चर्चित खबरें
यूपी में दलबदल करने वालों की पहली पसंद अखिलेश यादव
यूपी को अखिलेश यादव पसंद
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में दलबदल करने वालों की पहली पसंद अखिलेश यादव हैं। इससे अंदाजा लग रहा है कि यूपी में भारतीय जनता पार्टी के विकल्प के तौर पर लोग अखिलेश यादव की साइकिल को देख रहे हैं। मायावती के मुकाबले अखिलेश यादव पर लोगों का भरोसा बन रहा है। जिससे साफ नजर आता हैं कि आने बाले 22 के चुनाव में भाजपा को समाजवादी पार्टी ही टक्कर देगी।
भाजपा,कांग्रेस, बसपा छोड़ सभी को अखिलेश पसंद
कांग्रेस, बसपा और यहां तक कि भाजपा छोड़ने वाले नेता भी सपा में शामिल हो रहे हैं। उन्नाव से सांसद रही कांग्रेस की नेता अन्नू टंडन ने पार्टी छोड़ दी है और सपा में शामिल हो गई हैं। उनके साथ पार्टी की प्रदेश कमेटी के महासचिव अंकित परिहार और दूसरे कई नेता भी सपा में शामिल हुए।
अखिलेश यादव ने खुद उन्हें पार्टी में शामिल कराया और कभी राहुल गांधी के बहुत करीब रहीं अन्नू टंडन ने कहा कि उनका लक्ष्य अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। ध्यान रहे टंडन की पृष्ठभूमि कारपोरेट की है और उनके सपा के साथ जाने से बदलते माहौल का अंदाजा लगता है।
इससे पहले कांग्रेस के एक और बड़े नेता और पांच बार सांसद रहे सलीम शेरवानी ने भी सपा का दामन थाम लिया था।
कांग्रेस के ही नहीं, बहुजन समाज पार्टी के नेता भी सपा में शामिल हो रहे हैं।
बसपा के सांसद रहे त्रिभुवन दास पिछले दिनों सपा में गए।
बसपा के नेता केके सचान और मिथिलेश कटियार जैसे पूर्व विधायक भी सपा में शामिल हुए हैं।
मोहनलाल गंज से लोकसभा का चुनाव लड़े बसपा नेता सीएल वर्मा और बसपा के
पूर्व मंत्री रघुनाथ शंखवार भी सपा में चले गए।
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इस
साल के शुरू में हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के
प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने सपा का दामन थाम लिया।
सुनील सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीबी
माना जाता था। सो, ऐसा लग रहा है कि उत्तर प्रदेश में
मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी में लोग संभावना देख रहे हैं।
समाजवादी फोटो फ्रेम डाउनलोड करे
जरूर पढ़े :- यूपी में हर दो घंटे में बलात्कार,डेढ़ घंटे में एक बच्चा अपराध का शिकार,योगी का रामराज ?
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे को पकड़ने बाले लखन यादव को सम्मानित कर इनाम दे सरकार
-
चर्चित खबरें6 years agoअखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव ने किया कमाल, मुलायम सिंह यादव परिवार में खुशी का माहौल
-
चर्चित खबरें6 years agoचाचा शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश यादव का ऐलान चाचा को मिलेगा सम्मान
-
चर्चित खबरें6 years agoयूपी में जंगलराज और भाजपा की नेतागीरी की भेंट चढी PCS अधिकारी मंजरी
-
चर्चित खबरें6 years agoविकास दुबे और यूपी के कानून मंत्री एक साथ तो पूर्व IAS ने पूछा, योगी जी ये रिश्ता क्या कहलाता है
-
चर्चित खबरें6 years agoनेताजी मुलायम सिंह यादव की फिल्म ‘मै मुलायम सिंह यादव’ का नया ट्रेलर रिलीज..
-
चर्चित खबरें6 years agoमुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, साथ में अखिलेश, शिवपाल और डिंपल मौजूद
-
चर्चित खबरें7 years agoDharmendra Yadav (धर्मेन्द्र यादव) LOK SABHA MP ,Budaun (बदायूं ) Uttar Pradesh

