चर्चित खबरें
किसानों के आंदोलन को अखिलेश यादव का समर्थन बोले..
किसानों के आंदोलन को अखिलेश का समर्थन
लखनऊ : किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को कहा कि ‘‘किसानों पर इस तरह की लाठी और इस तरह का आतंकी हमला किसी सरकार ने नहीं किया होगा, जितना भाजपा की सरकार में हो रहा है। ये वही लोग हैं जिन्होंने किसानों से कहा कि सत्ता में आने पर सिर्फ कर्ज माफ नहीं करेंगे बल्कि आपकी पैदावार की कीमत देंगे और आय दोगुनी कर देंगे, लेकिन जबसे भाजपा की सरकार आई तबसे सबसे ज्यादा गरीब और किसान बर्बाद हुआ है।
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार में धान की कथित लूट और क्रय केंद्रों की बदहाली का जिक्र किया और सीतापुर जिले के किसानों की समस्याओं पर ऑनलाइन एक संवाद भी कराया। महमूदाबाद क्षेत्र में किसानों की समस्याओं का ब्योरा सपा विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने प्रस्तुत किया। सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मिस्ड काल की व्यवस्था से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, लेकिन हम जानना चाहते हैं कि वह नंबर बता दो जहां किसान धान पहुंचा दे और उसे उसकी कीमत मिल जाए। वह कानून बना दो जिससे किसानों को दोगुनी कीमत और नौजवानों को नौकरी नहीं तो रोकागार ही मिल जाए।
उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए सवाल उठाया ‘‘भाजपा की सरकार और भाजपा के लोगों से अच्छा और बड़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता है। भाजपा की सरकार ने ऐसा फैसला लिया है कि 2022 तक उत्तर प्रदेश में सोलर पैनल से दस हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो जाएगा, क्या यह संभव है। क्या मुख्यमंत्रेी सोलर पैनल के बारे में कुछ जानते हैं।
लव जिहाद पर बोले अखिलेश यादव
धर्मांतरण कानून विधेयक विधानसभा में आयेगा तो सपा पूरी तरह विरोध करेगी।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल की मंजूरी के बाद कथित ‘लव जिहाद’
रोकने के लिए‘उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपविर्तन प्रतिषेध
अध्यादेश, 2020’की अधिसूचना शनिवार को ही जारी की गई है।
अखिलेश यादव शनिवार को सपा मुख्यालय में पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह,
पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री लियाकत अली, पूर्व विधायक जमीरउल्ला तथा कांग्रेस
और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)समेत कई दलों को छोड़कर पार्टी में
शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
कथित ‘लव जिहाद’ पर सरकार द्वारा बनाये जा रहे कानून के सवाल पर यादव ने
कहा कि सपा ऐसे किसी कानून के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी
इसका पूरी तरह विरोध करेगी और सरकार से पूछेगी कि किसान की आय बढ़ाने वाला कानून कब ला रही है।
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
जरूर पढ़े :- यूपी में हर दो घंटे में बलात्कार,डेढ़ घंटे में एक बच्चा अपराध का शिकार,योगी का रामराज ?
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

