चुनाव खबरें
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लकी यादव ने दाखिल किया नामांकन पत्र
मल्हनी से लकी यादव ने दाखिल किया नामांकन पत्र
जौनपुर: सपा के कद्दावर नेता रहे पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव के निधन के बाद मल्हनी विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से स्वर्गीय पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। दोपहर 12 बजे प्रस्तावक के साथ एसडीएम सदर कोर्ट में पहुंचकर लकी यादव ने दो सेट में नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन स्थल के बाहर जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
मल्हनी विधानसभा में सभी प्रमुख दलों के घोषित प्रत्याशी
| दल | प्रत्याशी |
| समाजवादी पार्टी (SP) | पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव |
| बसपा (BSP) | जय प्रकाश दुबे |
| भाजपा (BJP) | मनोज कुमार सिंह |
| कांग्रेस (Congress) | राकेश कुमार मिश्र मंगला |
आपको बता दें जौनपुर समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है भले ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता पारसनाथ यादव का देहांत हो गया है लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पारसनाथ यादव जी के ही पुत्र लकी यादव पर अपना भरोसा जताया है। बताया जा रहा है कि जौनपुर की मल्हनी सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार लकी यादव बाकी उम्मीदवारों से काफी आगे हैं।
3 नवंबर को होगा मतदान 9 को आएंगे नतीजे
उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे तथा उनका परिणाम 9 नवंबर को घोषित कर दिया जाएगा।
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
जरूर पढ़े :- यूपी में हर दो घंटे में बलात्कार,डेढ़ घंटे में एक बच्चा अपराध का शिकार,योगी का रामराज ?
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

