सदर और बांगरमऊ विधानसभा सीट के लिये प्रत्याशीयों का किया ऐलान
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 3 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने दो और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसमें बांगरमऊ से सुरेश कुमार पाल को तथा देवरिया से ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि इससे पहले खबर मिल रही थी कि ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है लेकिन आज समाजवादी पार्टी ने देवरिया से ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बना कर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
इससे पहले समाजवादी पार्टी ने 4 प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर दी थी और आज 2 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बुलंदशहर सीट से समाजवादी पार्टी ने अपनी अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही पार्टी की तरफ से प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।
उपचुनाव की सीटों पर सपा के प्रत्याशी
| विधानसभा सीट | सपा उम्मीदवार |
| देवरिया सदर | ब्रह्माशंकर त्रिपाठी |
| बांगरमऊ | सुरेश कुमार पाल |
| मल्हनी | लकी यादव |
| नौगांवा सादात | सैय्यद जावेद अब्बास |
| टुंडला | महाराज सिंह धनगर |
| घाटमपुर | इन्द्रजीत कोरी |
| बुलंदशहर | प्रवीन कुमार सिंह (SP+RLD संयुक्त प्रत्याशी) |
3 नवंबर को मतदान, 10 नवंबर को घोषित होंगे नतीजे
उत्तर प्रदेश की नौगवां सादात, बुलंदशहर, टूंडला, बांगरमऊ, घाटमपुर, देवरिया और मल्हनी विधानसभा सीटों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। 16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जिनकी जांच 17 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर है और तीन नवंबर को मतदान होना है। उपचुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इन सात सीटों में से छह पर बीजेपी का जबकि एक पर एसपी का कब्जा था।
जरूर पढ़े :- लंदन से लौटने के बाद एक्शन में अखिलेश, सपा की उपचुनाव के लिए लखनऊ में मीटिंग
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
जरूर पढ़े :- यूपी में हर दो घंटे में बलात्कार,डेढ़ घंटे में एक बच्चा अपराध का शिकार,योगी का रामराज ?
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

